• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

देश में और बढ़ा कोरोना,47 दिन में सबसे ज्यादा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 28, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश में कोरोना डराने लगा है। बुधवार को कोरोना के 3,303 नए केस सामने आए हैं। ये 47 दिनों मे सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले पिछले महीने 11 तारीख को 3,614 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 39 संक्रमितों की मौत भी हुई है और 2,642 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह एक्टिव केस 16,980 हो गए हैं। ये सभी आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं। उधर, IIT मद्रास में संक्रमितों का आंकड़ा 171 पहुंच गया है।

रिकवरी केसों की संख्या 2,642
देश में पिछले 24 घंटों में रिकवरी केसों की संख्या 2,642 रही। इसके बाद देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,25,16,736 हो गई। वहीं, रिकवरी रेट 98.74% है। देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 30 लाख, 68 हजार 799 हो गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख, 23 हजार, 693 लोगों की मौत हो चुकी है।

READ ALSO

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

देश में बीते 15 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 7,448 बढ़ी है। 12 अप्रैल 2022 में 9532 केस मिले थे। वहीं, गुरुवार को 16,980 एक्टिव केस मिले।

किस स्टेट में कितने मामले मिले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। दूसरे नंबर पर हरियाणा है, यहां कोरोना के 535 केस मिले, जबकि एक मौत हुई। तीसरे नंबर पर केरल है, यहां 347 नए केस मिले, जबकि 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, UP में 258 और एक की मौत, महाराष्ट्र में 186, तमिलनाडु में 77, कर्नाटक में 126 केस मिले हैं।

IIT मद्रास में 19 और टेस्ट पॉजिटिव, कुल मामले 171 पहुंचे
IIT मद्रास में 39 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद संस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों की कुल संख्या 171 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे राधाकृष्णन यह जानकारी दी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सत्येंद्र जैन बोले- लोगों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में लगभग 5,000 सक्रिय कोविड मामले हैं, लेकिन लोगों को अस्पताल जाने की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ रही है। हमारे पास दिल्ली में 10,000 बेड हैं, जिनमें से केवल 100 पर ही मरीज हैं। इसके अलावा दिल्ली में सभी पात्र लोगों को बूस्टर डोज लगाने की भी तैयारी हो रही है।

राजस्थान में एक दिन में 59 केस, 18% बढ़ोतरी
राजस्थान में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक दिन में 18% केस बढ़ गए। प्रदेश में 59 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें अकेले जयपुर में 46 मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 242 हो गई है। एक दिन पहले मंगलवार को प्रदेश में 50 संक्रमित मरीज मिले थे

कोरोना से बचाव के लिए क्या है जरूरी?
कोरोना के किसी भी वैरिएंट से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही सबसे अच्छा उपाय है। यानी मास्क पहनना, सैनिटाइजर यूज करना और वैक्सीनेशन करवाना ही कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है। प्रो. शलभ का कहना है कि लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

वहीं, डॉ. लहरिया का कहना है, ”हेल्दी और वैक्सीनेटेड लोगों के लिए पाबंदियां नहीं होनी चाहिए और फेस्क मास्क अनिवार्य के बजाय स्वैच्छिक होना चाहिए। केवल 60+ उम्र के लोगों, अनवैक्सीनेटेड और पुरानी बीमारी से पीड़ितों को मास्क पहनना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।”

Related Posts

देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
देश

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन आज, राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील

November 1, 2026
देश

INDIA Bloc Rally: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज, कल दिल्ली में महारैली की तैयारी

October 31, 2026
देश

Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

October 31, 2026
देश

Census 2027: केन्द्र सरकार ने किया जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण

October 30, 2026
Next Post

अब पैकेट पर यूनिट के भी दाम, सस्ता और महंगा का अंदाजा लगा सकेंगे उपभोक्ता

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीत सिल्वर, भारत के खाते में आए 6 मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीत सिल्वर, भारत के खाते में आए 6 मेडल

July 28, 2026

Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

August 24, 2026
Dabur India Ltd: डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक

Dabur India Ltd: डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक

August 4, 2026
आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

December 2, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन सख्त, 259 पटवारियों को नोटिस, दो निलंबित
  • Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत
  • Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, आज से नए रेट लागू
  • New Rule: FASTag से लेकर GST तक, आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In