• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

वैक्सीन को लेकर सोशल साइट पर फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहें

कोरोना वायरस की जंग में सबसे बड़ा कवच है वैक्सीन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 4, 2021
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

 

READ ALSO

Water crisis in mumbai: पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी

NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?

रायगढ़, 4 मई2021/ जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके बचाव के लिये सबको वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए। यह कोरोना से लडऩे में कारगर है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। वैक्सीन को लेकर सोशल साइट्स पर कुछ पर्चे प्रचारित किये जा रहे हैं, जिसमें बिन्दुवार लिखा गया है कि टीके लगाने से नुकसान हो सकता है, जो कि बिल्कुल अप्रामाणिक व गलत है। जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे इस तरह की भ्रामक जानकारियों व भ्रांतियों से दूर रहें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.केशरी ने बताया कि वैक्सीनेशन होने के बाद हमारे शरीर की (इम्युनिटी पावर)रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो हमारे लिये फायदेमंद होती है। वैक्सीनेशन लगाने के बाद भी यदि कोरोना से संक्रमित हुये तो स्थिति गंभीर होने की संभावना न्यूनतम हो जाती है। वैक्सीन लगवाने वालों पर वायरस का प्रभाव कम होता है तथा संक्रमित व्यक्ति से दूसरों में संक्रमण फैलने की संभावना अत्यंत कम हो जाती है। कोरोना वायरस की जंग में जिंदगी के लिये सबसे बड़ा कवच है वैक्सीन। अत: वैक्सीनेशन करायें और संक्रमण को बढऩे से रोके।
वैक्सीन किसे नहीं लगवाना है इसकी भ्रामक जानकारी से बचें
सोशल साइट्स के जरिये शेयर किये जा रहे पर्चे में लिखा है कि अविवाहित युवतियों को वैक्सीन लगवाने पर शादी के बाद उन्हें संतानहीनता की समस्या हो सकती है?
सीएमएचओ डॉ.केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में समय-समय पर गाईड लाईन जारी की जा रही है। जिसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि अविवाहित युवतियों को वैक्सीन से बचना चाहिये या इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद हल्के बुखार, दर्द और एलर्जी जैसे छोटे-मोटे साइड इफेक्ट तो हो सकते है, लेकिन इसके प्रजनन क्षमता प्रभावित करने की बात सही नही है।
इसी प्रकार लिखा जा रहा है कि बच्चों को कोरोना वैक्सीन से दूर रखें क्योंकि इससे भविष्य में उन्हें बीमारियां हो सकती है। वर्तमान में कोरोना वैक्सीन सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही लगाई जा रही है। तो बच्चों को इससे दूर रखने वाली कोई बात नहीं है। इस प्रकार की बातें अपने अपने आप गलत साबित हो जाती है।
इसी प्रकार जिन लोगों को कभी निमोनिया, अस्थमा या ब्रॉन्काइटिस जैसी श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियां रह चुकी है हो, उन्हें वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिये। इससे उनकी मौत भी हो सकती है?
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियों के मरीजों को वैक्सीन लेने से न रोका है, न हीं ऐसा कोई शोध सामने आया है, जिन कंपनियों की वैक्सीन वर्तमान में लगाई जा रही है, उन्होंने भी ऐसी कोई बात नहीं कहीं है। जबकि बताया गया है कि फेफड़े की बीमारी से पीडि़त लोगों के लिये कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। शराब, सिगरेट, तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिये, इससे उन्हें कैंसर हो सकता है, यह बात भी लिखी गयी है।
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात का उल्लेख किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने से कुछ वक्त पहले और कुछ वक्त बाद तक शराब नहीं पीनी चाहिये। लेकिन ऐसा अब तक किसी शोध में नहीं कहा गया है कि जो लोग शराब, सिगरेट या तंबाकू का सेवन करते है, उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवानी हीं नहीं चाहिये।
इसमें यह बात भी लिखी गयी है कि मानसिक समस्याओं के मरीजों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिये, क्योंकि इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद ऐसा कोई मामले सामने नहीं आये है जिनमें वैक्सीन लेने के बाद लोगों ने मानसिक समस्या होने की बात कही हो।
डायबिटिज के मरीजों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिये क्योंकि इससे उनकी मौत तक हो सकती है ? स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाईन या किसी रिपोर्ट में ऐसी कोई जानकारी का उल्लेख नही है कि डायबिटीज से पीडि़त लोगोंं को कोरोना वैक्सीन नही लगवानी चाहिये। अब तक रिपोर्ट में डायबिटीज से पीडि़त वाले व्यक्तियों के लिये भी वैक्सीन का कोई खतरा नहीं है। बल्कि वे तो कोमोर्बिड की श्रेणी में आते हैं और उन्हें प्राथमिकता से वैक्सीन लगायी जा रही है।

Related Posts

Water crisis in mumbai: पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
देश

Water crisis in mumbai: पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी

May 15, 2026
NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
देश

NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?

May 15, 2026
Share market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार ऊपर जाएगा या नीचे? कच्चा तेल और मिडिल ईस्ट संकट से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
देश

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

May 15, 2026
New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत
देश

New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

May 15, 2026
कैसे 10 लाख में बिका था NEET-UG का पेपर? CBI के रिमांड नोट से कई बड़े खुलासे
देश

कैसे 10 लाख में बिका था NEET-UG का पेपर? CBI के रिमांड नोट से कई बड़े खुलासे

May 14, 2026
Delhi Gang Rape: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका
देश

Delhi Gang Rape: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

May 14, 2026
Next Post

अम्बिकापुर और कोरबा जिले को जोड़ने वाले चेक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक किये औचक निरीक्षण ....

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए सख़्त कार्यवाही के निर्देश

January 28, 2022
रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

November 15, 2025
Rashifal For Today: धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा, जाने अन्य राशियों का हाल

October 24, 2025

BREAKING NEWS : इस तारीख से पहले खोला स्कूल, तो रद्द होगी मान्यता

January 18, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Water crisis in mumbai: पानी की किल्लत! आज से यहां 10% पानी की कटौती का ऐलान, BMC ने जारी की एडवाइजरी
  • NEET 2026 Re-exam Date: NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट यूजी की परीक्षा?
  • Stock Market Today: शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे
  • New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In