• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खरसिया, छाल में हुई चोरियों में खरसिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता….एक अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामलों में शत प्रतिशत मशरूका बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 27, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

● *आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित 20 लाख से अधिक की बरामदगी*….

READ ALSO

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

● *रायगढ़ और जांजगीर जिले में सिलसिलेवार चोरियों को अंजाम दे रहे गिरफ्तार आरोपियों के दो गिरोह*….

● *खरसिया, छाल, चांपा, सक्ती, मालखरौदा, सारागांव के 7 चारियों का हुआ खुलासा*….

● *आरोपियों से 360 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, 1 विदेशी नोट, दो नई घड़ी, बाइक और करीब 1 लाख नकद बरामद*….

● *गैंग में शामिल आरोपी सुनील बरेठ को बिलासपुर पुलिस चोरी के 20 मामलों में एक साथ की थी चालान*….

● *चोरी के इरादे से खरसिया रैकी करने आया आरोपी सुनील गिरफ्तार, अपने दो साथियों के साथ 5 चोरियों में शामिल होना कबूला*….

● *दूसरे गैंग के मास्टर मांइड गौतम महंत छाल में किराया मकान लेकर अपने 3 साथियों के साथ छाल और केनाभांठा की चोरी को दिया था अंजाम*….

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के कुशल नेतृत्व एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्‍डेय के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस की टीम खरसिया एवं सरहर्दी जिले जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी को अंजाम दे रहे नकबजनों के दो गैंग के 5 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है, इनके 2 साथी आरोपी फरार है । *गिरफ्तार आरोपियों से खरसिया थाना क्षेत्र के 2 चारियों समेत छाल, चांपा, सक्ती, मालखरोदा, सारागांव की चोरियों का खुलासा* हुआ है । आरोपियों से *20 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति बरामदगी* में पुलिस को सफलता मिली है ।

माह नवम्बर 2021 को खरसिया, छाल एवं सीमावर्ती जिले जांजगीर में लगातार हो रही चोरियों पुलिस के चुनौती बनकर सामने आयी थी । एसपी अभिषेक मीना द्वारा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय को कैम्प कर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया था, स्वयं एसपी मीना मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे थे । छानबीन में मिल रही हर अनपुट पर तत्काल कार्रवाही की जा रही थी किन्तु पुलिस टीम सफलता से कुछ दूर थी । ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को मोटिवेट कर उनका मार्गदर्शन कर बेसिक पुलिस पर कार्य करते हुए आसपास जिलों की पुलिस से सामंजस्य बनाकर अधिक से अधिक संदिग्धों एवं पूर्व में सम्पत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुये आरोपियों से पूछताछ का निर्देश दिया गया था । जिस पर थाना प्रभारी खरसिया सुमंत राम साहू तथा चौकी प्रभारी खरसिया नंद किशोर गौतम, थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा लगातार जिले एवं दीगर जिलों में पुराने चोरियों के मामलों में चालान हुए आरोपियों से जानकारी ली जा रही थी । इसी दरमियान टीआई एस.आर. साहू को जानकारी मिली कि चांपा थाना क्षेत्र का *शातिर चोर गौतम महंत* जिसे 7-8 चोरियों में जांजगीर पुलिस चालान की थी, बिलासपुर जेल से छूटने पर पिछले 2 साल से छाल थाना क्षेत्र में किराया मकान लेकर रह रहा है, जिसकी दस्दीकी करने छाल नवापारा पहुंचे । संदेही के घर आसपास रहने वालों से पूछताछ में जानकारी मिली कि गौतम महंत पोताई पुट्टी का काम करता है और अकेला रहता है किंतु इसके यहां काफी लकड़े बाइक से आते-जाते रहते हैं । तत्काल संदेही की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पुलिस को काफी गुमराह करने के बाद गौतम महंत बताया कि पुलिस से छिपने छाल में किराया मकान लेकर रह रहा है, कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही ने उनके पास आने वाले लड़कों को *बरपाली के भगत लाल यादव, बाराद्वार के विनोद रविदास, सुनील भैना उर्फ बेदम* को होना बताया । कड़ी पूछताछ में संदेही गौतम महंत अपने इन 3 साथियों के साथ मिलकर *छाल के नवापारा बाजारपारा में चोरी* (छाल अप.क्र. 310/21) करना और *खरसिया के ग्राम केनाभांठा के एक मकान* (खरसिया अप.क्र. 719/21) में भगत लाल यादव और विनोद रविदास के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया है । आरोपी गौतम महंत से मिली जानकारी पर तत्काल आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया जिनमें आरोपी भगत लाल यादव निवासी बरपाली थाना नगरदा को हिरासत में लिया गया है । अन्य *दो आरोपी- विनोद रविदास और सुनील भैना उर्फ बेदम दोनों निवासी बाराद्वार फरार* है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों से छाल चोरी में प्राप्त सोने के जेवरात-200 ग्राम, चांदी के जेवरात-250 ग्राम तथा खरसिया के केनाभांठा चोरी में सोने के जेवरात 53 ग्राम, चांदी के जेवरात 610 ग्राम एवं नकदी रकम ₹60,000 की जप्ती की गई है । उपरोक्त अपराध में खरसिया एवं छाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

इसी बीच खरसिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी *26 जनवरी के दोपहर* शहर में कानून व्यवस्था ड्यूटी दौरान चौकी प्रभारी खरसिया को सूचना मिला कि *खरसिया टाऊन में शातिर चोर सुनील बरेठ को संदिग्ध घूमते* देखा गया है । तत्काल स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर संदेही को पता तलाश कर रायगढ़ चौक के पास हिरासत में लेकर चौकी लाये । पूछताछ करने पर सुनील बरेठ चोरी के इरादे से क्षेत्र में रैकी करने आना बताया, आरोपी सुनील बरेठ द्वारा उसके साथी सूरज दास महंत को दूसरे इलाके में रैकी करना बताया जिसे भी स्टाफ द्वारा हिरासत में लिया गया । दोनों आरोपियों से पूछताछ में पर दोनों मिलकर खरसिया के मदनपुर में 17-18 दिसम्बर की रात एक मकान में (गजानंद अग्रवाल) में चोरी (खरसिया अप.क्र. 728/21) करना तथा अपने साथी (बाल अपचारी) के साथ मिलकर पिछले दो-तीन माह में *4 चोरी* – चाम्पा के शिवनगर वार्ड क्रमांक 23 में, सक्ती के आडवाणी ट्रेडर्स दुकान में, सारागांव के बंधवा वार्ड के सुने मकान में तथा मालखरौदा के ग्राम कलमी (प्रार्थी लखनलाल साहू का मकान) में चोरी करना कबूल किये है । संबंधित थानों में अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज है ।

आरोपी सुनील बरेठ, सूरज दास महंत दोनों निवासी बाराद्वार एवं अपचारी विधि के साथ संघर्षरत बालक से सारागांव की चोरी से प्राप्त सोने के जेवरात 33 ग्राम, चांदी के जेवरात 620 ग्राम, मालखरौदा चोरी में सोने के जेवरात 74 ग्राम, चांदी के जेवरात 525 ग्राम, चांपा की चोरी में प्राप्त 2 नग सोनाटा घड़ी नगदी रकम ₹2000 तथा सक्ती के आडवानी टेड्रर्स चोरी में एक थाई नोट, 710 रूपये का सिक्का, ₹500 का नोट कुल 1210 रूपये की बरामदगी के साथ घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल की जप्ती गई है । आरोपी सुनील बरेठ को बिलासपुर पुलिस द्वारा 20 चोरी के मामलों में एक साथ चालान किया गया था जिसके साथ ही आरोपी को जांजगीर पुलिस कई चोरियों में चालान किया गया है । मालखरौदा चोरी में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर मिलान हुई है । आरोपीगण लोहे के सरिया और पेचकस से ताला, कुंदा तोड़कर चोरियों को अंजाम दे रहे थे । दिगर थानों के अपराध के संबंध में आरोपियों पर खरसिया पुलिस *धारा 41(1+4)CrPC/457,380 IPC* की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी* –
गौतम गैंग- (1) गौतम दास महंत पिता खीरदास महंत उम्र 26 वर्ष निवासी स्टेशनपारा जोहारपारा चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम नवापारा थाना छाल
(2) भगत लाल यादव उर्फ बुटु पिता प्रताप यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चमरा बरपालीडीह टिकरा वार्ड नं0 05 थाना नगरदा जिला जांजगीर-चाम्पा
(दो फरार-विनोद रविदास, सुनील भैना दोनो निवासी बाराद्वार)

सुनील गैंग-(3) सुनील बरेठ उर्फ दाऊ पिता नवल बरेठ उम्र 31 साल निवासी नया बाराद्वार वार्ड नं0 09 थाना बाराद्वार जिला जांजगीर-चाम्पा
(4) सूरजदास महंत उर्फ छोटू पिता तिहारूदास उम्र 20 साल साकिन भागोडीह थाना बाराद्वार जिला जांजगीर-चाम्पा
(5) विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक ।

*बरामद माल*- कुल 360 ग्राम सोना, 2005 ग्राम (2 किलो) चांदी, एक थाई नोट (थाईलैंड), नकदी रकम करीब 1 लाख रूपये, दो सोनाटा घड़ी, घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल व औजार ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन, मार्गदर्शन पर एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के नेतृत्व में मामलों में माल मुल्जिम की पतासाजी में थाना प्रभारी खरसिया सुमंतराम साहू, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर, शंकर सिंह, अशोक देवांगन, आरक्षक मुकेश यादव, विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेश राठौर, सोहन यादव, कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा, सत्या सिदार, रमेश बरेठ, योगेश साहू तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, बृजलाल गुज्जर का सराहनीय योगदान रहा है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
Next Post

लीनेस क्लब सेवांजली ने उल्हास पूर्वक मनाया ७३वां गणतंत्र दिवस

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CSK vs LSG Head to Head: चेपॉक में लखनऊ के सामने चेन्नई की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

CSK vs LSG Head to Head: चेपॉक में लखनऊ के सामने चेन्नई की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

May 10, 2026
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री

आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री

June 14, 2026

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

September 13, 2026
Chhattisgarh news: 15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

Chhattisgarh news: 15 अगस्त से वाहन नियमों में बड़ा बदलाव, लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक मिलेगी मोहलत

August 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा
  • Aadhaar Card New Rules: बदल गए Aadhaar Card अपडेट के नियम! यहां जानें UIDAI की नई गाइडलाइन
  • Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Latest Cg News : विशेष लेख : पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In