दिल्ली में 10 साल बाद मिली महिला मेयर: AAP की शैली ओबेरॉय बनीं मेयर…

नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को मेयर चुना गया। शैली को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया।

दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर से एक कर दिया गया। इसके बाद यह पहला चुनाव था।

 

उधर, मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय की जीत के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई।

8 दिसंबर को आया MCD चुनाव का रिजल्ट, 15 साल बाद भाजपा बाहर हुईदिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

 

वोटिंग से पहले पुलिस से भिड़े AAP पार्षद

 

MCD Mayor Election Resultsसुबह 11 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। AAP पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। AAP पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में SSB जवानों को तैनात किया गया।

Smita Pruseth

Share
Published by
Smita Pruseth

Recent Posts

TV Anchor Murder: इस तरह मिली महिला पत्रकार की लाश,जाने पूरा मामला

TV Anchor Murder:ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद भी हिंसा का दौर थमने का…

6 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर…

6 days ago

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री…

6 days ago

Kolkatta News: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर किया नया दावा, अब कही ये बात

Kolkatta News कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को…

6 days ago

Raigarh News: चक्रधर समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

Raigarh News रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और…

6 days ago

Cg News: LPG गैस के दामों मे हुई बढ़ोतरी,जाने छत्तीसगढ़ के शहरों में क्या है नई कीमत?..देखे लिस्ट

Cg News रायपुर: नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का…

6 days ago