• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर,रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं ठप,मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 12, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। रायगढ़ में तो मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी तक दे दी गई। यहां इमरजेंसी सेवाएं तक बंद हैं। वहीं जांजगीर में दवा स्टोर में ताले पड़े हुए हैं। ऐसे ही हालात बिलासपुर में हैं। हालांकि यहां इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं।

प्रदेश में करीब 25 से 30 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। यह कर्मचारी मंहगाई भत्ता एरियर्स, गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हड़ताल का आह्वान छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ की ओर से किया गया है। इसमें कर्मचारियों के साथ ही स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हैं।

READ ALSO

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

रायगढ़ : एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित अन्य सुविधाएं भी बंद
रायगढ़ जिले में करीब 1000 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। इनमें से 350 कर्मचारी शहरी क्षेत्र में हैं। इनके एक साथ काम बंद कर देने से एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित सभी सुविधाएं बंद हो गई हैं। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हैं। यहां तक कि इमरजेंसी सेवाएं भी बंद हैं। ओपीडी में डॉक्टर तो अपने समय पर पहुंच गए थे, लेकिन हड़ताल के चलते मरीज ही नहीं आए।

नर्सिंग कॉलेज स्टॉफ को बुलाया गया काम के लिए
वहीं जो मरीज भर्ती थे, उन्हें भी जिला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। ज्यादातर मरीज घर चले गए हैं या फिर प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट हो गए हैं। अस्पताल में बेड खाली हैं। जो तीन-चार मरीज बचे हैं, उनका ऑपरेशन होना है। ऐसे में डर के चलते उनके परिजन बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज से स्टॉफ को बुलाया है।

जांजगीर : ओपीडीबंद हुई, दवा-पट्‌टी देने वाला भी कोई नहीं
यही हालात जांजगीर में भी हैं। वहां एक्स-रे और दवाई बांटने के केंद्र बंद हैं। इसके चलते ओपीडी भी ठप हो गई है। यहां हादसे के शिकार मरीजों या फिर चोटिल मरीजों की पट्‌टियां बांधने तक के लिए कोई नहीं है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में 57 कर्मचारी हैं, सभी हड़ताल में शामिल हैं। इस दौरान कई मरीज ऐसे भी हैं, जो दूर-दराज के गांव से आए, लेकिन अब उपचार के लिए भटक रहे हैं।

बिलासपुर : दावे फेल, मरीज परेशान
बिलासपुर CIMS के 450 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही टेक्नीशियन, जिला अस्पताल के 110 से अधिक नर्स सहित तखतपुर ब्लॉक के 135, मस्तूरी के 82, बिल्हा के 134 और कोटा के 95 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल प्रबंधन का दावा था कि दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन मरीज वहां भी परेशान होते रहे।

हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे

  • केंद्र के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता दिया जाए।
  • कर्मचारियों का कहना है कि अभी उन्हें प्रदेश सरकार सिर्फ 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है।
  • सभी कैडरों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
  • संविदा प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति दें।

CIMS अधीक्षक डॉ. नीरज शेंडे ने कहा था कि इलाज में अव्यवस्था न हो इसके लिए इटर्न मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ ही नर्सिंग ट्रेनिंग ले रहे स्टूडेंट्स की मदद ली जाएगी। फिर भी इतने सारे कर्मचारी एक साथ स्ट्राइक पर जाएंगे तो काम तो प्रभावित होगा ही। CIMS में बहुत जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को भर्ती करेंगे

जीपीएम : यहां अन्य शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अन्य शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इसके चलते सारे शासकीय कार्यालयों में ताले बंदी जैसा माहौल है। कर्मचारी 11 से 13 अप्रैल 3 दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर कर्मचारी भवन के सामने मैदान ज्योतिपुर गौरेला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था।

Related Posts

देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

October 31, 2026
Next Post

परीक्षाओं के नियमों में बदलाव10वीं का सेकंड टर्म एग्जाम 26 अप्रैल और 3 मई से होगी 12वीं बोर्ड की परीक्षा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Aadhaar Card New Rules: UIDAI बना रहा है नया नियम; आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा… दिसंबर में होगा लागू

Government Aadhaar Order: सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य

November 28, 2025
Rashifal For Today: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

Rashifal 2025: मीन राशि वालों आज आपको अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!

November 9, 2025

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

September 2, 2026
Chhattisgarh latest news: रायपुर में महिला के साथ गैंगरेप; जन्मदिन मनाने के लिए आई थी पीड़िता, कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Chhattisgarh latest news: रायपुर में महिला के साथ गैंगरेप; जन्मदिन मनाने के लिए आई थी पीड़िता, कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

November 6, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
  • Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In