• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की नियमित सप्लाई करने का किया आग्रह पिछले एक-दो माह से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कम हो रही है आपूर्ति कई जिलों के पेट्रोल पम्पों और पेट्रोलियम कम्पनियों के डिपो ड्राई हो रहे हैं पेट्रोल-डीजल की कमी से किसानों और आम जनता को करना पड़ रहा है कठिनाईयों का सामना अति आवश्यक एम्बुलेंस सेवा हो रही प्रभावित खेती-किसानी का कार्य पिछड़ रहा है

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 20, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 

 

READ ALSO

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कम हो गयी है, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पम्प ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भी अवगत कराया गया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में 750 रिटेल आउटलेट हैं, जिसमें पेट्रोल, डीजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से कई दिन बंद की स्थिति रहती है।

पेट्रोलियम कम्पनियों की समीक्षा में पाया गया कि पूर्व में बफर स्टॉक 4-5 दिन के लिये रहता था, विगत 1-2 माह से बफर स्टॉक केवल 1 दिन के लिये बच रहा है, जो कि कई बार खत्म हो जा रहा है और डिपो भी ड्राई हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, मानसून के आने से कृषि कार्य प्रगति पर है, किसानों को डीजल नहीं मिल पाने से खेती के कार्याें में दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्रामीण अचलों में डीजल नहीं मिल पाने से अति आवश्यक सेवा एम्बुलेंस परिवहन एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल एवं पेट्रोल नियमित रूप से नहीं मिलने से कृषि कार्य पिछड़ जायेगी, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीण अंचलों के रिटेल आउटलेट को एडवांस भुगतान के बाद भी डीजल पेट्रोल की सप्लाई नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया है कि मेसर्स  हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड, मेसर्स भारत पेट्रोलियम एवं मेसर्स इंण्डियन ऑयल कार्पाेरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में स्थित डिपो में पेट्रोल और डीजल की नियमित सप्लाई कराने का कष्ट करें ताकि कृषकों एवं आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस समस्या का सहृदयतापूर्वक विचार कर उचित समाधान करेंगे।

Related Posts

देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
Next Post

अबूझमाड़ केे किसानों को सोलर सिंचाई पम्प से सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Bihar Election Voting: बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अब तक कितना मतदान हुआ

Bihar Election Voting: बिहार में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अब तक कितना मतदान हुआ

November 6, 2025
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 पैसेंजर ट्रेने रद्द; 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां…

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 पैसेंजर ट्रेने रद्द; 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां…

March 6, 2026
दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू

दिल्ली में ‘Chhattisgarh Investor Connect’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की वन-टू-वन मुलाक़ातें शुरू

November 25, 2025
SBI Bank: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

SBI Bank: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

October 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट
  • Kartik Month 2026: कार्तिक मास 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें करवा चौथ, दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की पूरी लिस्ट
  •  Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर, जानिए कब है दिवाली? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In