• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

जाने क्या है आज बुधवार को खास, देखे अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 4, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 4 May 2022 : बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. बुधवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को सहयोगी या कर्मचारी के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए, व्यर्थ की बहस उन्हें शर्मिंदगी महसूस करा सकती है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले व्यापारियों को अपने ग्राहकों और स्टाफ से गुस्सा नहीं करना है.

मेष- कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी और ओहदा दोनों ही बढ़ने की संभावना है, ऐसे में नेतृत्व के लिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार करें. कारोबार करने वाले लोगों को नए काम में हाथ नहीं डालना चाहिए, नुकसान हो सकता है. जो कर रहे हैं उसी पर ध्यान दें. युवा अपने आलस को दूर कर लक्ष्य हासिल करने में डट जाएं क्योंकि कामयाबी के पहले कड़ी मेहनत की मांग हो रही है. घर में कोई पारिवारिक विवाद है तो खुद पहल कर उसे निपटाने की कोशिश करें. कोशिश करने से समाधान निकलेगा. आपको लंबे समय तक भूखे नहीं रहना चाहिए, पुरानी शारीरिक परेशानियां घेर सकती हैं. आपको लोगों के संपर्क में रहना चाहिए.

READ ALSO

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वृषभ- इस राशि के लोग दफ्तर में शुभचिंतकों की सलाह पूरी तन्मयता से सुनें और विवेक अनुसार बुद्धि का इस्तेमाल करें. कारोबार का मामला हो या घर का, हर स्थान पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. वरिष्ठजनों से अपनी बात कहें. युवाओं को अपनी सोशल नेटवर्किंग और बढ़ानी चाहिए. आपकी आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होंगी. प्रयास जारी रखें. जीवनसाथी से टकराव हो सकता है लेकिन आप शांत रहकर हालात बिगड़ने से रोकें. कभी-कभी शांत रहना भी समाधान होता है. सेहत के लिहाज से आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, मालिश कर सकते हैं. घनिष्ठ मित्रों से मिलना हो सकता है.

 

मिथुन- इस राशि के लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे इसलिए जो भी काम उठाएं पूरी शिद्दत से जुड़कर निपटाएं, सफलता मिलनी तय है. कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है तो परेशान न हों. इस स्थिति से निजात पाने के रास्ते भी बनेंगे. पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी नौकरी की तैयारी में खुद को तन मन से जुट जाएं, सफलता के आसार हैं. सामान्य ज्ञान मजबूत रखने की जरूरत है. परिजनों के साथ यात्रा का योग है लेकिन सावधानी और संयमित रहना भी उतना ही जरूरी है. एलर्जी संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहना चाहिए, दवाइयां लेते समय उनकी एक्सपायरी अवश्य चेक कर लें. परिवार के छोटे सदस्यों की पढ़ाई पर निवेश करना पड़ सकता है.

कर्क- कर्क राशि के लोगों को दिल के साथ दिमाग को भी काम पर लगाए रखना होगा. तनाव से खुद को दूर रखें और जल्दबाजी में फैसला न लें. कारोबारियों को अपने काम की प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए. उन कामों को पहले निपटाएं जिनका संबंध उनके लाभांश से हो. जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए कोई खुशखबरी आने वाली है. कोशिश जारी रखें तभी कामयाबी मिलेगी. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों को धन लाभ हो सकता है जिससे पूरे परिवार में प्रसन्नता का वातावरण तैयार होगा. यदि आपको शराब, धूम्रपान आदि की लत है तो उससे निजात पाने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है. यदि कोई गरीब व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद की मांग करता है तो आपको अपनी जेब से कुछ धन निकालना चाहिए

सिंह- इस राशि के लोगों को सहयोगी या कर्मचारी के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए, व्यर्थ की बहस आपको शर्मिंदगी महसूस करा सकती है. कारोबारियों को अब नया स्टॉक करने और बढ़ाने के बजाय पुराना स्टॉक निकालने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. युवाओं को प्रेम प्रसंग में बहुत लिप्त होने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें अपने करियर पर फोकस करना चाहिए, यही जरूरी है. घर की महिलाएं मायके जाने की इच्छुक हैं तो उनके लिए बेहतर योग है, जाना चाहिए क्योंकि आने-जाने से रिश्ते मधुर होंगे. सेहत को लेकर मधुमेह के रोगियों को सचेत रहना चाहिए. खानपान और दवा का ध्यान रखते हुए सुबह शाम थोड़ा टहलें. सामाजिक क्षेत्र में किसी मंडली में बैठक के दौरान कोई बात आपको चुभ सकती है लेकिन आपको शांत रहना है. 

 

कन्या- इस राशि के लोग काम पूरा न होने से तनाव में रह सकते हैं. काम अधिक है तो देर तो लगना स्वाभाविक है. खुदरा व्यापारियों के लिए दिन अच्छा मुनाफा कमाने वाला है. ग्राहकों की अच्छी आमद होगी जिससे बिक्री बढ़ेगी. युवाओं को अपने व्यवहार में विनम्रता और मृदुलता लानी चाहिए. इन दो गुणों की कमी से आपको नुकसान उठाना पड़ता है. जिनका जन्मदिन है उन्हें परिजन खास उपहार दे सकते हैं. अपना जन्मदिन परिवार के लोगों के साथ मनाएं. सेहत की दृष्टि से कब्ज संबंधी दिक्कत हो सकती है. अपने खानपान में फल और फाइबर वाली चीजों का इस्तेमाल बढ़ाएं. समाज में आपको लोगों के साथ घुल मिल कर रहना चाहिए लेकिन कुसंगति किसी भी कीमत पर नहीं करनी चाहिए.

तुला- इस राशि के लोग ऑफिस के नियमों का पूरी तरह से पालन करें अन्यथा उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं, जिसका भविष्य में नुकसान हो सकता है. व्यापारियों को अपने ग्राहकों और स्टाफ पर गुस्सा नहीं करना है, ऐसा करने से आप अपना ही नुकसान करेंगे. युवाओं को टेक्नोलॉजिकली अपडेटेड रहना चाहिए, नई तकनीक की जानकारी होनी ही चाहिए. पूरे परिवार के साथ कहीं यात्रा का योग बन रहा है. ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं इसलिए इसका लाभ उठाएं और जरूर जाएं. पाचन तंत्र संबंधी गड़बड़ी की आशंका है इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत रखें और खानपान का ध्यान रखें. आप जिन लोगों के साथ रोज उठते-बैठते हैं, उनसे किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है लेकिन क्रोध न करें.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को ऑफिस में नई चुनौतियां मिलेंगी लेकिन उनसे परेशान होने के बजाय कुछ नया सीखने का प्रयास करें. जो कारोबारी ऑनलाइन भुगतान करते हैं या लेते हैं उन्हें बहुत सोच समझ कर काम करना चाहिए, नुकसान हो सकता है. युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए. भूलने की समस्या है तो कोर्स को लिख कर याद करें. परिवार में अनुजों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा और वातावरण खुशनुमा होगा. आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी, खानपान पर अच्छा ध्यान रहेगा और सेहत अच्छी रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा. आपका मन किसी कारण उदास है तो कोई बात नहीं, म्यूजिक अच्छा लगता है तो सुनें या फिर मूवी देखने जाएं.

 

धनु- आपके कार्यस्थल पर विपरीत वातावरण हो तो भी आपको रिएक्ट नहीं करना है. बस अपने काम से काम रखिए, सब ठीक हो जाएगा. कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. रोज की तरह ही ग्राहकों का आना-जाना रहेगा. जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सोशल नेटवर्किंग की साइट्स में जाकर भी सर्च करना चाहिए, संभावना है. आपके घर पर अचानक पुराने परिचित के आने से खुशियां दोगुनी हो सकती हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से मेडिटेशन और योग से शरीर के साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाएं, सकारात्मक सोचें. आपको ऐसे सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है जहां बहुत से पुराने मित्र मिलेंगे, मन प्रसन्न होगा.

मकर- मकर राशि वाले लोगों को कार्यस्थल पर उनके बॉस से उनके काम की प्रशंसा मिल सकती है. फिर भी अपने काम में लगे रहें. कारोबारियों की अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति बन सकती है. अपने स्टॉक को एक बार जरूर ठीक कर लें. युवाओं को अपने करियर पर फोकस करना चाहिए. प्रेम प्रसंग भी परवान चढ़ सकते हैं लेकिन अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें. परिवार के साथ आपको कुछ वक्त बिताना चाहिए. तालमेल के जरिए मुश्किल दौर भी आसानी से काट लेंगे. सेहत के मामले में दांत की तकलीफ हो सकती है. उनकी सफाई और देखभाल के लिए रोजाना समय निश्चित कर लें. दिन में कामों के अधिक बोझ से परेशान रहेंगे लेकिन शाम को मित्र मंडली के बीच में बैठ कर रिलैक्स करेंगे.

कुंभ- इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सबके साथ सामंजस्य बना कर चलना चाहिए. बॉस से बहस करने की कोई जरूरत नहीं है. व्यापार में सोच समझ कर सौदे करें, बहुत अधिक लाभ कमाने के चक्कर में नुकसान भी उठा सकते हैं. युवा अपने लक्ष्य पर फोकस करें. जल्द ही सफलता मिल सकती है लेकिन इसके लिए पढ़ाई पर तो ध्यान देना ही होगा. परिवार में सबके साथ तालमेल बना कर काम करें, समय निकाल कर कुछ देर परिवार के लोगों के साथ बैठकर हालचाल जानें. अस्थमा के मरीजों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. यह मौसम उनके अनुकूल नहीं है. घर पर रहकर आराम करें. आप दोस्तों के जमघट में जाएंगे तो वहां पर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा.

मीन- मीन राशि के लोगों के कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा. सबके साथ मिलजुल कर काम करेंगे तो सुखद रहेगा. कारोबारियों को अपने पार्टनर के साथ दुराव-छिपाव नहीं करना चाहिए. पारदर्शिता से किसी तरह का भ्रम पैदा नहीं होगा. युवाओं को अपने करियर के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है इसलिए जुट जाइए. जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें. रिश्तों में गर्माहट के लिए खुद को शांत और सौम्य बनाने का प्रयास करें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को लेकर ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, इलाज जारी रखिए. परिवार और समाज के बीच अपने व्यवहार से सम्मान हासिल करें.

Related Posts

देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
Next Post

थाना प्रभारी कोतरारोड़ 57 गांव के कोटवारों से चर्चा कर दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

BJP ‘Gen Z’ Outreach: Gen Z से संपर्क बढ़ाने के लिए बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओ.पी. चौधरी समेत इन 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

August 22, 2026

भिलाई में आज 8 घंटे बिजली कटौती

May 15, 2022
छत्तीसगढ़ डिजिटल जनगणना: 61,000 से अधिक नागरिकों ने कराया पंजीकरण

छत्तीसगढ़ डिजिटल जनगणना: 61,000 से अधिक नागरिकों ने कराया पंजीकरण

April 26, 2026

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Silver Price Crash: त्योहारों के सीजन में धड़ाम से गिरी चांदी, 16 हजार रूपए हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
  • Jio: Jio ग्राहकों के लिए बजट प्लान, एक रिचार्ज में 30 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स
  • Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के जीवन में आएंगे नए अवसर, पढ़ें 25 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In