CG News छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई। जिसके चलते 5 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि सभी नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा पुरुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बालोद के गुरूर ब्लॉक के ग्राम खेरवहीं से बस में सवार होकर 40 से ज्यादा लोग धमतरी जिले के वनबगोद गए थे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 30 में ये देर रात करीब 11.30 बजे ये हादसा हो गया है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
Also Read CG News : गुटका खरीदने के विवाद में 17 साल के लड़के को गोली मारकर हत्या
CG News इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार जारी है।