• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अब खेतों से फ्यूल निकालने की तैयारी:CM भूपेश बघेल बाेले- कोंडागांव और कवर्धा में लग रहे एथेनॉल प्लांट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 23, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ में खेतों से फ्यूल निकालने की तैयारी है। CM भूपेश बघेल ने कहा है कि गन्ना और मक्का से एथेनॉल (पेट्रोल जैसा फ्यूल) बनाने के प्लांट लगाए जा रहे हैं। मक्का से एथेनॉल बनाने का कारखाना कोंडागांव और गन्ने से एथेनॉल बनाने का प्लांट कवर्धा में लग रहा है। जल्द ही इन जगहों से प्रोडक्शन शुरू होगा। एथेनॉल का इस्तेमाल गाड़ियों में पेट्रोल की तरह ही किया जा सकेगा और लोगों को महंगे पेट्रोल से राहत मिलेगी। इसकी कीमत 50 से 60 रुपए के आस-पास हो सकती है। इस वक्त पेट्रोल के लिए लोगों को 111 रुपए देने पड़ रहे हैं।

राज्य की मांग धान से बने एथेनॉल
गुरुवार को रायपुर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि एथेनॉल बनाने पर छत्तीसगढ़ काम करे यह भविष्य का फ्यूल है। इससे किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा। इस पर शुक्रवार को रायपुर के हैलीपैड पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- हमारा तीन साल पुराना प्रस्ताव है भेजने वाली बात ही नहीं है, पहले से प्रस्ताव है जब से हमारी सरकार बनी है उसके दूसरे महीने ही प्रस्ताव भेज दिया था कि हमें धान से एथनॉल बनाने की अनुमति दिया जाए । ये अनुमति नहीं मिली है इसका रेट भी तय नहीं किया गया है। यदि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलती है तो इससे केंद्र, राज्य सरकार, किसान और आम आदमी का अधिक फायदा होगा। क्योंकि यहां धान की पैदावार अधिक है। इस पर केंद्र सरकार को अधिक ध्यान देना चाहिए।

READ ALSO

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

समझिए क्या है एथेनॉल
इसे पेट्रोल की की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय परिपेक्ष्य में देखा जाए तो एथेनॉल ऊर्जा का अक्षय स्रोत है। ये गन्ना, मक्का और धान से बनाया जा सकता है और भारत में इन फसलों की कमी नहीं होगी। खेतों से फ्यूल भी मिलेगा। एथेनॉल के इस्तेमाल से 35 फीसदी कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है। इतना ही नहीं यह कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन और सल्फर डाइऑक्साइड को भी कम करता है।

एथेनॉल इको-फ्रैंडली फ्यूल है और पर्यावरण को जीवाश्म ईंधन से होने वाले खतरों से सुरक्षित रखता है। ब्राजील में लगभग 40 प्रतिशत गाड़ियां 100 फीसदी एथेनॉल से चलती हैं, यही नहीं बाकी गाड़ियां भी 24 फीसदी इथेनॉल मिला ईंधन उपयोग कर रही हैं। ब्राजील जैसे देश के लिए यह करना आसान इसलिए हुआ क्योंकि उनके पास भारत से तीन गुना जमीन और आबादी उत्तर प्रदेश जितनी है। स्वीडन और कनाडा में भी एथेनॉल पर गाड़ियां चल रही है। कनाडा में तो एथेनॉल के इस्तेमाल पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री से हमारी कोई दुश्मनी थोड़े ही है

मुख्यमंत्री ने भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि केंद्रीय मंत्रियों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। हमारा कहना है कि राज्यों का हक नहीं मारा जाना चाहिए। उन केंद्रीय मंत्रियों से हमारी कोई व्यक्तिगत तो लड़ाई है नहीं, हमारा क्या लेना देना है। लेकिन हमारा लेना देना छत्तीसगढ़ से है। यदि राज्य के हितों पर कुठाराघात मंत्री के विभाग के द्वारा होगा तो हम बोलेंगे। और हम बोलेंगे तो उन्हें लगेगा कि विरोध कर रहे हैं। अब कल नितिन गडकरी जी यहां घोषणा करके गए कि 1 लाख करोड़ की सड़क बनाकर देंगे तो हम प्रशंसा कर रहे हैं, अच्छी बात है कि ये छत्तीसगढ़ को मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री, दुर्ग में तय अपने कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

Related Posts

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

April 22, 2026
Raigarh News : रायगढ़ में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर सख्त रुख,प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना तय
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर सख्त रुख,प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना तय

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार— 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार— 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

April 21, 2026
Next Post

सड़क बाधित कर प्रदर्शन कर रहे संविदा विद्युतकर्मियों पर पुलिस का दिखा उग्र रूप, किया लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी जग्गी मर्डर केस में दोषी करार, हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी जग्गी मर्डर केस में दोषी करार, हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका

April 3, 2026
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिलेगा बड़ा बूस्ट! दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिलेगा बड़ा बूस्ट! दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट

April 11, 2026

किशोर बालिका को शादी का प्रलोभन देकर युवक भगा ले गया पुणे, शारीरिक शोषण कर गांव लाकर छोड़ा

May 9, 2022
Chhattisgarh Current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; हाइवा और बस की हुई आमने-सामने टक्कर से चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

Chhattisgarh Current news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; हाइवा और बस की हुई आमने-सामने टक्कर से चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

October 14, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
  • सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In