धूल भरी आंधी ने बरपाया कहर: टकराई सैकड़ों गाड़ियां, 6 की मौत…

अमेरिकी राज्य इलिनॉइस में सोमवार को धूल के बवंडर (डस्ट स्टॉर्म) के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इनमें 20 कमर्शियल व्हीकल और 60 कारें से ज्यादा कारें थीं।

पुलिस के मुताबिक, 30 से ज्यादा घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में 2 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बवंडर के वक्त हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टकराने के बाद कई गाड़ियां एक–दूसरे पर चढ़ गईं।सेंट लुइस से 75 मील (120 किलोमीटर) नॉर्थ में मोंटगोमरी काउंटी में यह हाईवे दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया था।

सुबह 11 बजे इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई

 

Americaसोमवार की सुबह 11 बजे इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई। सेंट लुइस मौसम विभाग के मुताबिक, ये धूल भरी आंधी नई जुताई वाले खेतों और उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के मिलने से बनी। जिसकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे थी। यही वजह रही कि विजिबिलिटी कम हो गई और गाड़ियां भिड़ गईं।