• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Chaitra Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त और पूजा विधि

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 16, 2026
in देश
Chaitra Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट करें घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त और पूजा विधि
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चैत्र नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च यानी गुरुवार से होगी। इसी दिन हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है

 

READ ALSO

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

चैत्र नवरात्रि 2026 की प्रमुख तिथियां

नवरात्रि प्रारंभ : 19 मार्च 2026 (गुरुवार)

महाष्टमी : 26 मार्च 2026

राम नवमी और नवरात्रि समापन : 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च की सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होकर 20 मार्च की सुबह 4:52 बजे तक रहेगी।

 

 

 

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

19 मार्च को कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।

सुबह का श्रेष्ठ मुहूर्त : 06:30 बजे से 07:43 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : 11:40 बजे से 12:30 बजे तक

यदि श्रद्धालु सुबह के मुहूर्त में पूजा नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है।

 

घटस्थापना की पूजा विधि

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना को सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। इसके लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ या लाल वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को साफ कर मां दुर्गा की चौकी सजाएं।

 

सबसे पहले एक मिट्टी के पात्र में साफ मिट्टी भरकर उसमें जौ बोएं और उसे माता की चौकी के पास रखें। इसके बाद तांबे या मिट्टी के कलश में शुद्ध जल भरें और उसमें गंगाजल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और दूर्वा डालें।

 

 

कलश के ऊपर आम के पांच या सात पत्ते रखें और एक नारियल को लाल कपड़े या चुनरी में लपेटकर मौली से बांधते हुए कलश पर स्थापित करें। कलश पर रोली से स्वास्तिक बनाकर धूप-दीप जलाएं और मां दुर्गा का आह्वान करें। श्रद्धालु सामर्थ्य के अनुसार नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करते हैं।

 

मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

चैत्र नवरात्रि को लेकर मुजफ्फरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिर प्रबंधन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।

 

इधर बाजारों में भी नवरात्रि की रौनक दिखाई देने लगी है। सरैयागंज, कंपनीबाग, कल्याणी चौक और मोतीझील क्षेत्र की दुकानों में पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, कलश और श्रृंगार की वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्रि नजदीक आते ही बाजार में और भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

 

नवरात्रि के आठवें दिन 26 मार्च को महाष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन किया जाएगा। श्रद्धालु नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अगले दिन 27 मार्च को राम नवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन होगा।

Related Posts

देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
देश

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 12, 2026
देश

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका

November 12, 2026
देश

Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका

November 12, 2026
Next Post
मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर ‘शिवालिक’, ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

मुंद्रा पोर्ट पहुंचा LPG टैंकर 'शिवालिक', ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना

September 21, 2026
Bareilly Road Accident: भीषण सड़क हादसा… खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत; कई घायल

Bareilly Road Accident: भीषण सड़क हादसा… खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत; कई घायल

April 5, 2026
Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए IPO, फटाफट चेक करें किसका GMP उड़ा रहा गर्दा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए IPO, फटाफट चेक करें किसका GMP उड़ा रहा गर्दा

November 30, 2025

Cancer medicine: कैंसर की 137 दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, आज से लागू होंगे नए रेट

November 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Train Mobile Charging New Rules: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रात 11 बजह से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग प्वाइंट
  • Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई
  • Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में फिर तेजी; मिलेगी राहत या महंगाई का झटका? पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले चेक करें नए रेट
  • Rashifal : धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी. पढ़े बाकि राशियों का राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In