• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, March 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

देखे कैसा बीतेगा आपका दिन,जाने आज का अपना राशिफल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 26, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Horoscope Today 26 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : मंगलवार के दिन कुछ राशियों के लोगों को विशेष बातों पर ध्यान देना होगा. मंगलवार को सिंह (Leo) राशि वाले लोगों को दूसरों के बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है. वहीं तुला (Libra) राशि वाले लोग अपने ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रसन्न रखें.

मेष- इस राशि के लोगों को अपनी कलात्मक बोली पर ध्यान देना होगा क्योंकि कलात्मक बोली ही उनके काम आएगी. आपको अपने बॉस के साथ तालमेल बनाना जरूरी है क्योंकि आपके बॉस ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं. कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करनी चाहिए. कारोबार में पूंजी की जरूरत है. क्षणिक क्रोध से बचें, क्षणिक क्रोध रोग का कारण है. क्रोध कर आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे. पिता जी की सेहत में कुछ गिरावट की स्थिति दिख रही है. उनके हालचाल लें और दवा लाने के साथ उनकी सेवा भी करें. आपने बहुत दिनों से अपने पड़ोसियों के साथ समय नहीं बिताया हो तो उनके साथ बैठकर उनके हालचाल लीजिए और हंसी मजाक कीजिए.

READ ALSO

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

वृषभ- आपके लिए मंगलवार का दिन प्लानिंग के लिए उपयुक्त है. आपको भविष्य के कामों का प्लान बनाना चाहिए. अगर आप लेखन कला से जुड़े हैं तो आपको एक्टिव रहना चाहिए. मन के विचारों को कविता या लेख में बदलिए. कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय है लेकिन आपको प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि आकर्षण बढ़े. वाहन से दुर्घटना की आशंका है इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी गति पर अवश्य नियंत्रण रखें. परिवार में किसी कारण से विवाद भी हो सकता है. समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का प्रयास करें. सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें. आपका बनाया नेटवर्क आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है.

मिथुन- इस राशि के लोग खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि उनकी लिस्ट लंबी होने वाली है. जरूरी खर्चे तो करने ही होंगे. आपको उच्चाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा. हो सकता है वो कोई महत्वपूर्ण मामले में आपसे चर्चा करें. जो कारोबारी विदेश से व्यापार करते हैं, वे इस काम में मुनाफा कमा सकते हैं, सौदे होने वाले हैं. मानसिक रोगियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐसे रोगियों की चिंता परिवार के दूसरे लोगों को भी करनी चाहिए. आपके परिवार में वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जाएगी. अपनी जरूरत और उपलब्धता पर निर्णय करें. सामाजिक रूप से छवि बिगाड़ने के लिए एक गलती ही काफी होती है इसलिए कोई भी काम सोच समझ कर करें.

कर्क- इस राशि के लोगों को बहिर्मुखी बनना होगा. आप अपने मूल स्वभाव के अनुसार ही काम करें, बदलाव न करें. ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आपकी इमेज खराब करने का काम कर सकते हैं, सतर्क रहें. लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं. डायबिटीज के रोगियों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है. दवा की खुराक समय से लें और जांच कराएं. कुल से किसी प्रकार के शोक समाचार मिलने की आशंका है. ऐसा होने पर आपको सांत्वना और ढांढस बंधाना चाहिए. गुरु या गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा. ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें.

सिंह- इस राशि के लोगों को दूसरों के बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है. उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए. नौकरी के कार्यस्थल में टीम भावना से काम करना चाहिए. विभाग में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें. जो कारोबारी पार्टनरशिप फर्म में काम कर रहे हैं उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है. आप पुराने रोग से पीड़ित हैं और लंबे समय से टाल रहे हैं तो अब आपको किसी संबंधित डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए. घरेलू संपत्ति से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है. घरेलू संपत्ति है तो उसके कागजात को सहेज कर रखें. भगवान सूर्य नारायण और हनुमान जी की उपासना करें, वही आपका उद्धार करने वाले हैं.

कन्या- इस मंगलवार जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें क्योंकि जो मन में आया उसे बोल देने से आपका नुकसान भी हो सकता है. आपके सहकर्मी आपसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर श्रेष्ठ दिखना चाहिए. व्यापारियों का भाग्य उनका साथ देने वाला है. आपका लीवर गड़बड़ा रहा है, उसकी चिंता अभी से करें वरना लीवर फैटी स्टेज में जा सकता है जो ठीक नहीं है. आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. ध्यान रखिए और जरूरत हो तो डॉक्टर को दिखाइए. आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है. यही मित्र बुरे वक्त के सच्चे साथी होते हैं, इनसे बना कर रखिए.

तुला- आपको अपने दिमाग में अनावश्यक बातों का गुब्बारा बनाने की जरूरत नहीं है. जो बात जितनी जरूरी है उसे उतना ही महत्व दें. आपके ऑफिस में जो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं, उन्हें प्रसन्न रखने का प्रयास करें. कभी चाय-पानी भी पूछ लें. व्यापार में अभी नया पार्टनर बनाने की जरूरत नहीं दिख रही है, आपको कुछ समय के बाद इस पर विचार करना चाहिए. आपको फ्रैक्चर होने की आशंका बन रही है इसलिए आपको सभी तरह से सजग रहने की जरूरत है. बहुत भागदौड़ न करें. परिवार में सभी लोगों का महत्व है और सभी अपने हैं. उनके साथ अहंकार का टकराव करने की क्या जरूरत है. समाज में आप अपनी योग्यता और क्षमता का लोहा मनवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी.

वृश्चिक- इस राशि के लोगों को आराम करना चाहिए. काम के बोझ को सिर पर रख कर ढोने की जरूरत कतई नहीं है. ऑफिस में आपको सामान्य स्थितियां मिलने वाली हैं. व्यर्थ की चिंता में सिर खपाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. रिटेल व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत करनी होगी लेकिन तनाव न पालें. अपनी सेहत का ध्यान आपको ही रखना है. कोई रोग है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय संबंधित डॉक्टर से इलाज कराएं. परिवार की महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें उनके मनपसंद उपहार देकर उन्हें प्रसन्न करें. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत युवाओं को अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें.

धनु- इस राशि के लोगों के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है. पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करें. अपने कार्यस्थल में यदि आप प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा. मेडिकल इंस्ट्रूमेंट या दवा की बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने की स्थिति दिख रही है. गर्भवती महिलाओं को सजग रहना चाहिए. उन्हें बताए गए समय पर टीकाकरण कराने के साथ ही आराम करना चाहिए. बेटी के विवाह के साथ ही धार्मिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना है. आपको इस दिशा में प्रयास तेज करना चाहिए. इस दौरान आपका कई लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. ध्यान रखिए यह मेलजोल आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.

मकर- इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हुए शांत रहना चाहिए. ऐसा करने से स्थिति ठीक रहेगी. नौकरी करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती है. आप जो भी काम करते हैं उसका डेटा संभाल कर रखें. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारी मुनाफा कमाने की स्थिति में हैं. काम पर ध्यान दें. पीठ में दर्द या खिंचाव होने की संभावना है. आपको सही तरीके से बैठकर ही काम करना चाहिए. अपने बच्चों की एक्टिविटी को गंभीरता से देखें और उन्हें अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें. युवा वर्ग आवेग में आकर काम करने से बचें. शांति से विचार करें और फिर काम को अंजाम दें.

कुंभ- आपको क्रोध और आलस्य पर नियंत्रण रखना चाहिए. बात-बात पर क्रोध ठीक नहीं है. इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है. उन्हें प्रमोशन की सूचना मिलने वाली है. आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और दवा समय से लेनी चाहिए. आपको घर की सजावट पर ध्यान देना चाहिए. घर का इंटीरियर पुराना ही चल रहा है तो उसे बदल कर देखें. सामाजिक संबंधों को बढ़ाते समय इस बात की चिंता करें कि कहीं वह संगति दूषित तो नहीं है और अच्छों को पहचानें.

मीन- इस राशि के लोगों को नकारात्मक बोलने से बचना चाहिए. आपकी नकारात्मक वाणी रिश्ते खराब कर सकती है. ऑफिस में जिम्मेदारी निभाते रहिए, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं. ये जिम्मेदारियां लाभ एकत्र कर रही हैं. इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए. आप थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं. इसे दूर करने के लिए दवा की जगह योग व्यायाम का सहारा लें. संयुक्त परिवार की अपनी मर्यादा होती है जिसका पालन करना चाहिए. गड़े मुर्दे कतई न उखाड़ें, समस्या बढ़ेगी. युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. कहीं कोई आयोजन है तो उसमें सक्रिय भागीदारी करें.

Related Posts

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल
देश

SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल

March 17, 2026
Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें
देश

Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

March 16, 2026
मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट
देश

मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

March 16, 2026
Chaitra Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त और पूजा विधि
देश

Chaitra Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त और पूजा विधि

March 16, 2026
Dubai International Airport: दुबई एयरपोर्ट के ऊपर जोरदार धमाका, आसमान ने धुएं का गुबार; सभी उड़ाने रद्द
देश

Dubai International Airport: दुबई एयरपोर्ट के ऊपर जोरदार धमाका, आसमान ने धुएं का गुबार; सभी उड़ाने रद्द

March 16, 2026
Gas Cylinder New Rule 2026: LPG को लेकर सरकार का नया नियम, इतने किलो वाले सिलेंडर पर लगाई रोक, लागू किया नया वितरण सिस्टम
देश

Gas Cylinder New Rule 2026: LPG को लेकर सरकार का नया नियम, इतने किलो वाले सिलेंडर पर लगाई रोक, लागू किया नया वितरण सिस्टम

March 16, 2026
Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एचआईवी जांच रिपोर्ट:प्रदेश में घटी एचआईवी संक्रमितों की संख्या

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

आरोपी युवक से जिंदल पावर प्लांट से चोरी की हुई मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस की जप्ती

February 3, 2022
राजस्थान के उदयपुर में गैंगरेप। एक लड़की को फार्म हाउस में धोखा से बुलाया।

राजस्थान के उदयपुर में गैंगरेप। एक लड़की को फार्म हाउस में धोखा से बुलाया।

January 16, 2026
PAK vs SA: टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी, अब तक इतनी बार दी है पाकिस्तान को मात

PAK vs SA: टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी, अब तक इतनी बार दी है पाकिस्तान को मात

October 11, 2025
Bangladesh: बांग्लादेश पुलिस ने दीपू दास के आरोपी को किया गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर।

Bangladesh: बांग्लादेश पुलिस ने दीपू दास के आरोपी को किया गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर।

January 8, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh today news: रायपुर में चाकूबाजी में बड़ी वारदात; देर रात इस गैंग के लोगों ने दो युवकों को मारा चाकू, इलाके में मचा हड़कंप
  • SBI Credit card rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे SBI Credit card से जुड़े ये 3 नियम, यहाँ जानें डिटेल
  • Rashifal For Today: आज इन पांच राशियों को मिल सकता है अच्छा लाभ और मान-सम्मान, पढ़े 17 मार्च का राशिफल
  • Silver and Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹11,000 सस्ती हुई चांदी- चेक करें आज की ताजा कीमतें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In