• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 8, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*8 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना को भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना रायगढ़ की टीम द्वारा ऑपरेशन “तलाश” के तहत युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व इसी मामले में एक आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

READ ALSO

Raigarh News:*खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त*

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

को एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थी। चांदमारी रोड पर कार रोककर दोनों आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, तभी पीछे से एक नीले रंग की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए गंदे इशारे करने लगे। युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए रियापारा तिराहा चौक के पास उनकी कार को ओवरटेक कर सामने गाड़ी अड़ा दिए और एक युवक कार से उतरकर अश्लील हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि उसके अन्य साथी भी लगातार अभद्र टिप्पणी करते रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए *महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर* विवेचना प्रारंभ की गई। महिला थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस लाइन एवं थाना कोतवाली के स्टाफ के साथ आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा वाहन ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने मिला, किंतु वह फरार था। आगे जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय वाहन नरेन्द्र महावर चला रहा था, जिससे पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG13 AW 2410 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

पूछताछ में नरेन्द्र महावर ने अपने साथियों प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता एवं संगम त्रिपाठी के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर छेड़खानी करना स्वीकार किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में ऑपरेशन “तलाश” के तहत महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी प्रदीप पटेल, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव एवं संगम कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*-
(1) प्रदीप पटेल पिता स्व. घुराऊराम पटेल उम्र 21 वर्ष
(2) राहूल गुप्ता पिता कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 21 वर्ष
(3) कमलेश यादव पिता मोती लाल यादव उम्र 21 वर्ष साकिनान वार्ड नं 9 चांदमारी भवानी स्कूल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़
(4) संगम कुमार पिता मनोज कुमार राम उम्र 21 वर्ष साकिन मस्तागली सत्तीगुडी चौक रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है, ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी”*

Related Posts

Raigarh News:*खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त*
रायगढ़

Raigarh News:*खनिज विभाग की रातभर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 5 भारी वाहन जब्त*

May 24, 2026
Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

May 23, 2026
Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*
रायगढ़

Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

May 23, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*

May 22, 2026
Raigarh News:*सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण*
रायगढ़

Raigarh News:*सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण*

May 22, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास*

May 22, 2026
Next Post
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS.. इस काम के लिए मिल सकेगी 10 दिनों की छुट्टी, GAD ने भी जारी किया दिशानिर्देश

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS.. इस काम के लिए मिल सकेगी 10 दिनों की छुट्टी, GAD ने भी जारी किया दिशानिर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला : भूपेश बघेल

April 17, 2022

महज 10 सेकेंड की बेवकूफी से लड़की की हुई ऐसी हालत, दो साल तक झेलना पड़ेगा दर्द!

June 18, 2022

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

February 6, 2022

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 260 बंद स्कूलों में फिर बजेगी घंटी

June 16, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Unnao accident news: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस पलट ने से 6 की मौत… 19 घायल
  • CNG Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका; आज फिर 2 रुपये महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़ी कीमतें
  • Aaj ka rashifal : रवि और सिद्धि योग में आज इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
  • NEET UG 2026: इस दिन होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों को लिखा पत्र, छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In