• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 25, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

25 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है. बुधवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों के कपड़ों के बिजनेस में धन लाभ की आशा है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोग ऑफिशियल नियमों का पालन करें.

मेष- मेष राशि के लोगों को ऑफिस में षड्यंत्र को लेकर अलर्ट रहना होगा. कुछ अपने ही ऐसा कर सकते हैं. आपका कठोर परिश्रम ही आपके भाग्य को चमकाएगा. कारोबार को लेकर चिंतित न हों, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. व्यापारी शॉप और उद्यमी फैक्ट्री में अग्नि दुर्घटना को लेकर अलर्ट रहें, अग्नि शमन यंत्रों की जांच कर लें. विद्यार्थी सवालों को लेकर परेशान न हों, परीक्षाएं हैं तो सारे कोर्स को एक बार ठीक से पढ़ें और परीक्षा कक्ष में समझ बूझ कर उत्तर लिखें. परिवार में भूमि या जमीन से संबंधित योजना बनेगी, सारे पहलुओं पर विचार करके ही योजना बनाएं. गंभीर रोगों के प्रति सचेत रहें. सारे परहेज करते हुए समय-समय पर डॉक्टर के यहां जाकर ताजा स्थिति पर परामर्श लें. आज का दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा. घर के आस-पास कचरा न जमा होने दें. कचरा तो दरिद्र है, जब यह हटेगा तभी सुख समृद्धि आएगी.

READ ALSO

RBI MPC Meeting: आपकी EMI घटेगी या फिर लगेगा महंगाई का झटका? RBI आज करेगा बड़ा फैसला

सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, पर्चा दाखिल करने से पहले दिखाया दम

वृषभ- इस राशि के फाइनेंस का काम करने वालों को लाभ होगा. ऑफिस में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की संभावना है, बधाइयां मिलेंगी. मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाले कारोबारियों को लाभ होगा. हो सकता है बनाई हुई चीजों की कीमतें ही बढ़ जाएं या बल्क में ऑर्डर मिल जाए. युवा नया गैजेट खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह समय उनके लिए सर्वथा उपयुक्त है. बाजार में लेटेस्ट फीचर वाला गैजेट खरीदें. स्वभाव में विनम्रता रखें अन्यथा परिवार में ही मजाक का पात्र बन जाएंगे. ऐसा होना कतई ठीक नहीं है. स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. खान-पान में संयम बरतें और यदि तबीयत ज्यादा खराब हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. विवाह योग्य युवक युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. विवाह सही उम्र में हो तो अच्छा रहता है.

मिथुन- मिथुन राशि के लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास जारी रखें और आवेदन करते रहें. महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाना होगा. व्यापारी अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे. जरा भी लापरवाही न करें क्योंकि लापरवाही के चलते जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. युवाओं को बड़ों के प्रति आदर भाव कम नहीं करना चाहिए, बड़ों का सम्मान तो करना ही चाहिए. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. रिश्ते हमेशा सोच विचार कर ही करने चाहिए. दांत का दर्द परेशान कर सकता है. दांत का दर्द असहनीय होने पर तुरंत किसी डेंटिस्ट से संपर्क कर दवाई लें. विद्यार्थियों को अध्यापक के बताए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. निर्देशों का पालन करते हुए ही आप जीवन में सफल हो सकेंगे.

कर्क- इस राशि के लोगों को ऑफिशियल काम-काज में सफलता प्राप्त होगी. बॉस की बातों को प्राथमिकता दें ताकि आप उनकी गुड बुक्स में आ सकें. व्यापारी व्यापारिक मामलों को लेकर सजग रहें और हर काम पर निगाह रखें. आज कुछ नए क्लाइंट भी जुड़ सकते हैं. युवाओं का दिमाग क्रिएटिव कार्यों में लगेगा. क्रिएटिव काम करने से मन को भी अच्छा लगता है. आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए. ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है. शुभ सूचना पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता दायक होगी. गर्दन के ऊपरी भाग में परेशानी की आशंका है. आपको कोई भी काम सही पॉश्चर में बैठकर करना चाहिए. आप भविष्य की प्लानिंग करना चाहते हैं तो आज की परिस्थितियों को समझते हुए प्लानिंग कीजिए, अधिक सफल होंगे.

सिंह- सिंह राशि के जो लोग मुनाफे पर काम करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है. नौकरीपेशा लोग अपने अधीनस्थों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. कपड़ों के बिजनेस में धन लाभ की आशा है. कपड़े के कारोबारियों को आज शोकेस को नए तरीके से सजा कर मांग के अनुरूप माल रखना चाहिए. युवाओं को गुरू व अध्यापकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. यह मार्गदर्शन ही उनके भविष्य के रास्ते खोलेगा इसलिए उनके बताए मार्ग पर चलें. परिवार में सुख शांति बनी रहे इसके लिए आपको पूरी जिम्मेदारी उठानी होगी, सभी के बीच तालमेल और प्रेम बनाने की कोशिश करिए. रक्त संबंधित विकारों के प्रति अलर्ट रहें. रक्त की जांच में यदि कोई बीमारी निकली है तो रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाकर सलाह लें. आपको उधार पैसा देने से बचना चाहिए. उधार दिया पैसा यदि आपकी जरूरत के समय वापस न मिला तो दिक्कत होगी.

कन्या- इस राशि के लोग अपने ऑफिस में परिश्रम से काम करें और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें. व्यवहार में विनम्रता होनी चाहिए. यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं तो अधीनस्थों पर क्रोध करने से बचना चाहिए, कोई काम खराब हो गया है तो उन्हें आहिस्ते से समझाएं. युवाओं को ध्यान रखना चाहिए यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य उन्हें आता है तो करने से इनकार न करें. घर के मामले में कोई फैसला लेना है तो भावुकता में आकर कतई न लें, जो भी करना हो सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें. काम और आराम दोनों का तालमेल बनाकर चलें और यदि काम करने से ज्यादा थकान हो रही है तो पहले कुछ देर आराम कर लें. आप अपनी कलात्मक वाणी से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे. वाणी की कलात्मकता को और भी निखार देने की जरूरत है.

तुला- तुला राशि के लोग ऑफिशियल नियमों का पालन करें. नियम तो सबके लिए बनाए जाते हैं, लगातार बढ़ती गलतियां आपके लिए परेशानी का कारण हो सकती है. होटल रेस्टोरेंट के मालिक आज कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे, कुछ वस्तुओं के सप्लाई ऑर्डर अचानक बढ़ सकते हैं. युवाओं को करियर के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, उन्हें इस अवसर का लाभ लेना चाहिए. घर में सुख शांति आएगी जिसकी तलाश आप ही नहीं बल्कि पूरा घर काफी समय से कर रहा था. बढ़िया है सभी लोग मेल मिलाप के साथ रहें. जो मरीज डायबिटीज को लेकर काफी समय से परेशान हैं, उन्हें अब बीमारी में राहत मिलने की संभावना है. परहेज जारी रखें. भागमभाग से समय निकाल कर कुछ समय अपनों के साथ व्यतीत करें, आप अच्छा महसूस करेंगे.

वृश्चिक- इस राशि के लोग अपने को शंका से दूर रखें. शंका यानी शक का निवारण मुश्किल से होता है, इससे आपसी रिश्ते भी कमजोर होते हैं. नए व्यापार के शुभारंभ का योग है. कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो आज ही शुरू कर सकते हैं. युवाओं ने यदि पिछले दिनों कोई परीक्षा दी है तो उसके अच्छे परिणाम आ सकते हैं. अच्छे परिणाम प्रसन्नता देंगे. घरेलू समस्याओं को राई का पहाड़ न बनने दें. छोटे-छोटे मामलों को आपसी समझ बूझ से हल कर लेना चाहिए, बात बढ़ाने से बढ़ती ही जाती है. बीपी के रोगी हैं तो चिंता मुक्त रहेंगे क्योंकि उनका बीपी अब नियंत्रित रहेगा. दवाई लेने में कोताही न बरतें और परहेज जारी रखें. जरूरतमंद लोगों की जरूरतों का ख्याल रखें और अपनी क्षमता से उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. इससे आत्मिक सुख प्राप्त होगा.

धनु- धनु राशि के लोगों को अपने किसी सहकर्मी की मदद करनी पड़े तो उससे अनबन न करें बल्कि सहयोग करने को तैयार रहें. कारोबारियों को विदेशी कंपनियों में अच्छे ऑफर मिलेंगे. इन ऑफरों पर विचार करें और ठीक होने पर अवेल भी करें. युवाओं को दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए. शांत दिमाग से ही वे अपने लिए कुछ सकारात्मक विचार कर सकते हैं. घर परिवार के मामलों में कोई भी फैसला भावुकता में आकर बिल्कुल न करें, निर्णय हमेशा शांत मन से करना चाहिए. पैरों में चोट लगने की आशंका है, वाहन चलाना हो तो संभल कर चलाएं. आपके पास कोई व्यक्ति मदद की उम्मीद लेकर आए तो उसे निराश न करें और यथासंभव मदद करें.

मकर- इस राशि के जो लोग विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके विदेश में नौकरी करने के योग बनते नजर आ रहे हैं. तेल के कारोबारियों को निवेश करने का मौका मिलेगा. यह समय निवेश के लिए अनुकूल है, लाभ हो सकता है. युवाओं को खुद को साबित करने के लिए कठोर मेहनत करनी पड़ सकती है. मेहनत करने से उन्हें पीछे नहीं हटना चाहिए. पिता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर और बाहर दोनों ही स्थानों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी इसलिए सावधान रहें. हृदय रोगी हैं तो अधिक चिंता करने से बचें और दवाइयों को नियमित लेने के साथ योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. धार्मिक कार्य के आयोजन की योजना बन सकती है, धार्मिक कार्यक्रम सामूहिक एकत्रीकरण के साथ ही ऊर्जा भी प्रदान करते हैं.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को नौकरी को लेकर परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. कठोर तप करते रहें और साथ ही पुरानी गलतियों से सबक भी लेते रहें. कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करने वालों को लाभ होगा, उनके द्वारा सोचा गया मुनाफा मिलने की उम्मीद दिख रही है. युवाओं को ध्यान से काम करना चाहिए, प्रोजेक्ट फेल भी होने की आशंका है. परिवार की ओर से आज आपको उपहार मिलने की संभावना है. आतिथ्य करने का अवसर मिले तो हाथ से न जाने दें. गर्भवती महिलाओं को आहार पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. उचित आहार ही गर्भस्थ शिशु का सही तरीके से विकास करेगा. यदि किसी से मनमुटाव है तो उसे उपहार देकर समाप्त करें. इस बात का ध्यान रखें मनमुटाव अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए.

मीन- इस राशि के लोगों को अपने बॉस से तालमेल बनाकर चलना होगा, पुरानी प्लानिंग सफल होती नजर आ रही है. कारोबार की वर्तमान स्थिति में आज सुधार आएगा. वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले व्यापारी आज मुनाफा कमाएंगे. युवा अपनी लेखन कला को एक अच्छा और नया रूप दे सकेंगे. उनकी लेखनी लोगों को पसंद आएगी और वे प्रशंसा पाएंगे. नए रिश्तों में जल्दबाजी न करें, आहिस्ते-आहिस्ते रिश्तों को मजबूत होने दें. मलेरिया और डेंगू के प्रति सतर्क रहना चाहिए. घर के आसपास कहीं पानी ठहरा हुआ हो तो उसे साफ करा दें. यदि फिलहाल कार्य नहीं बन रहा है तो समय को बचाने का प्रयास करें और खुद को केंद्रित करते हुए काम पर नए सिरे से विचार करें.

 

Related Posts

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लिया बड़ा फैसला। सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को मिलेगा झटका।
देश

RBI MPC Meeting: आपकी EMI घटेगी या फिर लगेगा महंगाई का झटका? RBI आज करेगा बड़ा फैसला

April 8, 2026
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, पर्चा दाखिल करने से पहले दिखाया दम
देश

सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, पर्चा दाखिल करने से पहले दिखाया दम

April 8, 2026
इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्लाइट का किराया, ₹10,000 तक पहुंचा फ्यूल सरचार्ज, ATF महंगा होने से लिया फैसला
देश

एयरलाइंस को राहत, AERA ने पार्किंग-लैंडिंग चार्ज 25% घटाया, क्या सस्ते होंगे डोमेस्टिक फ्लाइट्स?

April 8, 2026
PNG Price Hike: पाइप से किचन तक सप्लाई होने वाली गैस भी हुई महंगी, अगली बार ज्यादा आएगा बिल
देश

PNG Price Hike: पाइप से किचन तक सप्लाई होने वाली गैस भी हुई महंगी, अगली बार ज्यादा आएगा बिल

April 8, 2026
RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार
देश

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों पर नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

April 8, 2026
ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी
देश

ट्रंप झुके या मोज्तबा? ईरान और अमेरिका के बीच आखिरी घंटों में संघर्षविराम पर कैसे बनी बात, जानें इनसाइड स्टोरी

April 8, 2026
Next Post

SP का आदेश: चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुने पुलिस अधिकारी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : महीने का पहला दिन इन चार राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल!

Rashifal 2025: आज इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़े 12राशियों का राशिफल

December 7, 2025

आज शुक्रवार के दिन इस राशि के लोगों को मिलेगा बड़ा मौका,जाने आज का अपना राशिफल

April 29, 2022
December financial tasks: ITR से लेकर आधार-पैन लिंकिंग तक 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

December financial tasks: ITR से लेकर आधार-पैन लिंकिंग तक 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

December 9, 2025
ट्रंप की धमकी से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! एशियाई बाजार लुढ़के, कच्चा तेल $105 के पार

ट्रंप की धमकी से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! एशियाई बाजार लुढ़के, कच्चा तेल $105 के पार

April 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
  • Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
  • RBI MPC Meeting: आपकी EMI घटेगी या फिर लगेगा महंगाई का झटका? RBI आज करेगा बड़ा फैसला
  • Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In