• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 3, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 3 May 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है. मंगलवार को सिंह (Leo) राशि वाले युवाओं को बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए. वहीं तुला (Libra) राशि वाले व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

मेष- इस राशि के लोगों को अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए सहयोगियों की मदद लेनी होगी. सहयोग से काम पूरे होंगे. व्यापारियों को पैसों के मामले में सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए, बिना विचार के निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है. युवाओं को अपना मूड बदलने के लिए पुस्तकें पढ़नी चाहिए, इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी जो आगे काम आएगी. परिवार में अपने बड़े भाइयों से संबंधों को अच्छा करने का प्रयास करें, उनसे मिलकर दुख-दर्द पर चर्चा करें. स्वास्थ्य के मामले में सिर के पीछे, पीठ और कमर में दर्द होने की आशंका है इसलिए कोई भारी सामान झुक कर न उठाएं. समाज के सभी आयामों में पूरी ईमानदारी के साथ काम करें. यह समय का तकाजा भी है और आपके लिए जरूरी भी.

READ ALSO

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

वृषभ- आपको अपने कामों की लिस्ट बना कर प्लानिंग कर लेनी चाहिए. कामों में टेक्नोलॉजी की मदद से अच्छा परिणाम मिलेगा. जो भी कारोबार करते हैं या करना चाहते हैं पहले ठीक से प्लान बना लें तब करें, बिना प्लान के कोई काम नहीं करना चाहिए. इस राशि के युवाओं का विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करेगा, अपने स्वभाव की विनम्रता को बनाए रखें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन कोई घबराने वाली बात नहीं है, ध्यान रखना होगा. इस राशि के वृद्धों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. पहले से ही सतर्क रहें और उनकी चिंता करें. पुरानी बातों को दिल में नहीं रखना चाहिए, तात्कालिक घटनाओं को देख कर भविष्य की कल्पना न करें, संबंध मधुर रखें.

 

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों की किसी सरकारी अधिकारी के साथ नोक झोंक की आशंका है. यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो बहुत ध्यान से काम करें. छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. लोन लेने से पहले उसे चुकाने की क्षमता को भी परख लें. युवा ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करें. इसके लिए नेट के सर्च इंजन में जा कर जॉब अवसर की साइट देखें. परिवार में प्रेम और अपनी मीठी वाणी से आप सभी लोगों को प्रसन्न रखें. सदस्यों को आपसे इसी की उम्मीद है. खाने पीने में ठंडी चीजों से परहेज करें. गला खराब हो सकता है, जुखाम भी हो सकता है, गर्मी का जुखाम कष्ट देता है. सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है, इसके लिए तैयार रहें और दान पुण्य भी करते चलें.

कर्क- इस राशि के लोगों को ऑफिस में विवाद को बढ़ने नहीं देना चाहिए. प्रेम से टीम के साथ काम करें और सबको लेकर चलें. व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा. ग्राहकों की आमद कम होने से बिक्री प्रभावित हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए. प्रेमी युगल के संबंधों में खटास आ सकती है, इसे बचाना चाहिए. अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि दवा आदि की आवश्यकता हो तो लेकर आएं. आपकी सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है यानी स्वास्थ्य भी सामान्य ही रहेगा. जीवन में आपकी सामाजिक छवि खराब हो रही है तो रामचरितमानस का पाठ करें, सभी परेशानियों का निवारण होगा.

सिंह- सिंह राशि के लोगों को ऑफिस में वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आप स्वयं वरिष्ठों से पूछेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा. व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. जो भी निर्णय लें सोच विचार कर लें तो ठीक रहेगा. युवाओं को बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी जरूरी है. जरूरी खर्च तो करें पर अनावश्यक बिल्कुल भी न करें. पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित बनाए रखना चाहिए. इसके लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए. पेट से संबंधित रोगों के प्रति बहुत सचेत रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है. सामाजिक क्षेत्र में सबको साथ लेकर चलें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है, इससे बचना चाहिए.

कन्या- इस राशि के लोगों के लिए खुशखबरी है, करियर से रिलेटेड दिक्कत अब ठीक होती नजर आ रही है. व्यापार में सृजनात्मक करने के लिए अच्छा है, कुछ नया करने का प्रयास करें तो ग्राहक भी आकर्षित होंगे. विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा के लिए तैयारियों पर फोकस करना चाहिए. शिक्षा तो जितनी मिल जाए कम है. भाइयों से विवाद हो तो भी प्रेम से उसका निस्तारण करें. यदि विवाद न्यायालय में हो तो समझौते का विवाह हो सकता है. महिलाओं को हार्मोन से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है लेकिन परेशान होने वाली कोई बात नहीं है. सामाजिक क्षेत्र में प्यासों को जल पिलाने की व्यवस्था करें, संभव हो तो कहीं प्याऊ लगवा दें या मदद करें.

तुला- तुला राशि के लोगों को ऑफिस में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. ऑफिस के कार्य रूल्स एंड रेगुलेशन के साथ करें. व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. धंधे में तो यह सब चलता है, परेशान न हों और धैर्य रखें. युवा अनावश्यक रूप से कोई उल्टा जवाब देने का प्रयास न करें. संस्कारयुक्त जीवन जीते हुए अपनी ज्ञान में वृद्धि करें. परिवार में किसी प्रकार के विवाद की आशंका है. इस तरह के विवाद से आपका मन खिन्न हो सकता है. कान में दर्द या खुजली हो सकती है. भूल कर भी कान में कोई नुकीली चीज न डालें, जरूरत पर बड से साफ करें. सामाजिक अहित करने वालों को समझाएं. लोग आपकी बात मानते हैं, लोगों में सकारात्मक सोच की वृद्धि का प्रयास करें.

वृश्चिक- आपको बॉस की हर बात को गंभीरता से लेना चाहिए. अपनी राय रखें लेकिन बॉस खारिज करें तो उनके अनुसार चलें. पुराने किए गए निवेशों पर पैनी निगाह रखनी चाहिए. इसके साथ आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव दिखेंगे. युवा मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें. जीवन के उतार-चढ़ाव को आपको ठीक से समझना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ हंसी मजाक करें जिससे कठिन समय कट जाए फिर तो अच्छा समय आएगा ही. पित्त की मात्रा बढ़ेगी, एसिडिटी अल्सर का रूप भी ले सकती है. पित्त को नियंत्रित करने के उपाय करने चाहिए. समाज में यदि आपको कोई गरीब परिवार नजर आता है तो उसकी यथासंभव मदद करें.

 

धनु- इस राशि के लोग काम में लापरवाही न करें क्योंकि ये लापरवाही आपकी नौकरी के लिए खतरा पैदा करेगी. खुदरा कारोबार करने वाले व्यापारी उधारी देने से बचें तो ठीक रहेगा क्योंकि उधारी का माल फंस सकता है. युवा विपरीत परिस्थितियों से निकलने का मार्ग खोजें. अपनी संगत पहचानें, आपको सही लोगों की संगत की जरूरत है. बच्चों को टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है. परिवार में बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. खानपान में लापरवाही वजन बढ़ाने वाली होगी, वजन नियंत्रित रहना चाहिए. यदि आप एनजीओ या सेवा संस्थान से जुड़े हैं तो कई लोग आपसे मदद मांगने के लिए आ सकते हैं.

मकर- इस राशि के लोगों को काम को बढ़ाने के लिए टीम की मदद मिल सकती है. टीम की मदद से काम पूरा करें. कारोबार पूरी सजगता के साथ करें. जल्दबाजी में किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें. विद्यार्थी वर्ग समय की कीमत को समझें, इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए बल्कि एक एक पल का सदुपयोग करें. घर की रसोई से संबंधित सामान उतना ही खरीदें जितना घर के लिए आवश्यक है, फिजूल खरीदारी न करें. काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. सेहत ठीक रहेगी तो ही काम कर सकेंगे. वृक्षारोपण का अवसर प्राप्त हो तो उसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए बल्कि आगे बढ़ कर शामिल होना चाहिए.

 

कुंभ- ऑफिस में कई लोग आपके आत्मसम्मान को चोट पहुंचा सकते हैं. आपका मजबूत काम ही आपका सच्चा दोस्त है. प्रतिद्वंद्वी आपको कड़ी चुनौती दे सकते हैं. अपने काम को बहुत ध्यान से करें और नए प्रयोग भी करते रहें. युवा यदि प्रेम संबंध में हैं तो अब उसे रिश्ते में परिवर्तन करने की ओर कदम उठा सकते हैं. परिवार के सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे, इससे वातावरण खुशहाल होगा. बीपी के मरीजों को क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि बीपी वालों को क्रोध जल्दी आता है जो नुकसानदायक है. सामाजिक दृष्टि से गरीब बच्चों की पढ़ाई से जुड़े कार्यों में सहयोग करने का अवसर मिले तो अवश्य करें.

मीन- मीन राशि के लोगों के मन में द्वंद्व बना रहेगा. कन्फ्यूजन की स्थिति से बचना चाहिए. उच्चाधिकारियों के बताए काम को अच्छी तरह समझ लें. कारोबारियों को मानसिक रूप से एक्टिव रहना होगा. कारोबार को दूसरों के सहारे कतई न छोड़ें, सब खुद ही देखें. नए जमाने में आगे रहना अच्छी बात है लेकिन युवा अपने संस्कारों और परंपराओं को भी साथ रखें. घर में मांगलिक प्रसंग की रूपरेखा बनेगी, उसमें आपको पूरा सहयोग करना पड़ सकता है. पहले से ही तैयार रहें. अपने खान-पान में कैल्शियम बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन बढ़ाएं, कैल्शियम की कमी हो सकती है. सामाजिक कामों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा.

Related Posts

देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील

November 1, 2026
Next Post

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने पुनीराम सारथी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर जेल डाला

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

फेल हुआ पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह बनी क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

फेल हुआ पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा, स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह बनी क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

October 10, 2025

Chhatisgarh Samachar : विशेष आलेख : ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार

September 3, 2026
Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 और निफ्टी 80 अंक टूटा… इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर

Stock market: AI का बढ़ता दबदबा आईटी कंपनियों के लिए ला सकता है खतरा।

February 12, 2026

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें
  • Dhanteras: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने और पूजन का देखें शुभ मुहूर्त, यहां जानें सबसे शुभ समय
  • Rashifal: वृषभ राशि वालों आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, जाने बाकि राशियों का हाल!
  • Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In