• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, August 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

अस्पताल में भर्ती के पहले हर मरीज की कोरोना जांच अनिवार्य की जाएगी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑपरेशन के पहले मरीजों का टेस्ट अनिवार्य किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती के पहले भी मरीजों की कोरोना जांच करवाना जरूरी होगा। एक दिनों में इस बारे में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। रायपुर सहित राज्य के किसी भी शहर में अभी कोरोना का संक्रमण ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद केवल टेस्टिंग ज्यादा करवाने के लिए ऑपरेशन और भर्ती मरीजों की जांच को अनिवार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का मानना है कि इस फार्मूले से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सकेगी। इससे पॉजिटिविटी रेट की स्थिति भी पूरी तरह से स्पष्ट रहेगी। इसके अलावा टेस्टिंग सेंटराें में भी जांच बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए हेल्थ वर्करों को सक्रिय होने के निर्देश दे दिए गए हैं।

READ ALSO

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्हें कहा जाएगा कि सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे पुराने लक्षण दिखने पर मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करवाएं। प्रदेश में कोरोना के केस कंट्रोल में जरूर हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट थोड़ी बढ़ी है।

हालांकि ये अभी भी प्रतिशत से नीचे है। रायपुर सहित राज्य के अलग-अलग शहरों में रोज औसतन करीब चार हजार से अधिक टेस्ट होने लगे हैं। एक हफ्ते के पहले ये आंकड़ा काफी कम था। इस दौरान कुछ ऐसे दिन भी गुजरे हैं, जब दिनभर में एक हजार टेस्ट भी नहीं हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर न सिर्फ जांच की संख्या बढ़ेगी सेंटर भी बढ़ाए जाएंगे। अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल जैसे जगहों पर कोरोना की जांच हो रही है। अस्थाई सेंटर नहीं बनाए गए हैं।

अभी ट्रेवलिंग पर सख्ती नहीं
देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना के बेहद कम केस मिल रहे हैं। इस वजह से फिलहाल ट्रेवलिंग के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट अनिवार्य नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि दूसरे राज्यों में केस बढ़ने के बाद ही 72 घंटे की जांच रिपोर्ट वाला फार्मूला अमल में लाया जाएगा।

फिलहाल देशभर के कोरोना केस को लेकर समीक्षा शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली दूसरी लहर के बाद जब लॉकडाउन खोला गया, तब दूसरे राज्यों से आने वालों को सशर्त एंट्री दी जा रही थी। दूसरे राज्यों के लिए ये अनिवार्य कर दिया गया था कि जब वे 72 घंटे पुरानी रिपोर्ट लेकर आएंगे, तभी उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण कम होने के बाद इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया था। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भी इस तरह की सख्ती की जरूरत नहीं पड़ी थी, क्योंकि तीसरी लहर में जितनी तेजी से संक्रमण फैला था, उतनी ही तेजी से कम हो गया था।

शादी सीजन ने रोकी टीके की रफ्तार
कोरोना के टीके की रफ्तार भी अभी सुस्त है। अफसर इसकी एक बड़ी वजह शादियों के सीजन को माना जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि बहुत से लोग रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने अलग-अलग राज्य गए हैं। कारोबारी भी सीजन की वजह से व्यस्त हैं, इसलिए न सिर्फ टीके लगाने वाले लाेगों की संख्या कम हुई है, बल्कि कई लोग मोतियाबिंद या अन्य ऑपरेशन भी नहीं करवा रहे हैं।

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पड़ोसी राज्यों पर लगातार नजर रखे हुए है। देश के कुछ शहरों में कोरोना के केस मिल जरूर रहे हैं, लेकिन वहां भी स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि अभी सभी सामुदायिक केंद्रों, प्राथमिक केंद्रों, जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, एम्स समेत अन्य जगहों पर कोरोना की जांच हो रही है।अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। ज्यादा टेस्ट की जरूरत होने पर सेंटरों की संख्या बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा सर्दी, खांसी, बुखार होने पर एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच करवा लेना चाहिए।

Related Posts

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
देश

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

August 2, 2026
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
देश

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

August 2, 2026
IPO News: अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल
देश

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

August 2, 2026
Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता
देश

Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता

August 2, 2026
विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद
देश

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद

August 2, 2026
August Month Ekadashi Vrat Date: सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व
देश

August Month Ekadashi Vrat Date: सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व

August 2, 2026
Next Post

रेलवे बैकफुट पर: चालू करने में रेलवे ने लगा दिए 36 घंटे

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
  • *वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In