• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

एक और तड़का ब्रेकिंग :- रायगढ़ जिला संपूर्ण क्षेत्र अब 16 मई तक रहेगा लॉकडाउन…पढ़ें पूरी खबर विस्तार में

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जारी किया आदेश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 4, 2021
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

रायगढ़, 4 मई2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर रायगढ़ संपूर्ण जिला क्षेत्र को 6 मई 2021 प्रात: 6 बजे तक की अवधि हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। उन्होंने इस अवधि को बढ़ाते हुये रायगढ़ जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 16 मई 2021 रात्रि 12 बजे तक पूर्ववत कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उपरोक्त दर्शित अवधि में रायगढ़ जिले की सभी सीमाएँ पूर्णत: सील रहेगी। यह आदेश 6 मई 2021 की प्रात: 6 बजे से लागू होगा। अत: इस आदेश के अंतर्गत अनुमति प्राप्त गतिविधियों का संचालन उसी अनुसार किया जा सकेगा।।
उपरोक्त अवधि में कृषि क्षेत्र, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनरी और उनकी मरम्मत के लिए दुकानों/गोदामों के खोलने एवं उर्वरक ट्रकों की आवाजाही प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक की अनुमति होगी।
किराना सामग्री/ ग्रॉसरी की होम डिलीवरी प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 3 तक केवल स्ट्रीट वेण्डर्स/ ठेले वालों/पिक-अप/मिनी ट्रक/ अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से की जा सकेगी। दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री की होम डिलीवरी के माध्यम से बिना दुकान खोले की जा सकेगी। मॉल एवं सुपर मार्केट पूर्णत: बंद रहेंगे। बैंक और डाकघर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सभी प्रकार के व्यपारिक लेन-देन के लिए खोलने की अनुमति होगी। डाक/डाक सेवाए (कोरियर) के लिए अनुमति रहेगी। ई-कामर्स की सेवाएं बंद रहेगी। इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर/ए.सी.कुलर/सेनेटरी फिटिंग की घरेलु सेवायें/मरम्मत की अनुमति होगी। उपरोक्त दुकानें पूर्णत: बंद रहेगी।
एल.पी.जी. गैस सिलेन्डर की एजेंसियों केवल टेलीफोनिक या ऑनलाईन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेन्डरों की घर पहुँच सेवा उपलब्ध करायेगें। फल, सब्जी, अंडा, पोल्ट्री, मटन, मछली, डेयरी एवं डेयरी उत्पाद प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक केवल स्ट्रीट वेण्डर्स /ठेले वालों /पिक-अप/मिनी ट्रक /अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से की जा सकेगी। दुकानें पूर्णत: बंद रहेगी। दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रात: 6 बजे से प्रात: 8 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से संध्या 6.30 बजे तक ही होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान/पार्लर नही खोले जायेगें। केवल दुकान/पार्लर सामने फिजिकल डिस्टेसिग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुये उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। आटा चक्की की दुकानें प्रात: 6 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
रजिस्ट्री कार्यालय (पंजीयन ऑफिस) न्यूनतम कर्मचारियों और टोकन प्रणाली (50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ) गाईड लाईन के अनुसार खोलने की अनुमति होगी। ऑन लाईन होम सर्विस/ डिलीवरी की अनुमति पूर्ववत रहेगी। रेस्टोरेंट/होटल में डायनिंग एवं टेक-अवे की फैसिलिटी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। सभी शासकीय विभागों (लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मनरेगा इत्यादि) के श्रम मूलक कार्य की अनुमति सायं 5 बजे तक होगी। निजी कंस्ट्रक्शन की अनुमति नहीं रहेगी।
सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। रायगढ़ जिला अन्तर्गत सभी केन्द्रीय/शासकीय/सार्वजनिक/अद्र्ध-सार्वजनिक एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगे तथापि टेलीकॉम, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय/वर्कशॉप, रेक प्वाइंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य खाद्य सामग्री के थोक परिवहन धान मिलिग हेतु परिवहन एवं शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियों बंद रहेगी किन्तु अस्पताल एवं एटीएम पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा लोड अनलोडिंग के कार्य रात्रि 11 बजे से प्रात: 5 बजे तक की जा सकेंगी।
उक्त अवधि के प्रत्येक रविवार को अत्यावश्यक सेवाओं (हॉस्पिटल/क्लिनिकल/मेडिकल सेवाओं) को छोड़कर समस्त प्रकार की गतिविधियाँ पूर्णत: बंद रहेगी। उक्त कंटेनमेंट की अवधि में बाजार/होटल एवं रेस्टोरेंट/विवाह स्थल/मॉल/क्लब/स्वीमिंग पुल/सुपर मार्केट/धार्मिक स्थल/कोचिंग क्लासेस/ स्कूल एवं महाविद्यालय (विद्यार्थियों के लिए)/पान एवं सिगरेट दुकानें/ शराब की दुकानें/पर्यटन स्थल/ मोबाईल शॉप/नाई दुकाने/उद्यान/मडी (लोडिंग/अनलोडिंग की   अवधि को छोड़कर)/जीम/सामुदायिक आयोजनपूर्णत: बंद रहेंगे।
यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत समस्त जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (शहर/ग्रामीण),कमान्डेट होम गार्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं उनके अधीनस्थ समस्त कार्यालय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील, अस्पताल, थाना एवं पुलिस चौकी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, विद्युत पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवायें जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल हैं तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
उपरोक्त शर्तों के अतिरिक्त शेष शर्तें पूर्ववत यथावत रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/ प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Related Posts

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
देश

Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

March 14, 2026
कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
देश

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

March 14, 2026
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
Next Post

वैक्सीन को लेकर सोशल साइट पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहें

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

सीएम भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम रद्द

June 14, 2022
Anil Ambani Group: अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

Anil Ambani Group: अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 3000 करोड़ की ज्यादा प्रॉपर्टी जब्त

November 3, 2025
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसने लिए ज्यादा टेस्ट विकेट, एक क्लिक में समझें दोनों के रिकॉर्ड

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसने लिए ज्यादा टेस्ट विकेट, एक क्लिक में समझें दोनों के रिकॉर्ड

October 9, 2025
India US Trade Deal: भारतीय सामानों पर कम हो सकता है Tax, अब 50% नहीं 15% हो जाएगा टैरिफ…

India US Trade Deal: भारतीय सामानों पर कम हो सकता है Tax, अब 50% नहीं 15% हो जाएगा टैरिफ…

October 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Israel US Iran War: ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे
  • कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल
  • Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले थाना प्रभारी समेत 11 अफसरों का ट्रांसफर.. आदेश जारी
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, आदेश जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In