CG News छत्तीसगढ़ में सरकार ने सोमवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में फिलहाल 6 IAS और 2 IPS अधिकारी आए हैं। मंत्रालय में महत्वपूर्ण फेरबदल में हिमशिखर गुप्ता को उद्योग विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अब उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश यादव संभालेंगे। वहीं महासमुंद जिले का एसपी बदल दिया गया है।
गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह की ओर से जारी आदेश में भोजराम पटेल को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी से हटाकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं बटालियन का सेनानी बना दिया गया है। यह बटालियन बीजापुर में है। उनकी जगह पर धर्मेंद्र सिंह छवई को महासमुंद का एसपी बनाया गया है। छवई अभी तक रेलवे पुलिस में एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
यहां देखिए गृह विभाग का आदेश

Also Read IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए धवन को करना होगा ये काम….
मंत्रालय में इस तरह के फेरबदल
CG News सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय-संचालनालय में पदस्थ छह अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। 2006 बैच के IAS भुवनेश यादव को वाणिज्य, उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है। उनके पास उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सचिव और नि:शक्तजन आयुक्त की जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी। अभी तक उद्योग विभाग संभाल रहे 2007 बैच के हिमशिखर गुप्ता को अब सहकारिता विभाग का विशेष सचिव-स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। उनके पास वाणिज्यिक कर और योजना, आर्थिक सांख्यिकी व 20 सूत्रीय कार्यक्रम विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।