मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का किया विमोचन

रायपुर, 6 अक्टूबर, 2023

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का विमोचन किया। बस्तर में क्षेत्रवार आदिवासी समुदायों के देवी-देवताओं की वाचिक परम्परा में प्रचलित मान्यताओं को लेखबद्ध कर उन्हें जारी किये गये सामुदायिक वन अधिकार के प्रपत्रों को संकलित कर “पुरखती कागजात’’ नामक (भाग एक) पुस्तिका तैयार की गई है। “पुरखती कागजात’’ (भाग-दो ) में संरक्षित खसरों का संकलन है, जिसमें भुईया के माध्यम से खसरे के कैफियत कॉलम में मातागुड़ी, देवगुड़ी के नाम व रकबा उल्लेखित कर राजस्व अभिलेख संरक्षित किया गया है।

ज्ञात हो कि आदिवासी समुदायों के परम्पराओं एवं मान्यताओं पर आधारित सामाजिक ताना-बाना
संभाग में निवासरत प्रमुख आदिवासी समुदायों यथा- गोंड, हल्बा, भतरा, धुरवा, मुण्डा, मुरिया, कोया समुदाय के लोगों के जीवन में प्रचलित सांस्कृतिक रीति-रिवाजों एवं विभिन्न प्रकार के जन्म-मृत्यु संस्कारों, त्यौहारों. विभिन्न परम्पराओं एवं मान्यताओं पर आधारित सामाजिक ताना-बाना नामक पुस्तिका बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित की जा रही है, जिसका विमोचन  मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त पुस्तिका का विमोचन आज अतिथियों द्वारा किया गया।

Smita Pruseth

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक…

14 hours ago

विष्णु के सुशासन में दिव्यांगों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 26 जुलाई 2024 छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार…

14 hours ago

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर 26 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्री…

15 hours ago

पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News:  पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…

15 hours ago

विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया इस मुद्दे पर बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। वैसे तो मानसून…

15 hours ago

Raigarh News: कारगिल योद्धा राजपूताना राइफल के हवलदार गुलाबन सिंह ठाकुर का पुलिस कार्यालय में किया गया सम्मान

Raigarh News : आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजपूताना राइफल में हवलदार…

15 hours ago