• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, February 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ में मिला 2500 साल पुराना टेराकोटा का कुंआ,मौर्य, गुप्त और कुषाण काल के अवशेष भी मिले

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास रीवां गांव में धरती के भीतर से अब तक की सबसे पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले हैं। यहां पर टेराकोटा के रिंग से बना एक कुंआ मिला है। इसका उपयोग भूमिगत जल को रिचार्ज करने में किया जाता था। अनुमान है कि यह कुंआ ईसा से 500-600 साल यानी आज से 2500 साल से भी अधिक पुराना हो सकता है।

पुरातत्व विभाग की ओर से खुदाई की देखरेख में लगे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शोधार्थी अमर भारद्वाज ने बताया, प्राचीन काल में इस तरह के रिंग वेल बनाए जाते थे। इसका मुख्य काम पानी को बर्बाद होने से बचाना था। अतिरिक्त पानी इस वेल के जरिए जमीन में भेज दिया जाता था। इससे एक-एक बूंद पानी संरक्षित होता था और भूमिगत जल का स्तर भी मेंटेन रहता था। यहां अभी एक ही कुंआ मिला है। खुदाई आगे बढ़ेगी तो संभव है कि और भी कुएं मिले।

READ ALSO

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

अमर भारद्वाज ने बताया, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ पुरातात्विक साइट पर एक लाइन में दो से अधिक रिंग वेल भी मिले हैं। रीवां और आसपास के इलाके में आज भी पानी की समस्या है। यहां भूमिगत जल काफी नीचे है। हो सकता है कि प्राचीन काल में भी लोग इस समस्या से जूझ रहे हों। इसलिए उन्होंने ग्राउंड वॉटर रिचार्ज करने के लिए इस तरह की संरचनाएं बनाकर पानी सहेजा।

पुरातत्व विभाग के उप संचालक प्रताप चंद पारख का कहना है, इस कुएं का उपयोग पानी पीने के लिए भी होता होगा और अतिरिक्त पानी को संरक्षित करने में भी। यह एक बड़ी खोज है जो छत्तीसगढ़ के अब तक ज्ञात इतिहास में नए अध्याय जोड़ रही है। यह पकी मिट्‌टी (टेराकोटा) के रिंग से बना हुआ कुंआ है। कुछ इसी तरह के कुएं आंध्र प्रदेश के इलाकों में आज भी बनते हैं। फर्क यह है कि अब वह रिंग मिट्‌टी का न होकर सीमेंट का होता है। बताया जा रहा है, इस तरह के कुएं सिंधु घाटी सभ्यता के नगरों में मिले थे।

यह जनपद काल से कल्चुरी शासन तक का अवशेष
प्रताप चंद पारख ने बताया, अभी तक की खुदाई में रिंग वेल के अलावा बड़ी मात्रा में सोने, चांदी व तांबे के सिक्के, मिट्‌टी के बर्तन, दीवार के अवशेष और कीमती पत्थरों के मनके मिले हैं। मिट्‌टी के अधिकतर बर्तन अपनी बनावट के हिसाब से मौर्य काल के लग रहे हैं, लेकिन कुछ सिक्के और रेड वियर्स पॉटरी इसे जनपद काल यानी 1500 से 600 ईसा पूर्व तक के इतिहास की ओर ले जाती हैं। यहां से मौर्य काल, कुषाण काल, गुप्त काल से लेकर कल्चुरी काल तक के अवशेष मिले हैं। यहां मिले अवशेषों को जल्दी ही प्रयोगशाला में भेजकर वैज्ञानिक काल निर्धारण भी करा लिया जाएगा। इसके बाद विभाग छत्तीसगढ़ के इतिहास के इस अध्याय पर नई बातें सामने रखेगा।

जिस जगह पर चल रही खुदाई वह व्यापार का बड़ा केंद्र
पुरातत्व विभाग के उप संचालक प्रताप चंद पारख का कहना है, रीवां गांव में जिस जगह पर खुदाई चल रही है वह बड़ा व्यापारिक केंद्र रहा होगा। ऐतिहासिक साक्ष्य हैं कि यह जगह कभी पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण के व्यापारिक मार्ग के जंक्शन पर था। इसलिए इसका बड़ा महत्व है।

साइट के उत्खनन सहायक वृशोत्तम साहू ने बताया, इस जगह से बड़ी मात्रा में कीमती पत्थर के मनके, गलन भट्‌ठी जैसी संरचना और लोहा मिला है। जो कीमती पत्थर यहां से मिले हैं, वह आसपास कहीं नहीं मिलते। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, यहां के लोग उसे बाहर से आयात कर यहां मनकों की माला, आभूषण और दूसरी वस्तुएं बनाते थे। यहीं से नावों के जरिए यहां दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था।

Related Posts

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
देश

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

February 5, 2026
जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
देश

जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

February 5, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
खेल

सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

February 5, 2026
Stock market : साल का दूसरा दिन निवेशकों के लिए हुआ खाश। शेयर बाजार में आया उछाल
देश

आज निवेशकों के लिए दिन भारी रहा। लाल निशान के साथ बंद हुआ बाजार

February 5, 2026
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम
देश

एनसीपी के प्रमुख अजित पवार के प्लेन हादसे का कारण आया सामान।

February 5, 2026
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश

बेंगलुरु मेट्रो का किराया बड़ा न्यूनतम किराए में एक रुपये और अधिकतम किराए में पांच रुपये की बढ़ोत्तरी।

February 5, 2026
Next Post

सीएम बघेल ने कहा- जल्द लागू होगा पेसा एक्ट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

रेलवे बैकफुट पर: चालू करने में रेलवे ने लगा दिए 36 घंटे

April 28, 2022
पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

January 17, 2026
Train Cancelled: बुक की है ट्रेन टिकट तो जान लें 23नवंबर तक यह 10 ट्रेनें कैंसिल, 6 रहेंगी डायवर्ट…यहां देखे पूरी लिस्ट

Train Cancelled: रेल यात्रियों को लगा बड़ा झटका! कोहरे के चलते 247 ट्रेनें इतने दिनों के लिए किया गया बंद?

November 26, 2025

‘पुष्पाराज ‘ के अल्लू अर्जुन का 40 वां जन्मदिन

April 9, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे बच्चों का हुआ एक्सीडेंट। एक की गई जान।
  • जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती। नजदीक है लास्ट डेट जल्द करे आवेदन।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In