• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पुलिस को चड्‌डी बनियान गिरोह का मिला क्लू

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देवपुरी डकैती में पुलिस को चड्‌डी बनियान गिरोह का क्लू मिला है। आमतौर पर ओडिशा और महाराष्ट्र का गिरोह इसी तरह घर में घुसकर वारदात करता है। डकैती के दौरान एक डकैत ने कहा था- दीदी अकेली सोती है। वहीं पैसे रखे हैं। डकैत गिरोह के बीच आपस में हुई बातचीत से पुलिस को शक है कि पूरी घटना में कोई न कोई घर का भेदिया शामिल है। उसे पूरी जानकारी थी कि परिवार के सदस्य कहां सोते हैं और पैसे भी कहां रखे जाते हैं। पुलिस और साइबर सेल के साथ क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें डकैतों की तलाश में जुटी है।

हालांकि वारदात के 42 घंटे बाद भी पुलिस मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू की मोपेड को नहीं खोज पाई है। मोपेड की तलाश माना के पास जाकर अटक गई है। पुलिस को मोपेड का फुटेज माना के आउटर तक ही मिला है। उसके बाद न तो मोपेड लावारिस हालत में मिली और न ही डकैतों का कोई फुटेज मिला है। अफसर ये भी शक कर रहे हैं कि डकैत मोपेड लेकर अभनपुर होते हुए वहीं की बाइपास से नवा रायपुर की ओर निकल गए हैं। डकैतों ने केवल बनियान और चड्‌डी पहनी थी।

READ ALSO

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

इसलिए पुलिस को सीमावर्ती राज्यों के चड्डी-बनियान गिरोह पर शक है। दो साल पहले रायपुर और धमतरी पुलिस ने एमपी के चड्डी-बनियान गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा था। उन्होंने राज्य के अलग-अलग शहरों में एक के बाद एक 80 से ज्यादा चोरियां की थी।

1 साल पहले सिविल लाइन में डाला था डाका
एक साल पहले ओडिशा के चड्डी-बनियान गिरोह ने सिविल लाइंस इलाके में वारदात की थी। देवपुरी की वादात को सिविल लाइंस की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अफसरों ने बताया कि डकैतों ने जिस तरह वारदात की ठीक उसी तरीके से ओडिशा, महाराष्ट्र के वर्धा, एमपी के धार-झाबुआ और झारखंड के जनजाति गिरोह वारदात करते हैं।

पुलिस की टीमें एक दर्जन बिंदुओं में तहकीकात कर रहीं हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में कुछ थानों के टीआई की मदद ली जा रही है। कुछ टीमें बाहर भेजी गईं हैं, जो दूसरे राज्यों की पुलिस की मदद से जांच कर रहे हैं।

घर में आने जाने वाले जांच के घेरे में
मकान में घुसते ही डकैतों ने जिस तरह पैसों और परिवार के सदस्यों को लेकर आपस में बातचीत उसके आधार पर कुछ करीबियों को जांच के घेरे में रखा गया है। अक्सर आने जाने वालों की सूची बनाकर उनसे बारी-बारी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि दिनेश और उसकी पत्नी मकान की पहली मंजिल में सोते हैं। उनकी पत्नी शिक्षिका है, जो स्कूली काम की वजह से कुछ दिनों से नीचे के कमरे में अकेले सो रही थीं। इसकी जानकारी डकैतों को थी। इसलिए वे इस तरह की बातचीत कर रहे थे। डकैत उड़िया, मराठी और गुजराती मिक्स हिंदी बोल रहे थे।

1 दिन पहले छुट्‌टी पर गया नौकर
कुछ कर्मचारियों और नौकर से पूछताछ की जा रही है। एक कर्मचारी डकैती के एक दिन पहले ही छुट्टी पर ओडिशा चला गया। पुलिस की टीम ओडिशा रवाना हो गई है। नौकर से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है। उनका नाम, पता नोट किया जा रहा है। पुलिस को फोकस दूसरे राज्य से आकर नौकरी करने वालों पर है।

Related Posts

देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
देश

World news: तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप में 16 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक साथ तीनों देशों में हिली धरती

October 23, 2026
देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
Next Post

कई राज्यों में लगातार बढ़ रहा पारा

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Sri Lanka Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

Sri Lanka Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

June 4, 2026

रेल हादसा: जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, नासिक के पास की घटना, बचाव कार्य जारी

April 3, 2022

महिला आयोग अध्यक्ष की समझाईश पर परिवार के लिए प्रतिमाह भरण-पोषण 8 हजार रुपए देने के लिए तैयार हुआ पति  498 ‘ए’ के एफआईआर के पूर्व तीन काउंसलिंग अनिवार्य-डॉ.नायक

June 17, 2022
Naxalites Surrender News: हिड़मा की मौत के बाद 37 और नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण..

Naxalites Surrender News: हिड़मा की मौत के बाद 37 और नक्सली आज करेंगे आत्मसमर्पण..

November 22, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In