• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, April 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 11, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 11 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, खेल तथा शहरी अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नालंदा परिसर का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्य को तेज गति से पूरा करते हुए आगामी जून माह से पहले परिसर को पूरी तरह तैयार किया जाए, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही विद्यार्थियों को इस आधुनिक एवं सुविधायुक्त परिसर का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर के बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा और शिक्षा के क्षेत्र में जिले को नई सुविधा प्राप्त होगी।

READ ALSO

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

कलेक्टर ने रायगढ़ स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। यहां बनाए जा रहे स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन दोनों परियोजनाओं को दो माह के भीतर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की। कलेक्टर ने कहा कि इन सुविधाओं के तैयार होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास स्थल मिलेगा और जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर ने शहर के प्रमुख स्थल मरीन ड्राइव में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम और संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए, ताकि शहरवासियों को एक बेहतर और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चक्रधर नगर पुल के समीप चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्सन बनाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके। साथ ही पुल के निचले हिस्से में बॉक्स कलवर्ट निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित महिला हॉस्टल और ट्रांजिट हॉस्टल के लिए चयनित स्थलों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के निर्माण से महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंदों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूर्ण हों और शहरवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” का असर— एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

April 24, 2026
Raigarh News:जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
रायगढ़

Raigarh News:जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

April 24, 2026
Raigarh News : “रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक”
रायगढ़

Raigarh News : “रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बैठक”

April 23, 2026
Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

April 23, 2026
Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

April 22, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में ASP समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, चुनाव आयोग ने एसपी को भी दी वार्निंग

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में ASP समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, चुनाव आयोग ने एसपी को भी दी वार्निंग

April 25, 2026
Chhattisgarh latest news: इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

Chhattisgarh latest news: इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

November 17, 2025

खैरागढ़ उपचुनाव : 7 वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 9891 वोटों से आगे

April 16, 2022
CNG PNG Gas Price: आम लोगों को बड़ी राहत, इतने रुपए तक कम होंगे गैस के दाम

CNG PNG Gas Price: आम लोगों को बड़ी राहत, इतने रुपए तक कम होंगे गैस के दाम

December 25, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल
  • दिल्ली में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को लगी गंभीर चोट, पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल
  • मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
  • वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी, सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In