• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने आज शुक्रवार का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 13, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित होने वाला है. शुक्रवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों का कार्य प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को आकर्षित करेगा. वहीं तुला (Libra) राशि वाले युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

मेष- इस राशि के लोग अपने ऑफिस में अपने काम को समय से पूरा करें तो बेहतर होगा. ऐसा करके आपकी पहचान दूसरों से अलग होगी. व्यापारियों को अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सामान की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं करनी चाहिए, गुणवत्ता गिरी तो साख भी गिरेगी. भाग्य युवाओं के साथ चल रहा है. आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी. अपने लक्ष्य पूरे करें. परिवार में आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपको उनसे जो अपेक्षाएं हैं वे सब पूरी करेंगे. मौसम देखते हुए मेष राशि के बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. धन संचित करने को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है, उसे किस तरह और किस उद्देश्य से बचाना है इस पर ध्यान दें.

READ ALSO

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के बॉस उनकी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं. यह बॉस के अधिकार में है और आपको भी कुछ नया करने को मिलेगा. व्यापारी किसी डील के लिए यात्रा कर रहे हैं तो उसे टालना ही उचित होगा. युवाओं को किसी के उकसाने पर विवादों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, वैसे भी किसी भी तरह से विवाद उचित नहीं होता है. आज तो परिवार में रूठे हुए सदस्यों को मनाने का दिन है, जाइए कुछ मनुहार कीजिए और मना लीजिए. लंबे समय से चल रही बीमारी को अनदेखा न करें, सीधे डॉक्टर के पास जाकर परामर्श लें और उनके निर्देशों का पालन करें. आपके पास कोई कीमती वस्तु है तो उसे संभाल कर रखें क्योंकि चोरी की आशंका है.

मिथुन- अपने कामों को सुचारू रूप से करें क्योंकि आपका काम ही आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति दिलाएगा. आज आपके ग्राहक आपसे माल की गुणवत्ता में कमी की शिकायत लेकर आ सकते हैं. माल की गुणवत्ता को सुधारिए. रिसर्च से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है. हो सकता है उनका रिसर्च पेपर पब्लिश होने की सूचना मिले. परिवार में यदि कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो उसमें राहत मिलेगी, व्यर्थ की भागादौड़ी से बचेंगे. जो लोग मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा काम करते हैं उन्हें अपनी आंखों का ख्याल रखना चाहिए. बीच-बीच में रेस्ट कर लेना चाहिए. मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपकी समस्या का निराकरण हो सकेगा.

कर्क- करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग हैं. इस योग का लाभ उठाते हुए अच्छे ऑप्शन का चुनाव करना चाहिए. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है. आज जो भी खरीद बिक्री करें, खूब सोच समझ कर मार्केट की चाल के अनुरूप करें. युवाओं को हर काम की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ करनी चाहिए. जब अच्छे विचार होते हैं तो कार्य सिद्ध होने की संभावना भी बढ़ जाती है. अपने आस-पड़ोस के लोगों से प्रेम व्यवहार बनाकर रखें. जिन लोगों ने ऑपरेशन कराया है उन्हें इन्फेक्शन से बचने के सभी उपाय करने चाहिए. सावधानी बहुत जरूरी है. अपने नेटवर्क को खंगालने की जरूरत है. आप जिस काम को लेकर परेशान हैं, वहां पर आशा की किरण जरूर मिलेगी.

 

सिंह- वर्क प्लेस पर आज आपका कार्य प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को आकर्षित करेगा, ऐसा हमेशा ही करते रहिए. प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों के हाथ कोई बहुत बड़ी डील आ सकती है, जिसमें उन्हें अच्छी कमाई होगी. पढ़ाई और जॉब के सिलसिले में दूर रहने वाले युवा अपनी मां के साथ संपर्क में रहें, उनसे फोन पर ही बात कर हालचाल लें. परिवार में आज आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छे समय का आनंद लेंगे, मनोविनोद पूर्ण वातावरण रहेगा. हाई बीपी के मरीज सतर्क रहें, इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए. यदि बीपी आगे-पीछे है तो डॉक्टर के पास जाएं. सुरक्षा को लेकर सभी आयामों में सजग रहना चाहिए, कहीं भी कोई ढील नहीं छोड़नी चाहिए.

कन्या- इस राशि के लोग आज अपने काम के प्रति समर्पित दिखाई देंगे और अपने समय का पूरा उपयोग करेंगे. व्यापार की गति धीमी होने पर भी तनाव न पालें बल्कि तनाव मुक्त रहें. तनाव पालने से व्यापार थोड़े ही बढ़ जाएगा. युवाओं के हाथ में जितने भी काम हैं, उन्हें समय से पूरा करें. यही गुण उन्हें आगे बढ़ाएगा. परिवार की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और हर संभव प्रयास करें. सुबह के समय हल्की-फुल्की बीमारी आ गई तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. शाम तक स्थितियां ठीक होती नजर आएंगी. दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटें, अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान में दें.

 

तुला- काम में जल्दबाजी न करें किंतु धीरे-धीरे काम करने की आदत में तेजी लाएं, तभी समय से पूरा कर सकेंगे. बिजनेस से संबंधित काम समय पर पूरा होने में संदेह बना रहेगा, कोई भी काम होने में कुछ समय तो लगता ही है. युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, वे स्वयं को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे. जीवन साथी की पदोन्नति में उनके सहभागी बनें, हर संभव सहयोग करें. हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें, आपके स्वास्थ्य के लिए इस मौसम में यह बहुत आवश्यक है. यह लाभ कमाने का समय है, इन अवसरों को हाथ से न जाने दें.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों पर कार्य का भार तो अधिक रहेगा किंतु वे अपनी कार्यक्षमता के बूते इसे पूरा करने में सक्षम होंगे. कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को फायदा होने की संभावना है. इन दिनों कॉस्मेटिक आइटम्स की मांग भी है. युवाओं को कानून का उल्लंघन करने से हर हाल में बचना चाहिए, सरकार की ओर से उन्हें सजा मिल सकती है. घर में पूजा पाठ करते रहें, संध्या के समय आरती करना भी अति आवश्यक है. प्रभु की कृपा बरसेगी. यदि सुबह देर तक सोते हैं तो इस आदत को तुरंत ठीक कर लें. स्वास्थ्य के लिहाज से यह आदत आपके लिए ठीक नहीं है. वाणी के मर्म को समझते हुए दूसरों से अपनी बात कहें, विनम्रता का ध्यान रखें.

धनु- धनु राशि के लोगों को अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद प्राप्त होगी जिससे उन्हें काम करने में आसानी होगी. बिजनेस में अटका हुआ काम पुनः शुरू होगा जिससे आमदनी के सिलसिले के साथ ही मन में आशा का संचार होगा. जल्दबाजी में युवाओं द्वारा लिया गया गलत फैसला भविष्य के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. फैसले हमेशा धैर्य के साथ विचार करने के बाद लिए जाते हैं. आज आपके ननिहाल पक्ष से कहा सुनी होने की आशंका है. कहा सुनी भी अच्छी बात नहीं है, अवॉइड करें. आज गिरकर आपकी हड्डी में चोट पहुंच सकती है, ऊबड़-खाबड़ रास्ते के बजाए समतल भूमि में संभलकर चलें. घर में भी आपको मुख्य भूमिका निभानी पड़ेगी, इसके लिए मनःस्थिति पहले से ही बना लें तो अच्छा रहेगा.

 

मकर- आपको अपने अधीनस्थों के कामों पर पैनी निगाह रखनी चाहिए, कौन व्यक्ति कैसा काम कर रहा है. जरूरत पड़ने पर निर्देश भी दें. व्यापारी वर्ग अपने वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श कर ही फैसला लें. कहावत भी है बिना बिचारे जो करे सो पाछे पछताय. सभी तरह की परिस्थितियां युवाओं के कंट्रोल में हैं इसलिए वे मनचाहा काम कर सकते हैं. इन स्थितियों का उन्हें लाभ उठाना चाहिए. नए रिश्ते बने हैं तो उन्हें समझने में जल्दबाजी न करें. किसी को भी समझने में समय लगता है, जल्दबाजी में गलत आकलन भी हो जाता है. सर्वाइकल के मरीजों को अलर्ट रहना है, गर्दन को सीधा रखकर ही रहें. सामाजिक क्षेत्र में इस राशि के लोगों को नेतृत्व करना पड़ सकता है, उन्हें नेतृत्व करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों को मीटिंग को लेकर सजग रहना चाहिए, जो भी पूछा जाए उसका उचित उत्तर दें अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं. सोने-चांदी के व्यापारी कुछ परेशान नजर आएंगे. धंधे में ऊंच-नीच के लिए तो हमेशा तैयार रहना पड़ता है. युवाओं का मानसिक तौर पर संतुलित होना अति आवश्यक है. ऐसा न होने पर वे अपना नुकसान भी करा सकते हैं. आपकी अपने बड़े भाई से कहा सुनी की आशंका बनी हुई है, विवादों से बचने की कोशिश कीजिए. पैरों में दर्द और सूजन होने की आशंका है. यदि अधिक हो तो इग्नोर न करें और डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें. अगर आपके ऊपर पुराने लोन हैं जिन्हें लेकर आप परेशान भी हैं तो उन्हें खत्म कर पाने में सफल होंगे, कर्ज निपटा समझो गंगा नहाय.

मीन- नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, बस आप अपनी कोशिशें जारी रखिए. उसमें लापरवाही ठीक नहीं है. बिजनेस पार्टनरशिप करने वाले आंख बंद कर भरोसा न करें, खुद भी हिसाब किताब और स्टॉक को समझते रहें. युवा पेंडिंग सरकारी कामों को पूरा करने पर जोर दें. ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि के काम हों तो उन्हें पूरा करा लें. यह समय आपके लिए पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का है, जो भी जिम्मेदारी हैं उन्हें प्रायोरिटी से पूरा करें. हीमोग्लोबिन कम होने से स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है, अपने खानपान पर ध्यान दें और रक्त बढ़ाने वाले फल खाएं. किसी तीसरे व्यक्ति का विवाद निपटाने में आपको मध्यस्थता करनी पड़ेगी, सही ढंग से निष्पक्ष होकर फैसला करें.

Related Posts

देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
Next Post

ज्ञानवापी केस से जुड़े जज अपने परिवार की सुरक्षा को ले​कर चिंतित

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Petrol-Diesel Export Duty Cut: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत; कल से नई दरें लागू

Petrol diesel price today: क्रूड ऑयल में फिर उछाल, जाने आपके शहरों में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ महंगा ?

June 8, 2026
Tata Capital IPO: शेयर बाजार में आज लिस्ट होगा ये मेगा IPO, यहां जानें GMP समेत जानिए पूरी डिटेल

Studds Accessories: आज से खुल रहा है Studds Accessories का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी तक यहां लीजिए

October 30, 2025
समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

February 15, 2026
Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: अगर बैंक जाने का प्लान है, तो रुक जाएं, कल से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां चेक कर लें RBI की लिस्ट

March 19, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Samsung: 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07s भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने निकाली पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए वेकेंसी जारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
  • BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In