• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

आरोपियों से लाखों रूपये के चोरी के समानों के साथ चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल की जप्ती

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 9, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रायगढ़* । धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा करीब एक माह पहले सिसरिंगा के मोबाइल दुकान में नकबजनी को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर आरोपियों से मोबाइल दुकान से चोरी गये लगभग सारे सामानों के अलावा अन्य स्थानों से चोरी के माल की बरामदगी की गई है, आरोपियों द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के स्टोरेज बाक्स (DBR) भी साथ ले गये थे, धरमजयगढ़ पुलिस लगातार एक माह तक संदिग्ध एवं पूर्व चोरी में शामिल आरोपियों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंची । गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ लैलूंगा थानाक्षेत्र में भी चोरी को अंजाम देना कबूल किये हैं, जिसकी तस्दीक की जा रही है । आरोपियों को धरमजयगढ़ नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना के संबंध में मोबाइल दुकान संचालक के भाई असीम शेख निवासी ग्राम सिसरिंगा दिनांक 04.04.2022 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका ग्राम सिससिंगा में मोबाइल दुकान है । दिनांक 03-04/04/2022 के दरम्यानी रात मोबाइल दुकान का ताला आरीपत्ती से काट कर अज्ञात चोर दुकान में रखा 1-इंटेक्स होम थिएटर एक नग, 2-पावर बैंक 5 नग, 3- ब्लूटूथ एयर फोन 10 नग, 4- जियो बैटरी 50 नग, 5-नया मोबाइल 10 नग, 6-जियो फोन 5 नग, 7- ऑक्स वायर 12 नग, 8- एंड्राइड बैटरी 20 नग, 9-सीसीटीवी एक नग, 10- कैमरा हार्ड डिक्स पूरा सेट, 11- मोबाइल कोम्बो 52 नग, 12- जियो फोन एलसीडी 50 नग, 13- डीपी टर्च 12 नग, 14- हट गन एक नग, 15- मोबाइल हीटर एक नग, 16- मोबाइल रिपेयरिंग का पूरा सेट पाना पेचकस सोल्डिंग आयरन, 17- ग्राहक का रिपेयरिंग मोबाइल पुराना टच वाला 45 नग, 18- जियो फोन पुराना रिपेयरिंग वाला 25 नग, 19- दुकान का रिचार्ज वाला मोबाइल व अन्य 2-3 मोबाइल चोरी हुये हैं जिनके सामान का अनुमानित मूल्य 3,82,000 रूपये है । चोरी के रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क. 47/2022 धारा 475,380 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अज्ञात चोर दुकान में कोई सबूत नहीं छोड़े, वहीं दुकान में लगा CCTV कैमरे और DBR भी साथ ले गये । घटनास्थल के आसपास अन्य स्थानों पर CCTV कैमरे नहीं लगा था ।

READ ALSO

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना एवं एएसपी लखन पटले द्वारा थाना प्रभारी धरमजयगढ़ एवं स्टाफ को लंबित चोरियों में माल मुल्जिम पतासाजी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये । एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा धरमजयगढ़ पुलिस के साथ सायबर सेल को भी माल मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया तथा धरमजयगढ़ पुलिस को चोरी, नकबजनी में चालान हुये आरोपियों व संदिग्ध प्रवृत्त्ति से व्यक्तियों से चोरी के संबंध में पूछताछ कर पतासाजी का निर्देश दिये । इसी बीच पुलिस को मुखबिर से थाना कापू क्षेत्र के ग्राम अलोला के रहने वाले रवि बंजारा एवं उनके साथियों के पास चोरी गये मोबाइल रखे होने की जानकारी मिली जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अलोला संदेही रवि बंजारा, प्रमोद कुमार बंसोड और हस्त कुमार बंजारा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पेशेवर तरीके से घटना को अंजाम देना बताये ।

आरोपीगण अपने मेमोरेंडम पर बताएं कि तीनों साथ घूमना फिरना करते हैं । इसी दौरान चोरी की प्लानिंग बनाकर सिसरिंगा पहुंचे, जहां एक मोबाइल दुकान में चोरी की योजना बनाकर 1 अप्रैल की रात को जाकर तीनों पहले रैकी किए, रात में दुकान बंद होने तथा दुकानदार के घर जाने तक की पूरी गतिविधियों की जानकारी लेकर फिर 3 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे तीनों रवि बंजारा के मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना में बैठकर सिसरिंगा के लिये निकले, रात्रि करीब 1:00 बजे सिसरिंगा पहुंचे आसपास के दुकानों की स्थिति पता कर मोबाइल दुकान के ताला को आरी पत्ती से काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखे जितने सामान थे जिसमें नए पुराने मोबाइल, ब्लूटूथ, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क, कांबो एयर फोन, लाइट, पॉवर बैंक आदि सामान को एक बोरी में भरकर चोरी कर अपने घर ले गए । तीनों चोरी के सामान को आपस में हिस्सा बंटवारा कर लिए थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर सोनू मोबाइल दुकान में चोरी हुए सामानों के अतिरिक्त अन्य सामान की बरामदगी पर आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर आरोपियों ने इस चोरी के अलावा पूर्व अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर लैलूंगा में इसी प्रकार की चोरी करना कबूल किये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर मोबाइल दुकान में चोरी के सारे सामान के अलावा अन्य स्थान पर चोरी के सामान तथा चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना की जप्ती की गई है । प्रभारी धरमजयगढ़ उप निरीक्षक जेम्स कुजूर द्वारा लैलूंगा थाना प्रभारी को लैलूंगा क्षेत्र में हुए चोरी के माल बरामदगी की जानकारी दी गई है जिसकी तस्दीकी एवं अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, जिनके गिरफ्तारी पर अन्य अपराधों के खुलासा होने की संभावना है । गिरफ्तार आरोपी हस्त कुमार बंजारा पूर्व में कापू थानाक्षेत्र में मोटर सायकल चोरी में चालान हुआ है तथा उस पर मारपीट का अपराध भी कायम है । धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा तीनों आरोपी – (1) प्रमोद कुमार बंसोड पिता कृपासिंधु बंसोड उम्र 18 वर्ष (2) रवि बंजारा पिता कार्तिक राम बंजारा 21 साल (3) हस्त कुमार बंजारा पिता तुला राम बंजारा 22 साल तीनों निवासी अलोला थाना कापू जिला रायगढ़ को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुरपविजन पर मामले में माल मुल्जिम पतासाजी में उप निरीक्षक जेम्स कुजूर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, उमाशंकर धृतांत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, राजेन्द्र राठिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
Next Post

छत्तीसगढिय़ों के दुख-दर्द हरने वाली दवा बन गए हैं भूपेश बघेल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Yoga for Acidity: Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

Yoga for Acidity: Acidity और सीने में जलन ने कर दिया है परेशान? तो सुबह करना शुरू कर दें ये योगासन, मिलेगा इन सबसे छुटकारा

June 24, 2026
IND vs SA: ऋषभ पंत पर टिकी सभी की नजरें, आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए बनाने हैं इतने रन

IND vs SA: ऋषभ पंत पर टिकी सभी की नजरें, आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए बनाने हैं इतने रन

November 1, 2025

CG ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत

April 9, 2022

इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD की चेतावनी

January 16, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम
  • Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In