• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

इस राशि के लोग आप अपनी प्रतिभा को निखारें,जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today, 22 April 2022: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहने वाला है. शुक्रवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को दर्द का सामना करना पड़ सकता है. वहीं तुला (Libra) राशि के सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है.

मेष- सामान्य की अपेक्षा शुक्रवार को अधिक खर्च होने की संभावना है. अच्छा होगा कि पहले ही हाथ खींचकर चलें ताकि परेशानी न हो. ऑफिस के काम को पूरी लगन से करना चाहिए तभी अच्छा परिणाम आएगा. मीटिंग में आपको नेतृत्व करना पड़ सकता है इसलिए तैयार रहें. खान-पान का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. हो सकता है बल्क में ऑर्डर मिल जाए. व्यर्थ की चिंता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है. आप योजना बनाकर अपना कर्म करें और चिंता छोड़ दें. इस शुक्रवार आपको किचन में हाथ आजमाना चाहिए. आप पसंदीदा व्यंजन बनाएं और पूरे परिवार के साथ समय बिताते हुए आनंद लें. युवा वर्ग किसी आयोजन में भाग ले सकते हैं, आपको निमंत्रण में जाने के लिए तैयार रहना चाहिए.

READ ALSO

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

वृषभ- इस शुक्रवार आपका मन किसी अज्ञात भय से विचलित रहेगा. मन को अपने पर हावी न होने दें. प्रतियोगिता का सामना करने की तैयारी करें और जीतें लेकिन सहकर्मियों से ईर्ष्या न करें, यह ठीक नहीं है. जो कारोबार करते हैं उसके बारे में ज्ञानार्जन करें और व्यापार की बारीकियों को समझें. अगर आप कोई कोर्स करना चाहते हैं तो आगे बढ़ें. शरीर में गैस संबंधी दिक्कत हो सकती है, गैस पास न होने से कहीं फंसेगी तो दर्द भी होगा और उलझन भी. जीवन साथी के करियर में उन्नति के योग हैं. हो सकता है जीवन साथी का अच्छा करियर प्रारंभ हो. महिलाओं से विवाद की संभावना बने तो भी अवॉइड करें. विवाद करने की जरूरत नहीं है.

 

मिथुन- शुक्रवार के दिन घर में आपको लोगों के साथ सौम्यता से पेश आना चाहिए. क्रोध पर हर हाल में कंट्रोल करें. अपने बॉस को प्रसन्न रखने का प्रयास करें. नौकरी में कुछ काम रुक सकते हैं लेकिन धैर्य रखें. आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, प्रयास करना चाहिए. यदि आप हृदय संबंधित रोगों से ग्रस्त हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. दवाइयां नियमित लें. जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट का योग बन रहा है. पहले से ही सावधानी बरतें तो ठीक रहेगा. आप मित्रों के बीच बैठेंगे और हंसी मजाक कर महफिल का दिल जीतने की कोशिश करेंगे.

कर्क- इस शुक्रवार आप अपनी प्रतिभा को निखारें. युवाओं को टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए लेकिन दुरुपयोग नहीं. आप जहां भी काम करते हैं, उस कर्म क्षेत्र में अपना ज्ञान बढ़ाएं ताकि सफलतम साबित हों. व्यापार के मामले में सरकारी दस्तावेजों को मजबूत कर लेना चाहिए. कोई फीस जमा करनी है तो कर दें. यूरिन इंफेक्शन के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. जो लोग पहले भी इस रोग से ग्रस्त हो चुके हैं, वे अवश्य सावधानी बरतें. घर में अग्नि दुर्घटना की आशंका है, सावधानी से काम करें. गैस-चूल्हा काम करने के बाद बंद कर दें. सामाजिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोगों से मिलें-जुलें.

सिंह- शुक्रवार का दिन मानसिक भटकाव का है. लेकिन इसे लेकर आपको भ्रमित नहीं होना चाहिए. शांति से विचार करें. अध्यापक वर्ग के लिए दिन शुभ फल देने वाला है. अच्छे परिणाम की आशा वाले काम करें. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की प्रबल संभावना है, चाहे वह कोई भी काम करते हों. यदि शरीर में कहीं स्टोन है तो अलर्ट हो जाएं. आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है. घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी. अनुकूल परिस्थिति न होने पर भी दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखें. युवा वर्ग को अत्यधिक चिंता से बचना चाहिए. आप कार्य योजना बनाकर काम करें.

 

कन्या- इस राशि के लोगों का दिमाग बहुत तेजी से कार्य करेगा, उसे रचनात्मक दिशा दें. बॉस से बहस करने की जरूरत नहीं है, आप अपनी बात विनम्रता से कह दीजिए. जो व्यापारी थोक की डीलिंग करते हैं, वे अच्छा लाभ कमा सकेंगे. आपके कान में दर्द होने की आशंका है. परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह लें. घर से संबंधित किसी उपयोगी वस्तु को खरीदने की स्थिति बन रही है. सोशल मीडिया में सक्रिय होने का समय है, आपको अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहिए.

तुला- आपकी वाणी इतनी अच्छी रहेगी कि दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ेगी. सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. मन लगाकर काम कीजिए. व्यावसायिक लिहाज से अनाज कारोबारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है. इस शुक्रवार आप स्वस्थ अनुभव करेंगे. पुराने रोगों में भी सुधार होता नजर आएगा. पिता को नाराज करना ठीक नहीं, उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाएं. भक्ति में आपका मन लगेगा. आपको भक्ति से संबंधित पुस्तकें पढ़नी चाहिए.

वृश्चिक- शुक्रवार के दिन आपको ठगी करने वालों से होशियार रहना चाहिए. आपको कोई बड़ा लाभ दिखाकर चूना लगा सकता है. अगर आपने नया काम हाथ में लिया है तो उसे प्रसन्नता के साथ करें, काम आसान हो जाएगा. टेलीकम्यूनिकेशन का काम करते हैं तो आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे. रोगों से बचे रहना चाहते हैं तो थोड़ा समय खुद को दें. सुबह उठकर योग करें. मां की सेवा बहुत ही सौभाग्य से मिलती है. अगर आपको यह अवसर मिला है तो हाथ से न जाने दें और अवश्य सेवा करें. सामाजिक अनुशासन का पालन करना चाहिए, ऐसा करने से आपको सभी से प्रसन्नता प्राप्त होगी.

 

धनु- आपकी पहचान ही कर्मठता है, यही आपका विशिष्ट गुण है. आपको इसे भूलना नहीं चाहिए. नौकरी करने में यदि तनाव का अनुभव कर रहे हैं तो आपको धैर्य रखना होगा. आपकी स्थितियों में सुधार होगा. बड़े व्यापारियों को निवेश से बचना चाहिए, नुकसान भी हो सकता है. पानी का सेवन ज्यादा करने के साथ ही हल्का भोजन करें, स्वस्थ रहेंगे. आपका कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत होगा, सभी आनंदित होंगे. युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी और उनका मन प्रसन्न होगा.

मकर- इस राशि के लोगों को कुछ समय के लिए जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. सोच-विचार कर काम करें. विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है. अगर आपके मन में इच्छा है तो प्रयास करें. कपड़े का कारोबार करने वालों को नया स्टॉक मंगा कर रखना चाहिए. पेट में दर्द की आशंका है, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन ही ग्रहण करें. परिवार आपका है तो उनके साथ कैसा छिपाव, अपनी बातें परिवार के साथ शेयर करेंगे तो आपको सहयोग मिलेगा. गुरु तुल्य व्यक्ति का सानिध्य मिलने वाला है. आप उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ लें.

कुंभ- इस राशि के लोगों की परेशानी का कारण अनावश्यक चिंता करना है. चिंता करें पर अनावश्यक नहीं. सॉफ्टवेयर से रिलेटेड काम करने वालों के लिए अच्छा समय चल रहा है, खूब काम करें. व्यापार से जुड़े लोगों को आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. अगर आपको सेहत अच्छी रखनी है तो खानपान अच्छा रखें और जंक फूड तो भूल कर भी न खाएं. भाई को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दीजिए. उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. सामाजिक क्षेत्र में दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो अपनी क्षमता के अनुसार मदद अवश्य करें.

मीन- शुक्रवार के दिन आलस्य ठीक नहीं है. आप एक्टिव रहें और पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें, यह आपके लिए जरूरी भी है. खुदरा कारोबार करने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. पैरों में सूजन होने की आशंका है. सामान्य से अधिक सूजन हो तो डॉक्टर से सलाह लें. आपके यहां किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहें. प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अधिक मेहनत करने का है, इससे आपको सफलता मिलेगी.

Related Posts

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस
देश

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

May 2, 2026
ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
देश

ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

May 2, 2026
NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर
देश

NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर

May 2, 2026
Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

May 2, 2026
आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब
देश

आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब

May 2, 2026
Census 2027: आज से 31 मई तक जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, अधिकारी आपसे पूछेंगे 33 जरूरी सवाल
देश

Census 2027: आज से 31 मई तक जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, अधिकारी आपसे पूछेंगे 33 जरूरी सवाल

May 2, 2026
Next Post

सरोरा में बनाया जाएगा 32 एकड़ का नया प्लास्टिक पार्क

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
Rashifal For Today : दीपावली के शुभ पर्व में इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान और होगी धन वर्षा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal For Today: आज इन पांच राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान और मिल सकती है अपार सफलता, पढ़िए 29 अक्टूबर का राशिफल!

October 29, 2025
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 04 फरवरी 2026

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

March 16, 2026
प्रधानमंत्री के ऑफिस का पता बदला, पीएमओ नाम भी। जानिए क्या हैं नया नाम।

प्रधानमंत्री के ऑफिस का पता बदला, पीएमओ नाम भी। जानिए क्या हैं नया नाम।

January 14, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस
  • ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
  • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In