• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर ‘कानूनी’ डंडा:सरकार ने कहा- 8% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकते,

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 5, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में शुल्क ढांचे को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो साल पहले शुल्क विनियमन अधिनियम बनाया था। प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा और से अधिकतर जिलों में उस पर गंभीरता से अमल तक नहीं हो पाया। नए शिक्षा सत्र के लिए स्कूलों ने मनमानी शुल्क वृद्धि की और शिकायतें बढ़ीं तो स्कूल शिक्षा विभाग को अपना कानून याद आ गया।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। अधिनियम की कॉपी के साथ भेजे गए निर्देश पत्र में प्रमुख सचिव ने मनमानी शुल्क पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय शुल्क विनियमन समितियों का गठन करने का निर्देश दिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम-2020 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

READ ALSO

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है, वे अपने जिले के सभी निजी स्कूलों के शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त करके अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें। निजी विद्यालयों में अनियंत्रित तरीके से फीस न बढ़ाई जाए एवं पालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कलेक्टरों को संदर्भित पत्रों के साथ अधिनियम तथा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए नियमों की कॉपी भी भेजी गई है।

8% से अधिक शुल्क नहीं बढ़ा सकते स्कूल

2020 में बने छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम की धारा-10 (8) में कहा गया है, कोई निजी स्कूल एक बार में अधिकतम 8% से अधिक शुल्क नहीं बढ़ा सकती। इसके लिए भी उसे स्कूल स्तरीय शुल्क समिति से अनुमोदन चाहिए होगा। इससे अधिक शुल्क वृद्धि करने के लिए विद्यालय शुल्क समिति को अपना प्रस्ताव जिला स्तरीय शुल्क विनियमन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

शुल्क नियंत्रण के लिए कलेक्टरों को पर्याप्त अधिकार

अधिनियम की धारा-13 के तहत विद्यालय शुल्क समिति के विरूद्ध अपील सुनने का अधिकार जिला समिति को है। अधिनियम की धारा-4 के अनुसार जिला फीस समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सचिव है। निजी स्कूलों द्वारा अनियंत्रित तरीके से बढ़ाई फीस को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिनियम में पर्याप्त अधिकार प्राप्त है।

क्यों पड़ी इस निर्देश की जरूरत

प्रदेश के कई हिस्सों से इस तरह की रिपोर्ट आ रही थी कि निजी स्कूलों ने कई गुना शुल्क बढ़ा दिया है। स्कूल प्रबंधन इसके लिए दो साल की बंदी का हवाला दे रहा है। उसके अलावा महंगाई को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। पहले से ही भारी महंगाई से परेशान अभिभावक यह शुल्क वृद्धि स्वीकार करने को तैयार नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेश भर से कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी भी इसकी शिकायत कर रहे हैं।

Related Posts

देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
Next Post

IPL 2022, RCB vs RR Playing 11 : राजस्‍थान रॉयल्‍स की आज ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का जिक्र करते हुए AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने किया दावा ?

अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का जिक्र करते हुए AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने किया दावा ?

January 9, 2026
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

May 23, 2026

Chhatisgarh News: विशेष आलेख : प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

August 31, 2026
जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

May 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IND vs AFG; भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे आखिरी मैच?
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट, 3 सिस्टम होगा एक्टिव..
  • Petrol Diesel Rates: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात शुल्क में ₹1 से ₹5 तक की कटौती; जानिए आम जनता को क्या मिलेगी राहत?
  • Birth Death Registration Rules: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के बदले नियम, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In