• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कोतवाली पुलिस को एक और चिटफंड कम्पनी के संचालक की गिरफ्तारी में मिली सफलता….

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस लगातार चिटफंड के लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है । राज्य शासन के मंशा अनुरूप एसपी श्री अभ‍िषेक मीना लंबित चिटफंड मामलों को सर्व प्राथमिकता पर रखा गया है जिस कारण एक के बाद एक प्रकरण के आरोपियों को दिगर राज्यों से गिरफ्तार कर अथवा विशेष न्यायालय से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर जेल से लाया जा रहा है ताकि अपनी गाढी कमाई गंवा चुके निवेशकों के रकम वापसी की कार्रवाई चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टर/शेयर होल्डर की सम्पत्त‍ि सीज करके की जा सके इसलिए चिटफंड कम्पनी एवं कम्पनी से जुडे डायरेक्टर्स/शेयर होल्डर की गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण है ।

इस कड़ी में #कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा ”उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल” के फरार डायरेक्ट अशोक कुमार को प्रोडक्शन वारंट में केन्द्रीय जेल रांची (झारखंड) से लाया गया है । शातिर आरोपी रायगढ़ में नाम बदलकर चिटफंड कम्पनी के जरिए 3-5% का लाभ का प्रलोभन देकर अपने साथी चन्द्र कुमार चौहान के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी किया गया था । कम्पनी का एक डायरेक्टर चन्द्र कुमार चौहान को कोतवाली पुलिस पिछले साल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

READ ALSO

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

फर्जीवाडे के संबंध में दिनांक 11.04.2016 को थाना कोतवाली रायगढ़ में ग्राम औरदा पुसौर के रहने वाले दुष्यंत कुमार सहिस (33 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराया कि “उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल” के संचालक चंद्र कुमार चौहान निवासी बोड़ासागर जिला जांजगीर चांपा एवं अशोक जोशी निवासी मिट्ठूमुड़ा रायगढ़ के द्वारा वर्ष 2015-16 में सुभाषनगर रायगढ़ के फ्लैट नंबर 37 में कम्पनी का कार्यालय खोला गया था जिसमें शेयर ट्रेंडिंग का कार्य किया जा रहा था । कार्यालय में विभिन्न पदों पर स्टाफ नियुक्त किया गया जिसमें प्रार्थी दुष्यंत कुमार सहिस को ऑफिस मैनेजमेंट, गीता साव को एचआर, सपना साहू को टेलीकॉलर एवं ऑफिस मैनेजमेंट तथा द्वारिका पटेल को एजेंट नियुक्त किया था । चंद्र कुमार और अशोक जोशी शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते थे उन्होंने सभी कर्मचारियों को रकम निवेश कराने का कार्य दिया गया था जिसमें वेतन एवं 5% प्रोत्साहन राशि देने का दावा किया गया जिसके आधार पर पहले दुष्यंत , गीता साव, द्वारिका ₹10000 – ₹10000 निवेश किए । उसके बाद दोनों संचालकों के द्वारा ग्राहकों से रूपये निवेश कराने का दबाव डाला गया कहा गया कि कम्पनी रकम को शेयर मार्केट में लगाने पर 3 से 5% मासिक ब्याज देगी जिस पर एजेंट लखपति साव से ₹50,000 महेश सोनवानी से ₹25,000 मंजू लता साहू से ₹50,000 धर्मेंद्र साहू से ₹10,000 शौकी लाल साहू से ₹75,000 कुल ₹2,40,000 जमा कराया गया जिसके बाद दोनों रुपए लौटाए बिना कार्यालय बंद कर कहीं फरार हो गये थे ।

Raigarh News : धोखाधड़ी के संबंध में थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 203/2016 धारा 420, 34 भादवि एवं 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरमियान दिनांक 03.06.2021 को *आरोपी चंद्र कुमार चौहान पिता फूलचंद चौहान निवासी बोड़ासागर थाना डबरा जिला रायगढ़ जांजगीर चांपा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी चंद्र कुमार चौहान के साथ कंपनी का संचालन कर रहा *अशोक जोशी पिता नगीना जोशी* फरार था जिसके पतासाजी दौरान परिजन से संपर्क कर पूछताछ करने में बताएं कि अशोक जोशी हितवार जेल रांची झारखंड में निरुद्ध है । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस की टीम होतवार जेल रांची झारखंड जाकर जेल अधीक्षक को प्रतिवेदन देकर आरोपी के संबंध में पूछताछ करने पर जेल अधीक्षक द्वारा अशोक कुमार जोशी का नाम का व्यक्ति निरुद्ध नहीं होना बताएं और फोटोयुक्त हिस्ट्री टिकट दिया गया । उक्त फोटो पूर्व में उत्थान सिक्योरिटी में कार्यरत स्टाफ सपना महंत एवं प्रार्थी दुष्यंत कुमार सहिस को व्हाट्सएप से भेज कर पहचान करने को कहने पर दोनों फोटो देखकर उत्थान सिक्योरिटी एसएमसी ग्लोबल के संचालक अशोक कुमार जोशी के रूप में पहचान किए जिसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपी की पत्नी प्रिया जोशी से संपर्क की । प्रिया जोशी बताई कि उसके पति अशोक जोशी का सही नाम अशोक कुमार है वह अपना नाम एवं मूल स्थान का पता बदल कर धोखाधड़ी के उद्देश्य से कंपनी चला रहा था जिसका नाम *अशोक कुमार पिता राम नगीना प्रसाद 30 साल मूल निवास कुशमाहा महुआ थाना रामकोला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)* बताई और कि अशोक बिरसामुंडा केंद्रीय जेल होतवार रांची में निरुद्ध होना बताई जिसके आधार पर पुनः कोतवाली रायगढ़ आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी की कार्यवाही के लिए विशेष न्यायाधीश महोदय (अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम) रायगढ़ के न्यायालय से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपी को रांची केंद्रीय जेल से लाया गया है । आरोपी से पूछताछ में दोनों आरोपी चंद्रकुमार चौहान एवं अशोक कुमार ही कंपनी का संचालन की जानकारी मिली है । आरोपी से उसके तथा कम्पनी के चल अचल संपत्ति की जानकारी एवं कंपनी द्वारा निवेश की जानकारी साथ ही जिलाधीश कार्यालय में कंपनी के विरुद्ध दिए गए आवेदन पत्रों की जानकारी ली जा रही है जिसके बाद सम्पत्त‍ि सीज की कार्रवाई किया जावेगा ।

Related Posts

देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
Next Post

रिश्तेवाले जीजा ने साली से किया रेप 9 महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, ससुर से बोला-जो करना है कर लो,

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Govt Latest news: छत्तीसगढ़ में अब सभी निकायों में होगा ऑनलाइन टैक्स का भुगतान… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Govt Latest news: छत्तीसगढ़ में अब सभी निकायों में होगा ऑनलाइन टैक्स का भुगतान… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

November 7, 2025
Raigarh News : “ऑपरेशन संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका रायपुर से सकुशल बरामद, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

June 26, 2026

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

August 20, 2026
Burning Train: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, कोच जलकर राख! स्टेशन पर मची अफरातफरी

Burning Train: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, कोच जलकर राख! स्टेशन पर मची अफरातफरी

May 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Cg News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chakradhar Samaroh 2026: महाराजा चक्रधर सिंह की ‘चंद्रबदनी’ पर डॉ. यास्मीन सिंह की शानदार कथक प्रस्तुति

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In