• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जानें आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 11, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Aaj Ka Rashifal: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए कठिनाइयों वाला हो सकता है. बुधवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों के व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोग विवादों से बचने के लिए चीजों को इग्नोर करें.

मेष: ऑफिशियल कार्य न बनने से आज आपको तनाव होगा लेकिन इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है, कोशिश जारी रखिए. कारोबार में आपने जो भी इच्छा बनाई है उसके पूरे होने के संकेत हैं. बस इसी तरह से काम में जुटे रहने की जरूरत है. युवाओं को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए पहले से अधिक समय देना होगा. परिश्रम कभी भी बेकार नहीं जाता. जीवनसाथी को नकारात्मक सोच से बचकर रहने की सलाह दें. नकारात्मक सोच किसी को भी आगे बढ़ने से रोकती है. गंभीर रोगों से पीड़ित लोग आज कुछ परेशान नजर आएंगे. अपनी बीमारी का समुचित इलाज कराएं, लापरवाही न करें. मित्रों से मुलाकात तो अक्सर ही होती रहती है, आज मित्रों से मिलना हो तो उनके लिए उपहार भी लेकर जाएं.

READ ALSO

23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह

Earthquake News: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत

वृषभ: वृषभ राशि के लोग सजग हो जाएं. आपके बॉस आपके कामों का विवरण ले सकते हैं. पूरी रिपोर्ट अच्छे से तैयार कर लें. व्यापारी वर्ग माल का स्टॉक बनाकर रखें, कभी भी लंबी डिमांड आ सकती है या स्टॉक शार्ट हो सकता है. युवाओं का मन आज उदास रहेगा, उन्हें अपने पसंदीदा काम करने चाहिए ताकि मन की उदासी दूर रहे. अपने तो अपने ही होते हैं और मुश्किल समय में सहारा भी बनते हैं इसलिए अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखें. फिसलन वाली जगहों पर संभल कर चलें, फिसलने से चोट लग सकती है. टाइल्स में पानी पड़ा हो तो विशेष ध्यान दें. मुसीबतों में घिरे हैं तो बाहर निकलने के लिए सजग होकर प्रयास करिए, रास्ता निकल ही आएगा.

मिथुन: इस राशि के जो लोग मीडिया से जुड़े हैं उन्हें आज लिखने के लिए अच्छी स्टोरी मिल सकती है. अपने सूत्रों को टटोलिए. खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि बड़े मुनाफे आपके हाथ लगने वाले हैं. युवाओं को वरिष्ठ जनों से सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकता है. उन्हें अपने वरिष्ठों के पास बैठकर चर्चा करनी चाहिए. परिवार के सभी लोगों को खाली समय में मिलकर आनंद लेना चाहिए. आपस में कुछ मनोरंजन की बातें करें जिसमें सब शामिल हों. गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. समस्या होने पर अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें. छोटी कन्याओं को टॉफी या चॉकलेट आदि का वितरण करना चाहिए, थोड़ी सी टॉफियां खरीद लीजिए.

कर्क: कर्क राशि के लोगों के स्थानांतरण की संभावना बन रही है. मानसिक तौर पर तैयारी कर लेनी चाहिए. बिजनेस में कुछ रुकावटें चल रही हैं किंतु इनसे बचने के लिए नए मार्ग भी मिलेंगे, निराश होने की जरूरत नहीं है. युवाओं को अपने लिए कोई मार्ग नहीं सूझ रहा है तो गणपति जी की आराधना करें, रास्ता निकलता हुआ दिखेगा. परिवार में बहनों से सहयोग प्राप्त होगा. कोई दिक्कत न हो तो भी बहनों से संपर्क बनाकर रखिए. इस राशि की बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए, बीमार हों तो समुचित चिकित्सा कराएं. जो लोग अपने किसी काम के लिए लोन लेना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी डॉक्यूमेंट एकत्र कर रख लेने चाहिए.

सिंह: अपनी प्रबंधन क्षमता को बनाए रखने के लिए क्रोध न करें. आज आपको ऑफिशियल काम को अंजाम देना होगा. इस राशि के व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना पड़ सकता है, सौदे सोच समझ कर करें. युवा योग और ध्यान का नियमित अभ्यास करें. वे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे. परिवार में स्थितियां सुखद और प्रसन्नता पूर्ण रहेंगी. आप बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे जो आपके लिए सुखद होगा. रक्तचाप का आज विशेष ध्यान रखना होगा. दवाइयां नियमित लें, जांच भी करा लें और कम ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह लें. धार्मिक विचारों को मजबूत करें. ईश्वर पर आस्था को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें.

कन्या: कन्या राशि के लोगों की पुरानी योजनाएं सफल होंगी जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ऑफिस के कामों के लेकर सजगता बनाए रखें. कारोबारियों को कानूनी कार्यवाही से बचकर रहना चाहिए. नए व्यापार में धन निवेश फिलहाल नहीं करें. युवा शराब और सिगरेट से दूर रहें. दोनों ही चीजें स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं. यदि इनकी आदत है तो छोड़ दें. परिवार में मां की जरूरतों को पूछिए और उनको पूरा करें. मां खुश रहेगी. अपने परिवार में खुशियों को बढ़ावा दें. स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी कमजोरी रहेगी. पेट व कमर दर्द का सामना करना पड़ सकता है. महिलाओं को महत्वपूर्ण विषयों की कमान संभालनी पड़ सकती है. महिलाओं को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

तुला: तुला राशि के लोगों का अपने कार्य में मन लगेगा किंतु त्रुटिमुक्त काम करने होंगे. मीडिया से जुड़े लोग भी आज एक्टिव रहेंगे. लकड़ी के व्यापारी सोचा गया मुनाफा नहीं कमा पाएंगे किंतु परेशान न हों. नए व्यापार से जुड़ने से भी उन्हें बचना चाहिए. युवाओं का जिस विधा में भी हुनर है, उसे अभी और मांजने की जरूरत है तभी अपेक्षित परिणाम निकलेंगे. संयुक्त परिवार में रहते हैं तो किसी भी तरह के विवाद को लेकर सजग रहें. विवादों से बचने के लिए चीजों को इग्नोर करें. आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है. आपको ठंडे से पानी से आंख धोनी चाहिए ताकि आराम मिल सके. पुराने मित्रों और संबंधों को जीवंत रखना होगा, नहीं मिल पा रहे हैं तो कम से कम फोन पर संपर्क बनाए रखें.

वृश्चिक: इस राशि के लोगों का काम में कम मन लगेगा. ध्यान रखिए क्योंकि आलस शरीर के लिए घातक है. अनावश्यक छुट्टी लेने से बचें. अपने कारोबार को और अच्छा करने के लिए प्लानिंग करें और उसी आधार पर काम करें. क्रिएटिव काम करने की जरूरत है. जो युवा अभी तक अविवाहित हैं उनके यहां बैंड-बाजा बजने का समय आ रहा है. विवाह की बात चल सकती है. परिवार में जीवनसाथी को लेकर कुछ तनाव हो सकता है. राई का पहाड़ न बनने दें, विषयों को धैर्य के साथ समझना सीखें. मन के हारे हार है, मन के जीते जीत इसलिए विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए. दूसरों के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव करने में स्वयं के ऊपर भी संकट आ सकता है.

धनु: धनु राशि के लोगों को निर्णय लेते समय सभी के विचारों को ध्यान में रखना चाहिए. आपको प्रबंधन क्षमता पर ध्यान रखना होगा, केवल अपनी ही नहीं चलानी है. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को बड़े सौदे करने का अवसर मिलेगा, तैयारी रखें और स्टॉक पर भी ध्यान दें. युवा जब अधिक मेहनत करेंगे तभी उन्हें परिणाम देखने को मिलेंगे, कहावत है जितना गुड़ डालो उतना ही मीठा होगा. घर की सबसे वृद्ध महिला के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना चाहिए, उनकी तबीयत बिगड़ने की संभावना दिख रही है. बेवजह की चिंता छोड़िए, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है. नए रिश्तों को लेकर अभी कुछ समय आपको रुकना चाहिए. नए लोगों पर अधिक भरोसा करना घातक हो सकता है.

मकर: इस राशि के लोगों की अपने बॉस से कुछ बातों को लेकर कहासुनी की आशंका है. बॉस से विवाद नहीं करना चाहिए. कारोबार में उधारी पर दिया गया सामान मानसिक तनाव का कारण बन सकता है इसलिए उधारी देने से बचें. युवाओं को सफलता पानी है तो निरंतर प्रयासरत रहना होगा. मकड़ी जाला बुनते वक्त कई बार गिरती है किंतु प्रयास नहीं छोड़ती है तो सफल भी होती है. परिवार में भाई-बहन का मार्गदर्शन करें और उनकी जरूरत के हिसाब से सपोर्ट के लिए तत्पर रहें. हेयर लॉस से परेशान लोगों को आयुर्वेद का सहारा लेना चाहिए. आयुर्वेद भी प्राकृतिक चिकित्सा का एक रूप है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन परेशानियों वाला होगा किंतु धैर्य से काम लेंगे तो सब हो जाएगा.

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी पर बेवजह के आरोप नहीं लगाने चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी आज कुछ प्रसन्न रह सकते हैं, लाभ कमाने की उम्मीद है. युवाओं को शांत मन से निर्णय लेना चाहिए. जल्दबाजी या उत्तेजना में लिए गए निर्णय गलत भी हो सकते हैं, बाद में पछतावा होगा. परिवार में ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. इसके लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहें. आज आप शारीरिक बीमारी नहीं बल्कि मानसिक बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं. मन को मजबूत करें और अवसाद से दूर रहें. सामाजिक रूप से सभी के साथ मेलजोल बढ़ाएं. सबसे प्यार से बात कर मन मोहने की कोशिश करें.

मीन: इस राशि के लोग ऑफिस के काम में समयबद्ध रहने से बॉस की गुडबुक में आ सकते हैं. अपना काम ऐसे ही करते रहिए. शिक्षा से संबंधित बिजनेस करने वालों के लिए मुनाफा कमाने का योग बन रहा है. युवा शारीरिक रूप से भले ही आलस का प्रदर्शन करें किंतु मानसिक तौर पर उन्हें बहुत एक्टिव रहना चाहिए. विवाह का मामला है तो सभी पहलुओं पर बहुत सोच समझ कर हामी भरें, क्योंकि एक बार हां बोलने के बाद निर्णय नहीं बदला जाता है. किसी तरह की एलर्जी और रिएक्शन होने की आशंका है. घरेलू इलाज के बजाय सीधे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. समाज में सबके काम एक दूसरे की मदद से चलते हैं, आपको भी दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए.

Related Posts

देश

23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह

October 7, 2026
देश

Earthquake News: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत

October 7, 2026
देश

Rode Accident : सड़क दुर्घटना! ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार, मौके पर हुई 6 कर्मचारियों की मौत.. पढ़े पूरी घटना

October 6, 2026
देश

Earthquake News: भारत के पूर्वोत्तर राज्य में लगे भूकंप के झटके, लोगो में दहशत का माहौल, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

October 6, 2026
देश

Delhi Dry Day: शराब के शौकीन ध्यान दें! आबकारी विभाग ने जारी किया 2 ‘Dry Day’, इन तारीखों पर बंद रहेंगी दुकानें; देखें पूरी लिस्ट

October 5, 2026
देश

Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

October 4, 2026
Next Post

सीएम भूपेश बघेल आज अंबिकापुर में लेंगे समीक्षा बैठक

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली, निवासी बोले- ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं

आजादी के बाद पहली बार इस गांव में पहुंची बिजली, निवासी बोले- ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं

April 26, 2026
Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता

Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता

August 2, 2026

● राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना, चौकी प्रभारियों की एसपी लिये वर्चुअल मीटिंग….

May 6, 2021

CG राजिम: करंट लगने से ठेकेदार की मौत, 25 दिन बाद होनी थी शादी

April 9, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र
  • Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  • Rashifal For Today : मेष, कर्क समेत इन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़िए दैनिक राशिफल
  • 23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In