छत्तीसगढ़ मैं बस पलटने से 2 की मौत 4 यात्रियों की हालत गंभीर….

CG News छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार अधिक थी। टर्निंग पॉइंट में ड्राइवर को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे पलट गई। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर से बीजापुर तक चलने वाली कुशवाह ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि, बांगापाल थाना से सिर्फ 2 किमी दूर बीजापुर की तरफ हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर बांगापाल थाना से जवान पहुंचे।

हादसे में करीब 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। जवानों ने घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उनका उपचार चल रहा है। SDOP तारेश साहू ने बताया कि, फिलहाल मृतकों और घायलों के नामों की जानकारी अभी नहीं मिली है। पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही देंगे।

बस में सवार थे 20 से 25 यात्री

इस यात्री बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। SDOP ने बताया कि, हादसे के बाद कुछ यात्री अपना सामान लेकर अपनी सुविधा अनुसार चले गए। कुछ वहीं मौके पर ही थे। उन्होंने कहा कि, बस चालक को झपकी आ गई थी इसी वजह से हादसा हुआ है।

 

 

Also Read Gold Price: सोने की कीमतों में आई जोरदार तेजी, जानें कैसा रहा हफ्तेभर का हाल?

मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक

 

CG News हादसे की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से उनका हाल जाना। साथ ही घटना की वजह भी जानी। साथ ही घायलों का बेहतर उपचार हो इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की।

 

Besharam Rang गाने से deepika के चर्चे Sonam Kapoor ने डिलीवरी के सिर्फ 4 महिने बाद अपना वजन घटाया अंजलि अरोड़ा ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, फैंस हुए खुस एली अवराम ने पहनी ऑरेंज मोनोकनी कोच ने बताया तमन्ना भाटिया का डाइट का राज ब्लैक ड्रेस में मोनालिशा के कातिलाना पोज