• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना के अगली लहर के लिए रहना है तैयार-कलेक्टर श्री भीम सिंह

एमसीएच अस्पताल को कोविड संक्रमित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए विशेष रूप से किया जाएगा तैयार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 27, 2021
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

रायगढ़, 27 मई2021/ कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसमें बच्चों के भी प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है। इसको लेकर हमें पहले से अपनी पुख्ता तैयारी रखनी है। बच्चों के इलाज के लिए जरूरी संसाधनों व उपकरणों की पूरी व्यवस्था तैयार रखना है। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज जिले में कोरोना प्रबंधन से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने एमसीएच हॉस्पिटल जिसमें अभी कोविड मरीजों का उपचार हो रहा है उसे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के इलाज के हिसाब से रेडी करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। बच्चों के क्रिटिकल केयर के लिए जरूरी मशीनों का आंकलन करते हुए खरीदी के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालों को भी अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में वर्तमान कोरोना प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पॉजिटिविटी दर में कमी लाते हुए कोविड डेथ के मामलों को कम से कम करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए सभी को विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी विकासखण्डों को उनके प्रतिदिन के टेस्टिंग लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा करने के लिए कहा। जिससे संक्रमित मरीजों की जल्द पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके और संक्रमण को आगे बढऩे से रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव में चल रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को लक्षणों के साथ संक्रमण किस रफ्तार से शरीर पर अपना असर दिखाता है और कैसे तेजी से शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटता है इसको लेकर भी जागरूक करने के लिए कहा। ताकि लोग कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं और इलाज लें। अनावश्यक देरी ना करें, जिससे उनके गंभीर होने की संभावनाओं को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव के मितानिन के लिए ऑक्सीमीटर की खरीदी कर उन्हें उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही थर्मल स्कैनिंग गन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने हर पंचायत को अपने स्तर पर 8 से 10 ऑक्सीमीटर खरीद कर रखने के निर्देश दिए। ताकि इसकी सहायता से गांव के होम आइसोलेटेड मरीजों के साथ लक्षणयुक्त व्यक्तियों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच होती रहे और सेचुरेशन 94 के नीचे आने पर उसे अस्पताल शिफ्ट किया जा सके। इससे मरीज की रिकवरी के चान्सेस बढ़ जाएंगे।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
1 करोड़ के पांच वेंटिल्टर्स और पहुंचे
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि लगभग 1 करोड़ कीमत के पांच वेंटिल्टर्स भी आ चुके हैं। जिसे मेडिकल कॉलेज में दिया गया है। इससे गंभीर मरीजों के उपचार सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने छाल पीएचसी में 10 ऑक्सीजन बेड और यहां एसइसीएल के बिल्डिंग में 10 ऑक्सीजन बेड की सुविधा तैयार करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखंड स्तरीय अस्पतालों में बाइपेप मशीन दिए जाने की समीक्षा की।
ब्लैक फंगस के मरीजों के तीन अस्पतालों में जांच की शासन ने की है व्यवस्था
कलेक्टर श्री सिंह ने ब्लैक फंगस के केसेस इलाज के संबंध में कहा कि शासन ने एम्स रायपुर, मेकाहारा रायपुर या सिम्स बिलासपुर में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की है। अत: जिले में जो भी केस आएं उन्हें इन अस्पतालों में रेफेर करें। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट कोविड लक्षणों वाले मरीजों के उपचार व देखभाल के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी संचालित है। जिसमें  कोविड से रिकवर के बाद भी पोस्ट कोविड लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकांश मरीज हाइ पल्स रेट, फेफड़े सम्बंधी समस्याओं के चलते आ रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां मरीजों के इलाज के साथ उन्हें कॉउंसलिंग देने के निर्देश दिए।

Related Posts

देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
Next Post

स्टेशनरी दुकान व बुक डिपो के संचालन की मिली अनुमति

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Marwar Junction: बड़ा हादसा टला; एसी कोच के ऊपर बिजली लाइन में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

Marwar Junction: बड़ा हादसा टला; एसी कोच के ऊपर बिजली लाइन में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

November 4, 2025
Chhattisgarh LPG Price Hike: छत्तीसगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा; 1000 के पार पहुंची कीमत, चेक करें नए रेट

LPG KYC: LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, 30 जून तक करा लें ये जरूरी काम बरना रुक जाएगी आपकी सब्सिडी

June 20, 2026
Indian Railways Refund Rules: कोहरे से ट्रेन हो गई लेट? तो वापस कैसे मिल सकता है टिकट का पूरा पैसा… यहां जानें पूरा प्रोसेस

Indian Railways Refund Rules: कोहरे से ट्रेन हो गई लेट? तो वापस कैसे मिल सकता है टिकट का पूरा पैसा… यहां जानें पूरा प्रोसेस

December 20, 2025

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Mobile price hiked: आम आदमी पर महंगाई की मार! दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के स्मार्टफोन
  • Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, यहां देखें लिस्ट
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In