• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

एक सप्ताह में सभी पात्र बच्चों को लग जाएगा कोविड का टीका

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 21, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*75,000 किशोरों को लगा पहला डोज*

*प्रीकॉशन डोज के मामले में शहर जिले में अव्वल*

READ ALSO

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

रायगढ़ 21 जनवरी 2021, किशोरों को कोविड का टीका लगाने के मामले में रायगढ़ जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। 3 जनवरी से शुरू हुए बच्चों के टीकाकरण के 17 दिनों में ही जिले के 75 प्रतिशत बच्चों को टीका लग गया है। रफ्तार अगर इसी तरह से चलती रही है तो कलेक्टर भीम सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानू पटेल ने आगामी एक सप्ताह में ही सभी पात्र बच्चों के टीकाकृत होने की उम्मीद जताई है।

स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण विभाग की मानें तो जिले के लगभग सभी स्कूलों में विभाग द्वारा टीकाकरण केंद्र बनाकर बच्चों को टीकाकृत किया जा चुका है। अब ऐसे बच्चे ही शेष बचे हैं जो स्कूल नहीं आ रहे हैं और जो हाल ही में 15 साल के हुए हैं और उन्हें अपनी पात्रता को लेकर ज्ञान नहीं है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन का सहयोग ले रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक जिले में 15-17 आयु वर्ग के 75 फीसदी बच्चों को कोविड का टीका लग चुका है। कुल 93,351 बच्चों में से 69,657 बच्चों ने अभी तक पहला डोज लिया है। जिसमें सर्वाधिक तमनार ब्लॉक है जहां 85 प्रतिशत बच्चों को टीका लगा है सबसे कम घरघोड़ा ब्लॉक में 59 प्रतिशत बच्चों को टीका लगा है।

तमनार में 6,128 टीनएजर्स में 5,164 को यानी 85 प्रतिशत, पुसौर में 8,481 में से 84.7 प्रतिशत यानी 7,178 को, बरमकेला में 9,064 में 7,649 को 84.6 प्रतिशत, खरसिया में 9,217 में से 7,569 टीनएजर्स को 83 प्रतिशत, लोईंग में 10,328 में 8,183 यानी 80.4 प्रतिशत, रायगढ़ शहरी क्षेत्र में 9,991 में 7,694 अर्थात 78.7 प्रतिशत, सारंगढ़ में 14,487 टीनएजर्स में से 10,078 को 70.3 प्रतिशत, लैलूंगा के 8,045 में से 5,386 बच्चों को 66.3 प्रतिशत, धरमजयगढ़ के 12,762 में से 7,989 को कुल 63.7 प्रतिशत और घरघोड़ा के 4,849 में से 2,867 यानी 59 प्रतिशत टीनएजर्स को टीका लग गया है।

*11 हजार से अधिक को लगा प्रीकॉशन डोज*

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक प्रीकॉशन डोज जिले में कुल 11,332 लोगों को लगाया गया है जिसमें 4,200 हेल्थ वर्कर्स 3,543 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 3,589 लोग 60 साल की आयु से अधिक के है। रायगढ़ शहर के 404 हेल्थ वर्कर्स, 934 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 822 लोग 60 साल से अधिक के हैं इस तरह 2,160 लोगों को प्रीकॉशन डोज रायगढ़ शहर में लगा है।

*जल्द ही शत प्रतिशत पात्र बच्चों को लग जाएगा टीका :डीआईओ भानू पटेल*

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानू पटेल कहते हैं: “जिले में 75,000 हजार बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। बहुत जल्द ही हम पात्र बच्चों को शत प्रतिशत टीका लगाने वाला जिला बन जाएंगे। 15 साल से कम के बच्चों को टीका लगाने के लिए अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान प्रीकॉशनरी डोज और टीनएजर्स के वैक्सीनेशन पर है। स्कूलों में जो बच्चे छूट गए हैं उसके लिए हमने एक बार फिर से जिला शिक्षा अधिकारी से आंकड़े मांगे हैं जिससे यथाशीघ्र बच्चों को टीकाकृत किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग उन सभी पालकों से अपील कर रहा है कि अपने बच्चों को टीका लगवार कोविड संक्रमण से बचाव करें। बच्चों के लिए टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नदें।“

Related Posts

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026
Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

March 11, 2026
Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

March 11, 2026
Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

March 10, 2026
Next Post

एक साथ गुम हुए 05 बालिकाओं को राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया गया दस्तयाब

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Property Tax Raipur Online Payment: अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…

Property Tax Raipur Online Payment: अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…

November 8, 2025

तीन सड़क हादसों में 7 लोगों ने गंवाई जान

January 16, 2022
The Raja Saab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

The Raja Saab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

December 29, 2025
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 लोगों के ठिकानों पर रेड, संस्थापक गिरफ्तार

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में ED का बड़ा एक्शन, अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 19 लोगों के ठिकानों पर रेड, संस्थापक गिरफ्तार

November 19, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In