दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर, पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े…

Delhi दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया है। एक महिला ने पति की हत्या कर दी। बेटे के साथ मिलकर पति की लाश के टुकड़े किए। उन्हें फ्रिज में रखा। बाद में इन टुकड़ों को पास के मैदान में फेंका।

 

मां-बेटे की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना के CCTV फुटेज जारी किए हैं। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी।

 

CCTV में बेटा बैग ले जाता दिखाई दिया
ANI ने जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया, वो 1 जून 2022 का है। फुटेज में रात करीब 12.44 पर दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि ये उन ट्रिप्स में से एक की फुटेज हैं, जिनमें वो टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।

 

जून में की हत्या, टुकड़े मिले तो पुलिस ने श्रद्धा मर्डर से लिंक किया
पुलिस को पहली बार शरीर के टुकड़े पांडव नगर में मिले थे। ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि बॉडी अंजन दास की है, जो पांडव नगर में रहते थे।

 

Also Read Weather update: इन राज्यों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट…

जून में की हत्या, टुकड़े मिले तो पुलिस ने श्रद्धा मर्डर से लिंक किया
Delhi पुलिस को पहली बार शरीर के टुकड़े पांडव नगर में मिले थे। ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि बॉडी अंजन दास की है, जो पांडव नगर में रहते थे।