• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

टीवी कलाकार : ये हैं टीवी जगत की मोटी रकम लेने वाली अभिनेत्रियां

एक तो 'मां' बन कर रही दर्शकों के दिलों पर राज

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बीते कई वर्षों में हमने कई अभिनेत्रियों को ग्लैमर की दुनिया में अपनी फीस को लेकर शिकायत करते सुना है। हमने अभिनेताओं को एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करते देखा है, जबकि अभिनेत्रियों को उस फीस का 50 फीसदी मिलने हुए देखा। हालांकि, समय के साथ स्थिति बदल रही है। दुनिया भर में ऐसी कईं अभिनेत्रियां हैं, जो सिनेमा जगत में अभिनेताओं से अधिक फीस लेती हैं। ये अभिनेत्रियां आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। यह समय अब अभिनेताओं की अधिक कमाई का नहीं है क्योंकि अब सभी को उनकी प्रतिभा के अनुसार फीस दी जाती है।

टीवी अभिनेत्रियां पॉपुलर शो में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ हर घर में अपनी पहचान बना लेती हैं। कई बार तो यह अभिनेत्रियां उनके शो में निभाए गए किरदारों के नाम से पहचानी जाती हैं। इसी कारण है कि अब अभिनेत्रियां अपने काम की बहुत भारी रकम चार्ज करती हैं। ‘अनुपमा’ का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली से लेकर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान तक हमने आज आपके लिए टेलीविजन इंडस्ट्री की सात सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की एक लिस्ट तैयार की है।

READ ALSO

Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Petrol Diesel Price: तेल के संकट के बीच 3 रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, तेल पर है सरकार की नजर

रुपाली गांगुली

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘मोनिशा साराभाई’ से लेकर पॉपुलर डेली सोप ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभाने तक, रूपाली गांगुली ने इस इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। रूपाली ने सात साल के ब्रेक के बाद टीवी पर अनुपमा के किरदार से वापसी की थी। यह शो तब से लेकर अब तक टॉप पर बना हुआ है, जिसकी वजह से रूपाली सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। रूपाली गांगुली ने सीरियल की शुरुआत में 1.5 लाख रुपये प्रति दिन चार्ज किए थे और हालांकि शो की सक्सेस को देखते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी है।

हिना खान

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। इस सीरीयल में उनका निभाया गया किरदार ‘अक्षरा’, जनता के बीच बहुत हिट हुआ था। इसके बाद हिना ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरदार भी निभाया था। वह कई ओटीटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 80 हजार रुपये फीस ली थी, जिसके बाद अब वह हर एपिसोड के 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक टीवी शो से की थी। हालांकि, उन्हें प्रसिद्धि शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ शो में अपने किरदार ‘डॉ इशिता भल्ला’ से सभी के दिलों पर राज किया। दिव्यंका ने एक लाख रुपये से शुरुआत की थी और अब वह 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर ने साल 1998 में ‘अलबेला सुर मेला’ शो से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें ‘कहानी घर घर की’ शो में अपने किरदार ‘पार्वती अग्रवाल’ से प्रसिद्धि मिली। वह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और फिल्म ‘दंगल’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रही चुकी हैं। साक्षी तंवर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में काम कर रही हैं। केवल 12 साल की उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ में काम किया था। बाद में, उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘स्नेहा’ और ‘दिल मिल गए’ में ‘डॉ.रिद्धिमा गुप्ता’ की भूमिका निभाई। साल 2016 में ‘बेहद’ शो में उनके द्वारा निभाया गया किरदार ‘माया मेहरोत्रा’ दर्शकों के दिमाग में बस गया था। बता दें कि जेनिफर प्रति एपिसोड एक लाख रुपये चार्ज करती हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने साल 2004 में रियलिटी शो, ‘इंडियाज सिनेस्टार की खोज’ में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। बाद में उन्होंने लोकप्रिय डेली सोप ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘अर्चना’ बन हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। साल 2018 में, उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री वर्तमान में शो ‘पवित्र रिश्ता 2’ में काम कर रही हैं, और कथित तौर पर 90 हजार से 95 हजार रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

निया शर्मा

निया शर्मा ने शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से घरों में पहचान बनाई थी। निया ‘जमाई राजा’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे कई फेमस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। निया अपने प्रोजेक्ट्स के लिए 75 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।

Tags: टीवी कलाकारदिव्यंका त्रिपाठी दहियारुपाली गांगुलीसाक्षी तंवरहिना खान

Related Posts

Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
देश

Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

June 15, 2026
Diesel Sale Cap: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 200 लीटर से ज्यादा डीजल, थोक बिक्री पर लगी रोक
देश

Petrol Diesel Price: तेल के संकट के बीच 3 रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, तेल पर है सरकार की नजर

June 15, 2026
Noida International Airport Jewar: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, 172 किसानों को लेकर रवाना हुआ Indigo का विमान
देश

Noida International Airport Jewar: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, 172 किसानों को लेकर रवाना हुआ Indigo का विमान

June 15, 2026
BOB Credit Card Rules: आपके पास इस सरकारी बैंक का Credit Card? 15 जुलाई से हो रहे बड़े बदलाव
देश

BOB Credit Card Rules: आपके पास इस सरकारी बैंक का Credit Card? 15 जुलाई से हो रहे बड़े बदलाव

June 15, 2026
आम आदमी को तगड़ा झटका! मई में 9.68% पर पहुंची थोक महंगाई, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने का सामान हुआ और महंगा
देश

आम आदमी को तगड़ा झटका! मई में 9.68% पर पहुंची थोक महंगाई, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने का सामान हुआ और महंगा

June 15, 2026
Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट
देश

Vedanta power share listing price: वेदांता की 4 कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग! पावर शेयर चढ़ा, 3 में दिखी गिरावट

June 15, 2026
Next Post

42वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Bikaner Tragic Road Accident: भीषण सड़क हादसा; ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश
  • IND vs AFG: कब और कहां खेला जाएगा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, भारत के पास सीरीज जीत का मौका
  • Petrol Diesel Price: तेल के संकट के बीच 3 रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, तेल पर है सरकार की नजर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In