Auto Expo 2025:
नए साल मे टू-व्हीलर्स लेने का बना रहे प्लान तो थोड़ा इंतजार करिए क्योंकि. New Year 2025 मे साल के पहले यानि जानवरी महीने में ही कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। हीरो लेकर TVS अपनी नई बाइक और स्कूटर को जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में पेश करने वाले हैं। आइये जानते है इन टॉप 5 मॉडल के बारे में विस्तृत से..!!
Read more:Flipkart सेल में बंपर ऑफर मात्र 10हजार रुपए से भी कम बजट मे मिल रहा Sumsang 5G फोन, देखे दमदार लुक के साथ उसके कुछ फीचर्स!
2025 TVS Ronin
TVS Ronin अकेली ऐसी बाइक है जो सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड को कई टक्कर दे रही है। इस बाइक को भी आये हुए अब काफी समय हो गया है। ग्राहकों को कुछ नए देने के लिए TVS अब नई अपडेटेड Ronin को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को Auto Expo 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी हाल ही में हुए MotoSoul 4.0 में भी इस बाइक को शोकेस किया गया था। TVS Ronin में 225.9cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.1bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत का खुलासा भी अगले महीने होगा।
Hero XPulse 210
ऑटो एक्सपो 2025 में ही हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक XPulse 210 को अपडेट करके पेश कर सकती है। वैसे कंपनी ने अभी हाल ही में कमजोर बिक्री के चलते अपनी दोनों 200cc बाइक्स को बंद कर दिया है। खैर नई XPulse 210 को अब नए अवतार में लाने की तैयारी है और इसमें 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा।
Honda Activa–e
इस साल होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa–e से पर्दा उठाया था। लेकिन अब इसे ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा और साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा होगा।होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को 1.5kWh की 2 पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।स्कूटर 7-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा, जो नेविगेशन और होंडा रोड सिंक डुओ ऐप से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर भी होंगे।
Honda QC1
ऑटो एक्सपो 2025 में भी ही होंडा अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-e का एक और वेरिएंट पेश करेगी जो फिक्स बैटरी के साथ आएगा। फुल चार्ज में यह 104 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा। इसका डिजाइन भी एक्टिवा-e जैसा ही होगा। नए स्कूटर की कीमत का खुलासा भी जनवरी 2025 में होगा। अब देखना होगा भारत में होंडा के इन दोनों स्कूटर को देश में कितनी कामयाबी मिलेगी।
Hero Xoom 125R
हीरो मोटोकॉर्प अपना नया Xoom 125cc स्कूटर को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। Xoom 110 पहले ही बाजार में बिक रहा है। नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स पर जोर दिया जा सकता है। इसमें 125cc का इंजन भी मिलेगा। इसके अलावा इस नए स्कूटर में कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।