• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अफसर सुबह 6 बजे जाकर चैक करेंगे पानी की टंकी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 8, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राजधानी में अब निगम के इंजीनियर और अफसर सुबह 6 बजे पानी टंकी पहुंचेगे। वे पहले तो ये देखेंगे कि टंकियों में कितने मीटर तक पानी भरा है। फिर टंकी की सप्लाई लाइन से टेलएंड यानी उस अंतिम छोर तक जाएंगे जहां तक पानी पहुंचना है।

 

READ ALSO

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

वहां के नल को चेक करेंगे कि पानी अंतिम छोर तक आ रहा है या नहीं? पहली बार टंकी वार अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि गर्मी के शुरुआती दिनों में ही शहर के कई इलाकों में पानी का संकट शुरू हो गया है।

टंकी से सप्लाई होने वाला पानी हर परिवार तक पहुंचे इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। जांच के दौरान जिन इलाकों में पानी नहीं या कम पहुंचने का पता चलेगा वहां सिस्टम की खामी को दूर किया जाएगा। अफसरों ने संकेत दिए हैं कि इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर में अभी 37 टंकियों से अलग-अलग इलाकों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस तरह करीब 16 लाख आबादी को पानी सप्लाई हो रहा है। गर्मी अभी शुरू ही हुई है और कुछ-कुछ इलाकों में किल्लत होने लगी है। लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि नल में प्रेशर नहीं है और पानी भी थोड़ी देर ही मिल रहा है, जबकि नगर निगम का दावा है कि वह 270 एमएलडी के आसपास पानी की सप्लाई कर रहा है फिर शहर में पानी की दिक्कत क्यों खड़ी हो रही है।

नई टंकियां बनाई गई है। पाइपलाइनें बिछाई गई हैं। मोटरों की क्षमता बढ़ाकर फिल्टर प्लांट को अपग्रेड किया जा चुका है। इसलिए निगम ने 14 सदस्यों की एक टीम बनाई है। टीम के सदस्यों को अलग-अलग पानी टंकियों की जिम्मेदारी दी गई है। टुल्लू पम्पों पर भी कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर का कहना है निगम के पास पानी उपलब्ध कराने की पर्याप्त क्षमता है। इसके बावजूद पानी की कमी की शिकायतें मिलना बेहद निराशाजनक है। इसलिए हर अफसर को खासतौर पर एक-एक टंकी की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अफसर को किस इलाके की जिम्मेदारी
ईई बद्री चंद्राकर को शंकर नगर, अवंति विहार, आरके गुप्ता को बैरनबाजार और मोतीबाग, एई प्रदीप यादव को कबीर नगर, कोटा, जरवाय, नरसिंग फरेंद्र को देवपुरी, लालपुर, अमलीडीह, आशुतोष सिंह को श्यामनगर, कृषि उपज मंडी, पदमाकर श्रीवास को गोगांव, भनपुरी और खमतराई, दिनेश सिन्हा को कचना, आमासिवनी, सडडू, योगेश कड़ू को सरोना, टाटीबंध, शरदचन्द्र ध्रुव को देवेन्द्र नगर, संजय नगर, टैंक नम्बर 4, योगेंद्र कुमार देवांगन को कुशालपुर, डीडी नगर, राजेंद्रनगर, युवराज सिदार को भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, अनुराग पाटकर को गुढ़ियारी भारत माता, गंज, रमेश पटेल को पुराना ईदगाहभाठा, नया ईदगाह भाठा, डंगनिया और नीतीश झा को मोवा-दलदल सिवनी तथा तेलीबांधा टंकियों का प्रभारी बनाए गए हैं।

अफसरों को ये करना होगा
सभी अफसरों को सुबह 6 बजे संबंधित पानी टंकियों में पहुंचकर वहां टंकी की रीडिंग लेनी होगी। यानी टंकी में आज कितने मीटर तक भरा है। इसका रिकार्ड मेंटेन करना होगा। इस दौरान उन्हें पांच क्लोरीन रीडिंग भी करनी होगी। पाइप लाइनों के टेलएंड में जाकर क्लोरीन की मात्रा की जांच करनी होगी।

क्लोरीन की मात्रा 0.2 से कम मिलने पर वे संबंधित जोन के अधिकारियों को बताकर अतिरिक्त क्लोरीनेशन के लिए निर्देश देंगे। जरूरी होने पर टंकियों में अतिरिक्त बूस्टिंग के लिए हाइपोक्लोराइड की डोजिंग कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं को दी गई है। लोगों के घरों तक पानी का प्रेशर कम आने की जांच करेंगे। इसकी वजह पता लगाकर उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

Related Posts

देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
Next Post

4 साल के बच्चे को पड़ोसी ने किया किडनैप:पुलिस जानती है, लेकिन हाथ खाली, मां बोली-ओला बचा लो साहब..

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 260 बंद स्कूलों में फिर बजेगी घंटी

June 16, 2022
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में इस जिले में स्कूल का समय बदला, जानें क्या है नया टाइम

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में इस जिले में स्कूल का समय बदला, जानें क्या है नया टाइम

December 8, 2025
FASTAG : NHAI ने लिया बड़ा फैसला। 1फरवरी 2026 से लागू होगा नया नियम

FASTAG : NHAI ने लिया बड़ा फैसला। 1फरवरी 2026 से लागू होगा नया नियम

January 2, 2026

Zomato: Zomato ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, COD ऑर्डर करने पर अब देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज

September 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी
  • PM Kisan 24th installment: PM Kisan योजना के इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानिए कब आएगी अगली किस्त?
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In