• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

आज इस राशि के लोग व्यापार मे रहे सतर्क, जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 1, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : रविवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोग ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें. वहीं तुला (Libra) राशि के लोगों पर वर्कलोड ज्यादा रहेगा.

मेष- मेष राशि के लोगों को प्रोफेशनली काम कर अपना बेस्ट इनपुट देना चाहिए. व्यापार में आपको सतर्क रहना है. किसी पर भी अधिक भरोसा न करें क्योंकि अधिक भरोसा घातक हो सकता है. युवा वर्ग जिससे भी दोस्ती करें, देख-सुन कर ही करें और नशेबाजों की संगत से तो बिल्कुल दूर रहें. परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, किसी समारोह में शामिल होने से परिवार का प्रेम और भी बढ़ेगा. बच्चों को ज्यादा आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए, गला खराब होने की आशंका है. यदि गला खराब चल रहा हो तो डॉक्टर के पास जाने में आलस्य न करें.

READ ALSO

Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार

वृषभ- इस राशि के लोगों का मन यदि नौकरी में नहीं लग रहा है तो भी ये लोग नौकरी करते रहें, जब तक नई नौकरी न मिल जाए. आपका व्यापार आपकी वाणी पर निर्भर है, ग्राहकों से प्रेम से बात करेंगे तो वे हमेशा के लिए जुड़े रहेंगे. प्रेम प्रसंग के मामलों में युवाओं के लिए दिन सकरात्मक रहेगा अर्थात ये स्थितियां परवान चढ़ेंगी. आप अपनी समृद्धि चाहते हैं तो परिवार में अपने बड़ों की सेवा करें क्योंकि यहां से आपकी समृद्धि के द्वार खुलेंगे. सेहत के मामले में सावधानी जरूरी है, खांसी-जुखाम से बचाव रखना चाहिए. इंफेक्शन भी हो सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताने की स्थितियां बनेंगी. पुराने मित्रों से मिलने पर आपका मन प्रसन्न होगा.

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को अपने बॉस के साथ बहुत सम्मान से पेश आना है, बॉस से विवाद करने से दिक्कत हो सकती है. खाने-पीने के कारोबारियों को लाभ होने वाला है. मादक पदार्थ का काम करने वालों को नुकसान हो सकता है. युवाओं को प्रतियोगिताओं के लिए कठिन मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें मनचाहा फल मिल सकेगा. परिवार में वृद्धावस्था से गुजर रहे लोगों की तबीयत नरम हो सकती है, उनकी सेवा से आपको चूकना नहीं चाहिए. डायरिया हो सकता है इसलिए बच कर रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. शुद्ध और ताजा भोजन ही करें. आपको किसी वैवाहिक समारोह में जाना हो तो समय लेकर जाएं, अधिक समय देना पड़ेगा.

कर्क- कर्क राशि वाले लोगों के कई सहयोगी ईर्ष्या कर सकते हैं. आप किसी की बुराई न करें क्योंकि बातें छिपती नहीं हैं. कारोबारी पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है. आपसी संबंधों में पारदर्शिता बहुत जरूरी है. युवाओं को अनावश्यक रूप से अधिक नहीं घूमना चाहिए, चोट-चपेट लग सकती है. संभल कर चलें. परिवार में माता पक्ष की ओर से कुछ तनाव हो सकता है, संकट हो तो आपको उनकी मदद करनी चाहिए. सेहत के मामले में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें अन्यथा कोई समस्या पैदा हो सकती है. सामाजिक दृष्टि से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करा सकते हैं या ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है.

सिंह- ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर ही रहें तो बेहतर होगा. अपने काम पर ध्यान रखें और कोई गलती न करें. कारोबार में अनावश्यक माल डंप न करें, बिक्री का आइडिया लेने के बाद ही स्टॉक करना फायदेमंद होगा. युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे. प्रेमी प्रेमिका के लिए भी लाभ की स्थिति दिख रही है. परिवार में मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकी सेवा करें, कुछ समय उनके पास भी बैठें. गले और पीठ में दर्द हो सकता है, अपना पॉस्चर ठीक रखें और डॉक्टर की सलाह भी लें ताकि बड़ी परेशानी न हो. दूसरों के विवाद से दूर रहना चाहिए अन्यथा आप बिना बात के किसी मामले में फंस जाएंगे.

कन्या- कन्या राशि वाले लोगों को काम अधिक करना पड़ रहा है और सैलरी कम है तो परेशान न हों, नए अवसर मिलेंगे. कारोबारी धन को लेकर सजग रहें, उनकी नाक के नीचे से चोरी हो सकती है इसलिए सब पर महीन निगाह रखें. युवाओं पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा, उन्हें अपेक्षाकृत अधिक काम समाप्त करने होंगे. परिवार में रिश्तों के महत्व को समझना होगा, जो जिस महत्व का है उसे उतनी ही तवज्जो दें. सेहत के मामले में तली भुनी चीजों से दूर रहें और हल्का भोजन करें वर्ना पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है. किसी से भी किसी तरह का वाद-विवाद न करें, आपके नकारात्मक ग्रह झगड़ा कराने वाले हैं, होशियार रहें.

तुला- इस राशि के लोगों पर वर्कलोड अधिक रहेगा. संभव है जहां पर वे काम करते हैं वहां उन्हें दूसरों का काम भी करना पड़े. व्यापार में आपको विस्तार करने की प्लानिंग करनी चाहिए. अन्य शहरों में भी विस्तार हो सकता है, प्रयास करें. युवा वर्ग किसी बात को लेकर मानसिक रूप से तनाव में रहेगा, उन्हें तनाव लेने के बजाय सामान्य रहना चाहिए. घर में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो अच्छा है. लेकिन सबसे पहले अपने बड़ों की राय अवश्य लें. किसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर ने दवाइयां लिखी हैं तो आपको लेनी भी हैं, इसे भूलने की जरूरत नहीं. नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, सेहत ठीक रखने के लिए यह काम जरूरी है.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. ऑफिस में बेवजह की बातों से दूर ही रहें. दवा का काम करने वाले कारोबारियों के लिए दिन शुभ है लेकिन अन्य कारोबारियों को सजग रहना चाहिए. दूसरों के पास बैठकर गपशप में समय गुजारने से अच्छा है कि आप खुद को समय दें और अपने बारे में सोचें. परिवार में आपको अपने पिता के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. पिता से सलाह लेते रहें. सेहत को ठीक रखने के लिए जंक फूड और नॉनवेज न खाएं. वैसे भी इन चीजों से कोई लाभ नहीं होता. सामाजिक क्षेत्र में संवाद और सहयोग आपके रिश्तों को और भी मजबूत करेगा, इसको बनाए रखिए.

 

धनु- नौकरी पर संकट है तो काम मेहनत से करने के साथ ही अपने व्यवहार की कमियों को भी दूर करें. नए पार्टनर को जोड़ने की बात चलेगी, जोड़ने से पहले इस मामले में गंभीरता से हर पहलू पर सोच लें. युवाओं को अपनी पढ़ाई पर निरंतर ध्यान देने की जरूरत है, याद किए गए अभ्यासों को भूल सकते हैं. परिवार में आपको दूसरों की मदद करनी चाहिए. यदि किसी को मदद की आवश्यकता है तो इंतजार क्यों कर रहे हैं. सेहत के मामले में आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं इसलिए पहले से ही सचेत रहना चाहिए. मेल और पत्राचार आदि पर नजर बनाए रखें, ध्यान रखें कि महत्वपूर्ण मेल नजर से निकलने ना पाए.

मकर- मकर राशि के लोगों की यदि कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो तो तैयारी पूरी करें. संस्थान के प्रति ईमानदारी जरूरी है. कारोबारी क्रोध से दूर रहें क्योंकि व्यापार में नफा नुकसान तो चलता रहता है. युवाओं के पास खर्चों की लंबी लिस्ट है जो आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली है, सोच समझ कर खर्च करें. मां के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, ध्यान रखें. किसी भी तरह के मादक पदार्थ का सेवन करने वालों को अलर्ट हो जाना चाहिए, इससे दिक्कत हो सकती है. अपने सभी सामाजिक मित्रों से नहीं मिल सकते हैं तो कोई बात नहीं, फोन पर तो संपर्क बना ही सकते हैं.

कुंभ- कुंभ राशि वाले लोगों ने नई नौकरी ज्वॉइन की है तो समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि समय बहुमूल्य है. कारोबारी अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर रखें, विवाद होने की आशंका है जिससे बचना चाहिए. दोस्तों से बात करने से युवाओं का मन प्रसन्नचित्त रहेगा तो देरी किस बात की है, बात करिए. सबके सहयोग से पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाने का प्रयास कीजिए. सेहत के मामले में पेट दर्द की आशंका है, खानपान का विशेष ध्यान रखिए. आपका विनम्र स्वभाव लोगों से आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा, यह आपके लिए जरूरी भी है.

मीन- मीन राशि के लोगों के हाथ में नौकरी नहीं है तो अपने संपर्कों से आपको एक कारोबार में उन्नति मिलने का योग है, विस्तार भी होगा इसलिए विचार करते हुए काम करें. युवा वर्ग को प्लेसमेंट की तलाश करनी होगी, जरूरी नहीं कि आपके पास स्वतः ऑफर आए. परिवार के कुछ विवाद काफी समय से चल रहे हैं तो उन्हें सुलझाने में आप सक्षम होंगे. तन और मन दोनों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो योग और ध्यान कीजिए, इसका नियमित अभ्यास करना होगा. सुबह से ही आप व्यस्त रहेंगे जिसे लेकर उलझन भी हो सकती है लेकिन शाम तक स्थितियां ठीक हो जाएंगी.

Related Posts

Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
देश

Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

May 3, 2026
Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार
देश

Sex racket news: देह व्यापार का भंडाफोड़: QR कोड से चलता था पूरा खेल, चार महिलाएं गिरफ्तार

May 3, 2026
Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?
देश

Gold Rate 03 May: शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?

May 3, 2026
NEET UG 2026: NEET UG 2026 परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें
देश

NEET UG 2026: NEET UG 2026 परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें

May 3, 2026
दिल्ली: विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
देश

दिल्ली: विवेक विहार में 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

May 3, 2026
Jyeshtha Mahina 2026: इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य
देश

Jyeshtha Mahina 2026: इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य

May 3, 2026
Next Post

एक साथ नौकरी करते करते हो गया मोहब्बत, शादी करूंगा बोलकर का बनाया शारीरिक संबंध

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Odisha News:ओडिशा के पत्थर खदान में हुई विस्फोट से गई कई लोगों की जान। जानिए कितने हुवे घायल।

Odisha News:ओडिशा के पत्थर खदान में हुई विस्फोट से गई कई लोगों की जान। जानिए कितने हुवे घायल।

January 4, 2026
इंडिगो एयरलाइन में 0–24 महीने के शिशु सिर्फ ₹1 में यात्रा करेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

इंडिगो एयरलाइन में 0–24 महीने के शिशु सिर्फ ₹1 में यात्रा करेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

January 15, 2026
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार) Mahtari Vandan Yojana: Mahtari Vandan Yojana की 22वीं किस्त आने से पहले करना होगा ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार) Mahtari Vandan Yojana: Mahtari Vandan Yojana की 22वीं किस्त आने से पहले करना होगा ये काम, वरना अटक सकता है पैसा

November 11, 2025
Raigarh News: राज्योत्सव समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया अवलोकन

Raigarh News: राज्योत्सव समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का किया अवलोकन

November 3, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Nautapa 2026: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक खूब तपेगी धरती; जानें इस बीच क्या करें, क्या नहीं
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर छापे, 5.39 करोड़ रुपये की नकदी-सोना जब्त
  • राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्टील किंग ने 15660 करोड़ रुपये में किया फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण
  • Chhattisgarh latest news: शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In