• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Explainer: सोना सस्ता क्यों हो रहा है और कब तक रहेगा ऐसा? क्या है इसका ग्लोबल कनेक्शन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 27, 2026
in देश
Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दुनिया में जब भी जंग, आर्थिक मंदी या महामारी जैसा बड़ा संकट आता है तो निवेशकों का सबसे भरोसेमंद सहारा सोना माना जाता है। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग है। वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच जहां तेल की कीमतें उछल रही हैं, वहीं सोने के दाम तेजी से गिर रहे हैं। भारत में भी 24 कैरेट सोना अब काफी सस्ता हो चुका है, जो कुछ समय पहले रिकॉर्ड हाई पर था।

आमतौर पर संकट के समय निवेशक शेयर बाजार जैसे रिस्क वाले ऑप्शन से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं। 2008 की आर्थिक मंदी, कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यही ट्रेंड देखने को मिला था। लेकिन इस बार हालात उलट हैं। वेस्ट एशिया संकट के बाद सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है। इसका मतलब है कि निवेशकों का भरोसा फिलहाल सोने से हटकर कहीं और जा रहा है।

READ ALSO

24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की, सोना न खरीदने को कहा

Kedarnath Helicoptor Emergency Landing: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान

ब्याज दरें और बॉन्ड बने बड़ी वजह

सोना कोई ब्याज या रिटर्न नहीं देता। इसलिए जब बाजार में ऐसे ऑप्शन (जैसे सरकारी बॉन्ड) उपलब्ध हों, जो तय रिटर्न देते हैं, तो निवेशक वहां ज्यादा आकर्षित होते हैं। इस समय वैश्विक स्तर पर यह उम्मीद बन रही है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकते हैं। ऐसे में बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है और सोना कम अट्रैक्टिव हो जाता है। यही कारण है कि निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में डाल रहे हैं।

मजबूत डॉलर ने भी बढ़ाया दबाव

सोने की कीमतें वैश्विक बाजार में डॉलर में तय होती हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे उसकी मांग घटती है।वेस्ट एशिया संकट के चलते तेल की कीमतें बढ़ी हैं और देशों को तेल खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर की जरूरत पड़ रही है। इससे डॉलर की मांग बढ़ी और वह मजबूत हुआ। नतीजतन सोने की कीमतों पर दबाव आ गया।

तेल की कीमतों का सीधा असर

इस पूरे खेल में कच्चे तेल की कीमतें अहम भूमिका निभा रही हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इसे काबू में रखने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरें ऊंची रखते हैं। तेल महंगा होता है तो चीजों के दाम बढ़ने का डर बढ़ जाता है। इसे काबू में रखने के लिए ब्याज दरें बढ़ाई जाती हैं। ऐसे में लोग सोने की बजाय दूसरे निवेश विकल्प चुनते हैं, इसलिए सोने की कीमत पर दबाव आ जाता है।

निवेशक क्यों बेच रहे हैं सोना?

एक और बड़ी वजह है प्रॉफिट बुकिंग और लिक्विडिटी की जरूरत। सोने ने पिछले दो-तीन साल में शानदार रिटर्न दिया था। जब कीमतें गिरनी शुरू हुईं, तो कई निवेशकों ने मुनाफा सुरक्षित करने के लिए सोना बेचना शुरू कर दिया। इसके अलावा, शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई के लिए उन्होंने सोना बेचकर नकदी जुटाई। इससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतें और नीचे आ गईं।

क्या अब डॉलर ही नया सेफ हेवन है?

कुछ हद तक हां। फिलहाल संकट के समय निवेशक डॉलर की ओर ज्यादा झुक रहे हैं। दुनिया में ज्यादातर व्यापार और खासकर तेल का लेनदेन डॉलर में होता है। ऐसे में संकट के समय देशों और निवेशकों को डॉलर की जरूरत बढ़ जाती है। हालांकि, लंबे समय में सोना अभी भी सुरक्षित निवेश माना जाता है, क्योंकि यह एक फिजिकल एसेट है और इसे आसानी से प्रतिबंधित या फ्रीज नहीं किया जा सकता।

भारत में क्या है स्थिति?

भारत में सोने की मांग दो हिस्सों में बंटी होती है ज्वेलरी और निवेश। कीमतें बढ़ने के बाद ज्वेलरी की मांग थोड़ी कमजोर पड़ी है, लेकिन निवेश के तौर पर सोना अभी भी मजबूत बना हुआ है। गोल्ड ETF में लगातार निवेश हो रहा है, जो बताता है कि लोगों का भरोसा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जैसे ही कीमतें स्थिर होंगी, खरीदारी फिर बढ़ सकती है।

आगे क्या होगा?

सोने की कीमतों का भविष्य काफी हद तक वेस्ट एशिया संकट और तेल की कीमतों पर निर्भर करेगा। अगर तेल की कीमतें स्थिर होती हैं, तो महंगाई का दबाव कम होगा, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद फिर बढ़ेगी और सोने की कीमतें दोबारा चढ़ सकती हैं। वहीं अगर संकट गहराता है और तेल और महंगा होता है, तो बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि, ऐसे हालात में भी लंबे समय में सोना मजबूत वापसी कर सकता है।

क्या निवेशकों को घबराने की जरूरत है?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोने में गिरावट कोई नई बात नहीं है। पहले भी कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन बाद में सोना मजबूत होकर उभरा है।

Related Posts

24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की, सोना न खरीदने को कहा
देश

24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की, सोना न खरीदने को कहा

May 11, 2026
Kedarnath Helicoptor Emergency Landing: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान
देश

Kedarnath Helicoptor Emergency Landing: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान

May 11, 2026
RailOne: रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS, अब ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट, जानिए कैसे उठाएं लाभ
देश

RailOne: रेल यात्रियों के लिए GOOD NEWS, अब ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट, जानिए कैसे उठाएं लाभ

May 11, 2026
देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 3 दिन में डिलीवर किए गए 1.14 करोड़ LPG सिलेंडर- चिंता की कोई बात नहीं
देश

देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, 3 दिन में डिलीवर किए गए 1.14 करोड़ LPG सिलेंडर- चिंता की कोई बात नहीं

May 11, 2026
Hantavirus Alert: तेजी से फैल रहा है Hantavirus Virus का खतरा, भारत में एक्टिव की गई 165 लैब
देश

Hantavirus Alert: तेजी से फैल रहा है Hantavirus Virus का खतरा, भारत में एक्टिव की गई 165 लैब

May 11, 2026
Jewellery Stocks: पीएम मोदी की अपील से 12% तक गिरा Jewellery Stocks…
देश

Jewellery Stocks: पीएम मोदी की अपील से 12% तक गिरा Jewellery Stocks…

May 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

राजस्थान सीएम गहलोत और छत्तीसगढ़ बघेल कोयला आपूर्ति पर चर्चा

March 25, 2022
Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

Explainer: सोना सस्ता क्यों हो रहा है और कब तक रहेगा ऐसा? क्या है इसका ग्लोबल कनेक्शन

March 27, 2026

CM भूपेश ने की जनता से मदद की अपील, कहा- दान कर जरूरतमंदों की करें सहायता …

April 13, 2021

दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, शेयर की तस्वीर…जानिए कौन हैं उनके हमसफर

March 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal: आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
  • 24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की, सोना न खरीदने को कहा
  • Chhattisgarh news: DRG जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत
  • Kedarnath Helicoptor Emergency Landing: केदारनाथ धाम में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची लोगों की जान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In