• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इस राशि के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, जानें अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 5, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Daily Horoscope : गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. गुरुवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोग अपने पाचन तंत्र को मजबूत करें.

मेष- आप जहां भी नौकरी करते हैं वहां आपके दायित्व के साथ ही पद भी बढ़ने वाला है. आपको टीम का नेतृत्व करना पड़ेगा. अपने आपको टीम लीडर के रूप में तैयार करें. व्यापारियों को किसी नए काम को शुरू नहीं करना चाहिए, वे जो काम कर रहे हैं उसी को मन लगा कर करें वर्ना नए काम में हानि भी हो सकती है. युवाओं को कामयाबी मिलने से पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. उन्हें आलस छोड़ कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में डट जाना चाहिए. परिवार में किसी भी तरह का विवाद या भ्रम है तो उसे पालना ठीक नहीं बल्कि उसे निपटाने के लिए पहल करें तो रास्ता निकल ही आएगा. काम अधिक है तो भी समय निकाल कर कुछ खाते रहिए क्योंकि अधिक देर तक भूखे रहना ठीक नहीं. पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं.

READ ALSO

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

वृषभ- इस राशि के लोगों को अपने कार्यस्थल पर शुभचिंतकों की राय को पूरी तन्मयता से सुनना चाहिए और अपनी बुद्धि-विवेक के अनुसार निर्णय करना चाहिए. घर हो या कारोबार आपको दोनों स्थानों पर वरिष्ठ जनों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होने वाला है. युवा वर्ग अपनी सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने पर ध्यान दें क्योंकि यही आगे काम आएगी. आपकी आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होंगी, प्रयास जारी रखें. जीवन साथी से कोई मतभेद हो जाए तो भी आप शांत रहें ताकि हालात न बिगड़ने पाएं. आपकी शांति धीरे से उन्हें समझ में आ जाएगी. मसल्स में दर्द हो सकता है, मसाज कराई जा सकती है. पुराने अभिन्न मित्रों से आपका मिलना होगा.

 

मिथुन- मिथुन राशि के लोग नकारात्मकता से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आपको सफलता मिलना तय है इसलिए जो भी काम आए पूरी मेहनत से पूरा करें. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है तो परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है, जल्द ही इस स्थिति से उबरने का रास्ता निकलेगा. पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश करने वाले युवा अब पूरी ताकत से प्रतियोगिता के लिए जुट जाएं और जीके पर ध्यान दें. परिजनों के साथ यात्रा की स्थिति बन रही है लेकिन सावधान और संयमित रहना होगा. स्वास्थ्य के मामले में एलर्जी जनित परेशानियां हो सकती हैं. परिवार के सबसे छोटे सदस्य की पढ़ाई पर निवेश करना पड़ सकता है. यह उसके भविष्य के लिए जरूरी है.

कर्क- इस राशि के लोग दिल-दिमाग दोनों को काम पर लगाए रखें. केवल दिल के आधार पर भावुकता से काम न करें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और तनाव से दूर रहें. व्यापारियों के पास बहुत काम हैं तो हड़भड़ी में काम करने के बजाय पहले प्राथमिकता के आधार पर कामों की सूची बना लें. वो काम पहले करें जिनमें कमाई की संभावना है. ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी आने वाली है किंतु पढ़ाई जारी रखें. परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य को धन लाभ प्राप्त होगा जिससे परिवार का वातावरण प्रसन्नता से भरा रहेगा. शराब, धूम्रपान आदि का सेवन करने की आदत हो तो अब उसे छोड़ दें. यह गलत तो है ही, आपकी सेहत पर भी असर डाल रही है. यदि कोई गरीब आदमी आपके पास मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा. उसकी यथासंभव मदद करें

सिंह- सिंह राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है. अपने सहयोगी या अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छे से पेश आएं, अनावश्यक बहस आपको शर्मिंदगी भी दिला सकती है. व्यापारियों को इस समय अपने पुराने स्टॉक को निकालने पर ध्यान देना चाहिए. जब यह निकल जाए तो नया स्टॉक तैयार कीजिए. युवा अपने करियर पर फोकस करें जो उनके लिए आवश्यक है. प्रेम प्रसंग में लिप्त रहने की जरूरत कतई नहीं है. रिश्तों को सम्मान देना चाहिए. घर की महिलाएं मायके जाने को कहती हैं तो उन्हें जाने दीजिए. सेहत के मामले में डायबिटीज रोगियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है. सुबह-शाम खुली हवा में टहलना भी दवा के साथ आवश्यक है. जब आप लोगों के बीच बैठते हैं तो हो सकता है किसी साथी की बात आपको चुभ जाए लेकिन इसको लेकर बहुत गंभीर न हों.

 

कन्या- इस राशि के लोगों को अपना काम समय से पूरा करना चाहिए क्योंकि ऐसा न हो पाने पर वे तनाव में आ सकते हैं. काम अधिक है तो गति को तेज करें. फुटकर कारोबारी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. ग्राहक अच्छी संख्या में आएंगे और बिक्री भी खूब होगी. युवाओं को अपने व्यवहार में सरलता और विनम्रता लानी होगी क्योंकि इन दो गुणों की कमी से आप अपना नुकसान कर रहे हैं. जिन लोगों का जन्मदिन है, उन्हें परिजनों से खास उपहार  मिलने की स्थिति है. अपना जन्मदिन परिवार के साथ मना कर आनंद लीजिए. अपने खानपान में बदलाव करें क्योंकि आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है. फाइबर, फल अधिक लें और पानी भी खूब पिएं. लोगों से खूब मिलें लेकिन ध्यान रहे कुसंगति न होने पाए.

तुला- तुला राशि के लोगों को अपने ऑफिस के नियमों का पालन करना चाहिए, समय से न पहुंचने या काम न करने पर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. कारोबारियों को अपने ग्राहकों और स्टाफ से बहुत ही प्यार से बात करनी चाहिए. युवा वर्ग खुद को तकनीकी लिहाज से अपडेट करें. आज के समय में प्रगति के लिए यह आवश्यक है. पूरे परिवार के साथ आप काफी समय से कहीं नहीं गए हैं, अब यात्रा का योग बन रहा है. हाजमे की समस्या पैदा हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान रखते हुए पाचन तंत्र को मजबूत करें. सामाजिक लिहाज से आप जिन लोगों के साथ रोज गपशप करते हैं, वहां किसी बात पर नाराजगी हो सकती है किंतु इसे दिल पर न लें.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को नई चुनौतियां मिलने वाली हैं किंतु उन्हें इसे बोझ समझने की जरूरत नहीं है बल्कि इनका सामना करें क्योंकि इनसे आप कुछ न कुछ सीखने वाले हैं. ऑनलाइन भुगतान लेने या करने वाले व्यापारी सभी लेनदेन सोच समझ कर करें ताकि किसी तरह का नुकसान न होने पाए. युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मन लगा कर करें. यदि उन्हें भूलने की शिकायत है तो लिख-लिख कर याद करें. परिवार में अपने छोटों से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी जिससे मन प्रफुल्लित होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. खानपान की इच्छा होगी और स्वाद भी मिलेगा. अच्छे स्वास्थ्य से मन प्रसन्न होगा. कुछ लोगों से मिलना भी होगा.

 

धनु- धनु राशि के लोगों को कार्यस्थल पर प्रतिकूल वातावरण मिल सकता है किंतु ऐसा होने पर आपको प्रतिक्रिया नहीं देनी है. धैर्य से काम लें तो सब ठीक हो जाएगा. व्यापारियों का कामकाज सामान्य रहने वाला है यानी न मंदी न तेजी. नौकरी की तलाश करने वाले युवक नौकरी की तलाश के लिए घर पर बैठने के बजाय हाथ पैर मारने की कोशिश करें या ऑनलाइन सर्च करें. अचानक किसी पुराने परिचित का आपके घर पर आगमन होगा जिसे देखते ही आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी. स्वास्थ्य ठीक रखना है यानी निरोगी रहना है तो योग और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि तन और मन स्वस्थ रहे. अपनी सोच सकारात्मक रखें. किसी सामाजिक कार्यक्रम में कुछ अधिक देर रुकना होगा.

मकर- इस राशि वाले लोगों को अपने कार्यस्थल पर अच्छा काम करने पर बॉस की तरफ से एप्रिसिएशन मिल सकता है. व्यापारियों की अच्छा लाभ कमाने की स्थिति बन सकती है. स्टॉक आदि दुरुस्त कर लें ताकि मांग पर आपूर्ति कर सकें. युवा अपने फ्यूचर पर फोकस करें. प्रेम प्रसंग भी परवान चढ़ सकता है किंतु उस रास्ते पर डगमगाने की जरूरत नहीं है. परिवार के लोगों के साथ तालमेल से रहें, उनके साथ कुछ वक्त गुजारें तभी मुश्किल दौर आसानी से कट जाएगा. सेहत के लिहाज से दांत में दर्द आदि की समस्या हो सकती है. दांतों की दो समय सफाई तो करनी ही चाहिए. दिन में काम के बोझ से परेशान हो सकते हैं किंतु शाम को बचपन के मित्रों के साथ बैठकर सारी थकान भूल जाएंगे.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को अपने काम के स्थान पर सभी लोगों के साथ सामान्य संबंध बना कर रखने चाहिए. बॉस किसी बात पर टोके तो बहस करने की जरूरत नहीं है. कारोबारियों को सोच समझ कर सौदे करने चाहिए, अधिक लाभ कमाने के चक्कर में कहीं नुकसान न उठाना पड़े. युवाओं को जल्द ही सफलता मिलने वाली है किंतु उन्हें अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करना चाहिए. समय निकाल कर कुछ देर परिवार के लोगों के साथ बैठकर हालचाल लेते रहें. सांस के रोगियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. यह मौसम उनके लिए ठीक नहीं है, घर पर रहकर आराम करना चाहिए. अपने पुराने मित्रों के जमघट में बैठकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा और दिन के काम का बोझ रफूचक्कर हो जाएगा.

मीन- मीन राशि के लोगों को अपने ऑफिस में वातावरण बहुत अच्छा रखना होगा. उत्साह के साथ मिलजुल कर काम करेंगे. व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ संबंधों में पारदर्शिता को बढ़ाना चाहिए ताकि किसी तरह का शक एक दूसरे पर न पैदा हो और विश्वास बना रहे. युवाओं को अपने करियर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है. कारोबार में पार्टनर और घर पर लाइफ पार्टनर का विश्वास जीत कर काम करें. रिश्ते मजबूत रहें इसके लिए आपको निरंतर प्रयास जारी रखने होंगे. सेहत के मामले में अलर्ट रहना होगा. कोई बीमारी बड़ी बनें इसके पहले ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. समाज और परिवार के बीच आपको सम्मान मिलने वाला है.

 

Related Posts

देश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
देश

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

October 27, 2026
देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
Next Post

Russia Ukraine War:चार सैन्य भंडारों समेत 40 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल!

September 29, 2026

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत से Team India का भी फायदा

March 25, 2022
BSF Recruitment 2025: BSF में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

BSF Recruitment 2025: BSF में निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

December 23, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात

December 24, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Liquor Purchase New Rules: शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य
  • Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In