• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन,जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

16 May 2022, Aaj Ka Rashifal: सोमवार को वृष राशि के लोगों को सहयोगियों से पूरा लाभ पाने के लिए उनके ऊपर निगाह भी रखनी होगी वहीं तुला राशि के जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उन्हें सबको साथ लेकर चलना चाहिए.

मेष – कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं, इसलिए आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही शांत भाव से सोच समझ कर काम करने की जरूरत है. व्यापारियों के लिए आज बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है, उनके यहां मुनाफे के साथ ही कार्यभार भी बढ़ेगा, जाहिर बात है कारोबार होने पर ही मुनाफा भी होगा. युवाओं को मन में निराशा के भाव लक्ष्य से दो कदम दूर कर सकते हैं इसलिए उन्हें किसी भी कीमत पर निराश नहीं होना है. कुल से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, नए मेहमान की किलकारियां आंगन में गूंज सकती हैं, घर में बधाई गीत बजेंगे. सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक रहेगा, मानसिक चिंता से छुटकारा मिलने के साथ ही रोगों में भी गिरावट आएगी. वेबजह का कर्ज लेने से बचना चाहिए, यह वर्तमान समय में मुश्किलें पैदा कर सकता है, पांव उतने लंबे ही पसारने चाहिए जितनी बड़ी चादर हो.

READ ALSO

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

वृष – वृष राशि के लोगों को सहयोगियों से पूरा लाभ पाने के लिए उनके ऊपर निगाह भी रखनी होगी, कहीं ऐसा न हो कि वो अपना पूरा आउटपुट न दें. कारोबारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे वे प्रसन्न रहेंगे, इससे व्यापार स्थल का वातावरण भी अच्छा रहेगा. युवाओं को दूसरे की बात दिल को चोट भी पहुंचा सकती है, अब सामने वाला कटु बोल रहा है तो आप कर भी क्या सकते हैं. अपने पिता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, उनकी आवश्यकताएं पूछ कर पूरा करें. सेहत के मामले में रक्त विकार से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है. पहले से ही अलर्ट रहने की जरूरत है. आज कोई महत्वपूर्ण दिन है तो सेलिब्रेट करने का सबसे उत्तम कार्य किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना है.

मिथुन – आजकल में आपके कार्यस्थल पर आपके बॉस आपके काम का विवरण मांग सकते है, ऐसा होने के पहले ही आपको अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेना चाहिए. व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लीजिए, सोशल मीडिया पर अपना नेटवर्क बढ़ाइए और बड़े नेटवर्क का उपयोग व्यापार को बढ़ाने में करें. युवाओं को रिजल्ट तक पहुंचने के बाद कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यहां की लापरवाही आपको नुकसान कर सकती है. पिता की बातें आपको चुभ सकती हैं किंतु उन्हें दिल तक न ले जाएं, वे जो कुछ भी कह रहे हैं वह आपके भले के लिए ही है. आज आपको वाहन दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहना है, वाहन चलाते समय हेलमेट पहने व सीट बेल्ट लगाएं, गति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखें. सामाजिक दृष्टि से महिलाओं के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है.

कर्क – आपके जीवन के जो भी टारगेट हैं, उन्हें पूरा करने के लिए यह उपयुक्त समय चल रहा है, अपने टारगेट पर फोकस कर काम करें. बिजनेस में पैसे की तंगी से मन परेशान रहेगा, कोई बहुत अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. धंधे में ऐसा कई बार हो जाता है. सप्ताह का पहले दिन पूरे जोश और ऊर्जा के साथ युवाओं को लगना होगा, नए संकल्प के साथ काम करें. ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य की सूचना प्राप्त होगी, सबके साथ मिलने का मौका मिलेगा, अच्छा लगेगा. आपको सेहत के मामले में शारीरिक और मानसिक स्थितियों के बीच तालमेल रखना होगा क्योंकि यही आपको स्वस्थ और प्रसन्न रखेगा. उच्च पद पर प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क बनेंगे, इस संपर्क का लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा.

सिंह – सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, अधिकारी की प्रसन्नता ही आपकी पदोन्नति में सहायक होगी. अनाज के बड़े व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ेगा, कोई बात नहीं अभी स्टॉक बढ़ाने की जरूरत नहीं है. युवाओं को वर्तमान समय में अपनी फिजिकल फिटनेस पर फोकस करना चाहिए. तन चंगा तो मन भी चंगा रहेगा. परिवार का व्यक्तिगत संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, आपसी संबंध तो मधुर होने ही चाहिए. बीमार चल रहे लोगों को सेहत को लेकर कुछ गंभीर स्थिति रहेगी, अपनी बीमारी का समुचित इलाज कराने के साथ ही बताए गए परहेज भी करें. जो पुण्य कर्म पहले किए गए हैं उनके डिपाजिट आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे.

कन्या – आप अपने कार्यस्थल पर काम ध्यान से करें, ऑफिशियल कार्यों में त्रुटियां कम से कम होनी चाहिए. पुराने ग्राहकों पर अवश्य दृष्टि रखें, कुछ लोगों से फोन पर ही संपर्क बनाने का प्रयास करें, ये पुराने ग्राहक लाभ दिलाएंगे. युवा किसी भी दूसरे व्यक्ति के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें, इस तरह का हस्तक्षेप आपके लिए समस्या बन सकता है. घर के वरिष्ठ लोगों को उपहार दें तो उनसे आशीर्वाद प्राप्त होगा जो आपके जीवन में सहायक है. डिप्रेशन के शिकार रोगी डॉक्टर के संपर्क में रहें और परामर्श के अनुसार उचित चिकित्सा कराते रहें. शत्रुओं पर पैनी निगाह रखना चाहिए, हो सकता है वो आपकी कमियों को जानकर उसका लाभ उठाएं.

तुला – आपको आज ऑफिशियल निर्णय लेने से बचना चाहिए, जो भी निर्णय लेने हों यदि संभव हो तो उन्हें आगे के लिए टाल दें. कारोबार में हमेशा बड़े मुनाफे नहीं मिलते, कई बार छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थितियों को सुधारने में राहत का काम करते हैं. युवा नकारात्मक विचारों को मन मस्तिष्क में स्थान न दें, सकारात्मक विचारों को महत्व दें. संयुक्त परिवार में रहते हैं तो एकला चलो का सिद्धांत ठीक नहीं है, सबको लेकर चलने में ही आपका और सबका भला है. आज का दिन सेहत के मामले में सामान्य ही रहने वाला है. सामाजिक रूप से आपकी सक्रियता आपकी ख्याति को और भी बढ़ाने वाली है.

वृश्चिक – ऑफिस में किसी ऐसी अप्रिय घटना होने की आशंका है जिससे मन निराश हो जाएगा, इसको लेकर सजग रहने की जरूरत है. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए आज लाभ कमाने का दिन है. अपने बिजनेस में ऑनलाइन सेगमेंट को बढ़ाते रहिए. मातृभाषा तो आपको आती ही है किंतु इसके साथ ही किसी नई भाषा को सीखने का समय अब आ गया है. आपको अपनी रुचि की कोई दूसरी भाषा सीखना चाहिए. परिवार के विवादों ने न ही पड़ें तो बेहतर होगा. इन विवादों में पड़ कर आप अपना दिमाग ही खराब करेंगे और कोई हल नहीं निकाल पाएंगे. पैरों में जलन और एलर्जी की समस्या रहेगी, एलर्जी अधिक हो तो इलाज कराएं और रात में सोने के पहले पैर पानी से धोकर सोएं. पुराने निवेश आज आपके लिए कारगर साबित होंगे.

धनु – काम न बन पाने से मानसिक दबाव बना रहेगा, मानसिक दबाव से बाहर निकल कर अपना काम बनाने पर चिंतन करें. रियल एस्टेट कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, नए प्रोजेक्ट्स की तलाश तो आप कर ही रहे थे, सारे पहलुओं पर विचार कर काम शुरू करें. युवाओं को चल रही भागदौड़ में राहत मिलने की संभावना है. मां के मार्गदर्शन से घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि करेंगे, मां की सलाह के आधार पर काम करने से उन्हें भी अच्छा लगेगा. दांतों में दर्द रहता है तो उसे नजर अंदाज करने की जरूरत नहीं बल्कि अधिक ध्यान देते हुए इलाज कराना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर संतोष का अनुभव करेंगे, उन्हें यह स्थिति बनाए रखना चाहिए.

मकर – मकर राशि के जो लोग नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं उनके लिए आज का दिन काफी उपयुक्त हैं, वे इस दिशा में प्रयास कर सकते हैं. व्यापारिक परिस्थितियों में बदलाव आने के योग बन रहे हैं, इस बदलाव को आप दिल से चाहते भी थे और काफी समय से प्रयासरत भी थे. युवा द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, नियमों का पालन तो करना ही चाहिए. अपने यदि अधिकार पूर्ण बातें करें तो उसे अहंकार कतई न समझें, वे तो अधिकार होने के नाते ऐसा कर रहे हैं. अभिभावक बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, खासकर इंफेक्शन के मामले में, उन्हें किसी तरह का इंफेक्शन होने की संभावना है. आज किसी शिव मंदिर में जा कर भोलेनाथ को मीठे का भोग लगाएं, खुद भी लें और सबको वितरित करें.

कुंभ – सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है, उन्हें कंपनी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारी पूंजी निवेश की प्लानिंग तो करें, जहां तक पूंजी निवेश का सवाल है, परेशान न हों स्वतः निवेशक मिल जाएंगे. युवा करियर का चुनाव अपनी योग्यता के अनुसार ही करें, वर्तमान में उन्हें बहुत इच्छा नहीं रखनी चाहिए. परिवार में किसी नजदीकी व्यक्ति का विवाह संपन्न हो सकता है, आपको भी शामिल होने और दावतें उड़ाने का मौका मिलेगा. दिल में कोई बोझ न रखें उसे किसी अपने से व्यक्त कर दें क्योंकि दिल का भार रोग में बदल सकता है जो उचित नहीं है. गुरु व गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान करें, उनसे मिलना वाला आशीर्वाद आपका मार्ग प्रशस्त करेगा.

मीन – काम को लेकर तनाव न लें, आप यदि सही ढंग से योजना बना कर कार्यों को पूर्ण करेंगे तो सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे. खुदरा व्यापारी मुनाफे को लेकर प्रसन्न नजर आएंगे, आज उन्हें अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. युवाओं को अनावश्यक चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, मानसिक तौर पर आपको स्थिर रहना है वर्ना तनाव पैदा होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी जिससे आपके मन सहित पूरे घर का वातावरण प्रसन्नता पूर्ण होगा. चेस्ट कंजेशन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, यदि तात्कालिक है तो कोई बात नहीं वर्ना तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाएं. महिलाओं का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही आपके काम बनेंगे.

Related Posts

देश

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

November 24, 2026
देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 24, 2026
देश

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का भी बदलेगा नाम, सरकार लाएगी प्रस्ताव, जानिए क्या होगा नया नाम?

November 23, 2026
देश

Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी

November 23, 2026
देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
Next Post

बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

पिकअप वाहन में रखे रूपयों से भरे बैग की उठाईगिरी, 6 दिन बाद ड्रायवर चौकी खरसिया में कराया रिपोर्ट

June 16, 2022

Latest Cg News : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री साय

October 16, 2026
Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी

Assam CM Resigns: हिमंत बिस्व सरमा ने CM पद से दिया इस्तीफा, असम में नई सरकार के गठन की तैयारी

May 6, 2026
Chhattisgarh news raipur: दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका

Chhattisgarh news raipur: दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका

July 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPPCS-2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
  • rohit sharma: मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान के नाम पर लगाई मुहर, आगामी में सीजन में कौन संभालेगा टीम?
  • December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Raigarh News : रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In