भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर 28 सितंबर 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला दुर्ग के पाटन हरदिया साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।
प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट के बैठक में हरदिया साहू समाज रायपुर और साहू समाज दुर्ग को शासकीय भूमि आबंटन में रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों के बारे में भी बताया। प्रतिनिधिमंडल में पाटन हरदिया साहू समाज के अध्यक्ष श्री मनबोध साहू, उपाध्यक्ष श्री तोरण साहू, महामंत्री श्री शत्रुहन साहू सहित खोरबहरा साहू, लखनलाल साहू और साहू समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
क्रमांक-3458/रविन्द्र
रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…
रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…
रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…
Raigarh News: पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…
Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…