• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया आज जीती तो इतिहास बनेगा:साउथ अफ्रीका भारत में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 19, 2022
in खेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां और आखिरी टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबर है। आज टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। आज तक भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को देश में टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है।

साउथ अफ्रीका पहली बार साल 2015-16 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई थी। 3 मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस सीरीज में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

READ ALSO

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

वहीं, इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 2019-20 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थे। 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही और इस सीरीज में भी एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

अब आज टीम इंडिया के लिए पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत के पास सुनहरा मौका है कि वो मैच जीतने के साथ ही इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लें।

मौसम बिगाड़ सकता है खेल
पांचवें टी-20 में मौसम खेल बिगाड़ सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बेंगलुरु में दिन भर बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक रविवार शाम को बेंगलुरु का तापमान 21 डिग्री रहेगा और बारिश की आशंका 50 फीसदी से भी ज्यादा है। वहीं, हवा की रफ्तार 28 किमी प्रति घंटे रहेगी।

ऋषभ पंत ने इस सीरीज में खेले गए 4 टी-20 मैच में एक भी टॉस नहीं जीता है।

कैसी होगी पिच?
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान का फैसला पहले गेंदबाजी करने का होना चाहिए, क्योंकि यहां लक्ष्य का पीछा करना काफी आसान होता है। वहीं, स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की उम्मीद है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड भी जान लें
अब तक दोनों टीमों के बीच 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 में टीम इंडिया को जीत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका आठ मैच जीतने में सफल रही है। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमें आठ मौकों पर आमने-सामने आई हैं, जिसमें से पांच मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। भारत ने तीन मुकाबले घर में अपने नाम किए हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल दो में टीम को जीत मिली है और तीन मैच उन्होंने गंवाए हैं। भारत ने इस मैदान पर बांग्लादेश और इंग्लैंड को हराया है तो वहीं उन्हें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

कार्तिक हार्दिक से फिर उम्मीदें
राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 में दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने धुआंधार पारी खेल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 35 गेंदों पर 65 रन की पार्टनरशिप हुई। कार्तिक ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक ने 31 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। आखिरी टी-20 में भी इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद होगी। टीम के मध्यक्रम में यही दोनों खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्ला पूरी सीरीज में खामोश रहा है।

कार्तिक ने इस सीरीज के 4 मैचों में 46 की औसत से 92 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 158.62 का रहा है। वहीं, हार्दिक पंड्या ने सीरीज के 4 मैचों में 153.94 की स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

​​​​​​​

भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।

साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डि कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस,मार्को येन्सन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।

Related Posts

खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

September 4, 2026
खेल

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

September 3, 2026
खेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
Next Post

कम उम्र में बालों की सफेदी से लगता है डर? तो शरीर में न होने दें इस Vitamin की कमी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! 21 मिनट में दिल्ली से पहुंच सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट, जानें हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट का पूरा प्लान

ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! 21 मिनट में दिल्ली से पहुंच सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट, जानें हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट का पूरा प्लान

April 24, 2026
Raigarh News : केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News : केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

April 13, 2026
टीम इंडिया ने वडोदरा के BCA में खेले गए पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड को जानिए कितने विकेट से हराया।

टीम इंडिया ने वडोदरा के BCA में खेले गए पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड को जानिए कितने विकेट से हराया।

January 11, 2026

सरिया क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को बलौदा बाजार के भटगांव में किया गया दस्तयाब

May 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Shardiya Navratri 2026: जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In