CG News छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो युवकों ने मिलकर एक युवक के प्राइवेट पार्ट में जलती गुई लकड़ी डाल दी। घटना के वक्त पीड़ित अपने मामा के साथ अलाव ताप रहा था। उसी वक्त दोनों आरोपी पहुंचे और हमला कर भाग निकले हैं। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
मानिकपुर बस्ती में रहने वाला अमित खलखो मंगलवार रात को बस्ती में ही अलाव ताप रहा था। इस बीच उसी के बस्ती के रहने वाले रंजीत और विक्की नाम के युवक पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पहले इन लोगों ने सामान्य बातचीत की। फिर झगड़ा करना शुरू कर दिया।
बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्की ने पहले अमित को पीछे से मारा और पकड़ लिया। वहीं रंजीत ने सामने से आकर अलाव से जलती हुई लकड़ी निकाली और अमित के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था।
Also Read Raigarh News: ऑपरेशन मुस्कान : एक माह के विशेष अभियान में पुलिस ढूंढ निकाली 25 गुम नाबालिग..
CG News घटना के वक्त अमित ने हाफ पैंट पहन रखी थी। यही वजह रही कि घटना में बाल-बाल वह बच गया, लेकिन उसके जांघ और पैर में चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले। अमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अमित ने बुधवार को पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। जिसके चलते यह घटना घटी है।