• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, August 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

कोविड नियमों की अनदेखी से काशीचुआं पंडरीपानी पश्चिम के 63 लोग हुये कोविड पाजिटिव, तीन ने गंवाई जान

कोरोना बचाव के लिये सतर्कता, सजगता व सावधानी है जरूरी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 26, 2021
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Indian railway: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

रायगढ़, 26 मई2021/ कोरोना महामारी की वर्तमान लहर के बीच प्रशासन कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र के साथ गांवों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। लोगों तक जांच व इलाज सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम बनाकर गांव में बढ़ते संक्रमण के मामले आने से रोकने की दिशा में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ गाइडलाइन्स के पालन और जन जागरूकता कार्यक्रम के जरिए प्रयासरत हैं। इससे संक्रमण की रफ्तार कम करने में काफी मदद मिली है। वहीं कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां की लापरवाही से गांव सामने आए दुष्परिणाम हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है। यह सिखाता है कि हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सभी को सजग और सतर्क रहना होगा।
शासन प्रशासन द्वारा लगातार कोरोना की संक्रमण रोकने के लिए ऐहतियाती सुरक्षा उपायों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। किंतु कई लोगों द्वारा इसकी अनदेखी व कोविड प्रोटोकाल के प्रति लापरवाही से गंभीर दुष्परिणाम सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम कांशीचुआ, पंडरीपानी से सामने आया है। यहां कोविड के 63 मामले और 2 युवाओं सहित 3 लोगों की असामयिक दुखद मौत इसी बात का एक सबक है जो यह दिखाता है कि अब भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया, कोरोना के लक्षण आने पर भी समय से कोविड टेस्ट कराकर इलाज नही लिया गया तो इसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह सबक है कि जरूरी नहीं कि जब ऐसी घटना अपने गांव या पड़ोस में घटे तभी इसकी गंभीरता को समझा जाए। यह संकेत है कि यदि अब भी सजग सतर्क नही हुए, यदि अब भी नहीं सम्भले तो ऐसी घटना की अन्य जगह भी पुनरावृत्ति हो सकती है। किसी एक व्यक्ति की लापरवाही पूरे गांव में कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार ग्राम कांशीचुआ, पंडरीपानी में कोरोना संक्रमण के मामले माह अप्रैल में बढऩे लगे जिसके कारणों का जब पता किया गया तो मालूम पड़ा कि रायगढ़ जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोडतरई के उप स्वास्थ्य केन्द्र काशीचुआं पंडरीपानी पश्चिम में माह मार्च के आखिरी सप्ताह में एक शादी एवं जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ। जहां बाहर से उनके कई रिश्तेदार और गांव के लोग भी बड़ी संख्या में सम्मलित हुये। उस दौरान वहां कोविड गाईड लाईन जैसे मास्क लगाना, दूरी बनाना एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने का पालन नहीं किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात संबंधित घर के मुखिया को सर्दी एवं खांसी हुई उसके बाद हर एक दो दिन के अंदर उनके परिवार के लगभग 7-8 लोगों को सर्दी, खांसी की शिकायत हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब वहां जाकर सभी का टेस्ट किया तो सभी लोग पाजिटिव आये। जिनमें लक्षण कम थे उन्हें होम आईसोलेशन की सलाह दी गई एवं बाकी लोगों को कोविड हास्पिटल में शिफ्ट किया गया। वहीं कुछ दिनों बाद गांव के अन्य लोग जो उक्त कार्यक्रम में शामिल हुये थे उनमें से कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे। लोगों की जांच की गयी। कुछ लोगों ने जांच कराने में देर की, जिनमें से 3 लोग की हालत बहुत गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया। जिसमें 28 और 32 वर्ष के दो युवा भी शामिल हैं। ये आयोजक परिवार के पड़ोसी थे। माह अप्रैल में गांव से 63 कोविड मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में सभी सर्दी, खासी, बुखार व लक्षणात्मक मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें दवाईयों का वितरण किया गया। गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया व सभी लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क लगाना और हाथ धोते रहने की सलाह दी गई। अभी वर्तमान में बाकी सब ठीक हो चुके है।
इस गांव में इनकी छोटी-छोटी लापरवाही की वजह से अचानक बढ़ते हुए आंकड़े ये सबक देते है कि शादी ब्याह, व्यक्तिगत व सामूहिक, पारिवारिक आयोजनों के साथ कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करना, मास्क नही लगाना, सामाजिक दूरी का पालन नही करना जैसी लापरवाही व चूक, बड़े व भयावह संक्रमण की वजह बन रही है। जिससे हमें सीख लेकर इस कठिन समय में अपने गैर जरूरी व्यवहार में सुधार लाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के हर संभव उपाय को अपनाना होगा। तभी जिले में कोरोना संक्रमण में प्रभावी तरीके से काबू पाने में हम सफल होंगे।

Related Posts

Chhattisgarh news: रेलवे का नया नियम लागू, नियमों के उल्लंघन पर अब आरपीएफ इंस्पेक्टर सीधे लगाएंगे जुर्माना
देश

Indian railway: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

August 3, 2026
Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
देश

Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया

August 3, 2026
Stock Market Today: शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 549 और निफ्टी 161 अंक उछला; बैंकिंग शेयरों में भी तेजी
देश

Share market today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 24,500 के पार

August 3, 2026
Brij Bhushan Singh Case: महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
देश

Brij Bhushan Singh Case: महिला पहलवानों से छेड़छाड़ मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

August 3, 2026
Bihar Train Fire: पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप
देश

Bihar Train Fire: पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप

August 3, 2026
Sawan 2026: आज सावन का पहला सोमवार, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा
देश

Sawan 2026: आज सावन का पहला सोमवार, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा

August 3, 2026
Next Post

सही समय पर सही इलाज मिलने से 78 वर्षीय शुद्धू राम परजा ने जीती कोरोना से जंग

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh News Today: खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
  • Indian railway: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट
  • Datia, Bankipur, Manjalpur Bypoll Election: दतिया में BJP-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त ने चौंकाया
  • Share market today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 24,500 के पार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In