• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ में गुजरात के ट्रांसपोर्टर की अगवा कर हत्या

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गुजरात के एक ट्रांसपोर्टर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव ओडिशा में राउरकेला और झारसुगड़ा के बीच बरामद कर लिया है। इससे पहले बिलासपुर पुलिस की सूचना पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा से आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके पर लेकर रवाना हो गई है। वारदात चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात में कच्छ के गडसिला निवासी अब्दुल रजाक ट्रांसपोर्टर हैं। वह पिछले दो-ढाई महीने से बिलासपुर के सिरगिट्‌टी स्थित गिरनार लॉजिस्टिक में कपड़े लेकर आ रहे थे। उनके साथ बेटा मो. अकरम (22) भी ट्रांसपोर्टिंग करता है। अकरम 8 अप्रैल को ट्रक लेकर माल खाली करने बिलासपुर आया था। यहां दोपहर 3 बजे वह पहुंचा और शाम 5 बजे तक ट्रक खाली किया। इसके बाद पिता अब्दुल ने उसे रात रास्ते में पेट्रोल पंप में रुक कर रात बिताने की बात कही और सुबह भाटापारा जाने के लिए बोला था।

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

अगले दिन 9 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे जब उन्होंने अकरम के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद से लगातार बेटे से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन नहीं हो सका। इस पर उन्होंने अपने भाई और परिजन को इस घटना की जानकारी दी। फिर सभी अगले दिन 10 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचे। इससे पहले ही रास्ते में उनके मोबाइल पर अलग-अलग जगह व दूसरे राज्य की लोकेशन पर फास्टैग से रुपए कटने का मैसेज आया। इस पर उन्हें अपहरण की आशंका हुई और पुलिस में शिकायत की।

भाटापारा से रायगढ़ और ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल गया ट्रक
ट्रांसपोर्टर अब्दुल रज्जाक के मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला कि ट्रक पहले भाटापारा के मोहदा में था, लेकिन फिर रायगढ़ की ओर नेशनल हाईवे से होता हुआ ओडिशा के टोल को क्रॉस करता पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को लोकेशन के आधार पर सर्चिंग के लिए भेजा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस से भी संपर्क किया। इसके बाद बुधवार को पश्चिम बंगाल की मालदा पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया। नाकाबंदी देख आरोपी ड्राइवर ट्रक को लॉक कर भागने की फिराक में था।

ड्राइवर बोला- मारकर राउरकेला के जंगल में फेंका
मालदा पुलिस की पूछताछ में रायपुर निवासी आरोपी ड्राइवर पप्पू सरदार उर्फ सुरजीत सिंह ने मो. अकरम की हत्या कर राउरकेला और झारसुगड़ा के बीच जंगल में फेंकने की जानकारी दी थी। वह पुलिस को गोलमोल जवाब भी दे रहा है। यही वजह है कि पुलिस पहले उसकी बातों पर भरोसा नहीं कर रही थी। हालांकि बयान की तसल्ली के लिए ओडिशा पुलिस को भेजा गया, जिसके बाद शव बरामद हो गया है। अब पुलिस आरोपी ड्राइवर को लेकर जा रही है।

नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन ने की मदद
ट्रांसपोर्टर के पिता अब्दुल रजाक ने बताया कि दो माह पहले ही आरोपी ड्राइवर उन्हें बिलासपुर में मिला था और मदद मांगी थी। उसका ड्राइविंग लाइसेंस देखकर काम पर रख लिया था। क्या पता था कि जिसकी मदद वह कर रहा है वह इस तरह से दगाबाजी करेगा। अब्दुल ने बिलासपुर नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन से मदद मांगी, तब उन्हें लेकर वे SP पारुल माथुर के पास पहुंचे। उन्होंने चकरभाठा थाने में गुम इंसान दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही जानकारी जुटाकर तलाश शुरू की।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

प्रदेशवासियों को खद्दी पर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

SSC GD Constable Vacancy: SSC GD कांस्टेबल में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Job: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली भर्ती। जानिए कब है लास्ट डेट पढ़े पूरी खबर।

January 23, 2026
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन*

July 6, 2026
IND vs AUS: सिडनी की पिच पर क्या बल्लेबाजों का दिखेगा कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

IND vs AUS: सिडनी की पिच पर क्या बल्लेबाजों का दिखेगा कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

October 24, 2025
1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित

January 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: रायपुर DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
  • Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In