गुजरात हादसे में 141 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Gujarat गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की जान चली गई। हादसे से जुड़े कुछ VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हैं। ब्रिज टूटने से तुरंत बाद का वीडियो दिखाई दे रहा, जिसमें लोग टूटे ब्रिज पर लटके हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हादसे के बाद कोई तैरकर बच आया तो किसी को वहां पर मौजूद लोगों ने बचाया। एक वीडियो में कुछ लोग एक शव को लिए भाग रहे थे।

हादसे के कारण नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग नदी में उतर गए। उन्होंने डूबे लोगों को नदी से बाहर निकाला और मेडिकल टीमों ने उन्हें अस्पतालों तक पहुंचाया। एक ऐसा भी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक शव को बाहर निकाल रहे हैं।

 

हादसे से करीब एक घंटे पहले का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बड़ी संख्या में लोग ब्रिज पर घूमते नजर आ रहे हैं। उनमें से कुछ लड़के मस्ती में पुल के केबल को पैर मारकर हिलाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़के ब्रिज के कमजोर होने का मजाक बना रहे हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही ब्रिज टूट गया। हालांकि यह वीडियो कब का है इसे लेकर भास्कर एप कोई दावा नहीं कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें Today horoscope: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, पढ़ें अपना राशिफल

 

Gujrat बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने से सस्पेंशन ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोग जमा हो गए थे। दिवाली की छुट्‌टी और रविवार होने के कारण भी भीड़ अधिक थी। ब्रिज की क्षमता से अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने से रोका क्यों नहीं गया। यह हादसे की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। ब्रिज ओवरलोड होने को ही हादसे का कारण बताया जा रहा है। इसी दौरान ये लोग ब्रिज को हिलाने के लिए मस्ती करने लगे। पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज