• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

फ्रेशर्स के लिए गुड़ न्यूज! TCS करेगी 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति

VIKASH SONI by VIKASH SONI
January 17, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुंबईः देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) चालू वित्त वर्ष का समापन 1 लाख फ्रेशरों की भर्ती के साथ करेगी, जो एक वित्त वर्ष में किसी आईटी कंपनी या बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा की जाने वाली सर्वाधिक भर्ती होंगी।

टीसीएस चालू वित्त वर्ष में अब तक 77,000 फ्रेशर (पढ़ाई कर निकले स्नातक) की नियुक्ति कर चुकी है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2022 के लिए पहले रखे गए 55,000 भर्तियों के लक्ष्य से कहीं ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 40,000 फ्रेशर को नौकरी पर रखा था।

READ ALSO

बढ़ती लागत का असर: Air India ने रोजाना 100 उड़ानें घटाने का लिया फैसला, जून तक रहेगा लागू

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 34,000 फ्रेशरों को किया नियुक्त
टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा, ‘तीसरी तिमाही में हमने कहा था कि हम 34,000 भर्तियां करेंगे। हालांकि चौथी तिमाही के आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन इतना कहा जा सकता है कि भर्तियों की रफ्तार बरकरार रहेगी।’ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में टीसीएस ने 43,000 फ्रेशरों को नियुक्त किया था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 34,000 और फ्रेशर को अपने साथ जोड़ा, जिससे कुल भर्तियां 77,000 पहुंच गईं।

कंपनी पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी में अनुभवी लोगों की नियुक्तियां भी पिछली कुछ तिमाहियों की तुलना में ज्यादा रही हैं। एक विश्लेषक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमारे अनुमान के अनुसार तीसरी तिमाही में टीसीएस ने 20,000 अनुभवी पेशेवरों को नियुक्त किया है और चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 30,000 रह सकता है।

नौकरी छोड़ने वालों की दर बढ़ी
अगर टीसीएस चौथी तिमाही में अतिरिक्त 30,000 फ्रेशर भर्ती नहीं भी करती है तो चालू वित्त वर्ष में कुल नियुक्तियां 1 लाख से ज्यादा होंगी। हालांकि टीसीएस ने अनुभवी पेशेवरों की नियुक्ति के आंकड़े साझा नहीं किए हैं। महामारी के कारण पिछले 18 महीनों में कंपनियों ने डिजिटल और क्लाउड सेवाएं अपनाने में तेजी दिखाई है, जिससे डिजिटल कुशलता वाले लोगों की मांग काफी बढ़ गई है। इससे उद्योग में प्रतिभाओं को अपने साथ जोडऩे के लिए एक तरह का युद्ध छिड़ गया है और कंपनियों में कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर भी बढ़ रही है।

नवंबर 2021 में जारी अनअर्थइनसाइट रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र में कर्मचारियों की कुल संख्या में करीब 4.5 लाख का इजाफा होगा। इनमें से अधिकतर अनुभवी पेशेवर शामिल हैं लेकिन फ्रेशरों की नियुक्तियों में भी तेजी आएगी।

भर्तियां करने में टीसीएस सबसे आगे
भर्तियां करने में टीसीएस सबसे आगे रही है, जिसकी बदौलत वह कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर को काबू में रखने में सफल रही है। हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी में कर्मचरियों के नौकरी छोडऩे की दर बढ़ी है। तीसरी तिमाही में टीसीएस में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 15.3 फीसदी रही, जो दूसरी तिमाही में 11.9 फीसदी थी। हालांकि यह एक्सेंचर (17 फीसदी), इन्फोसिस (25.5 फीसदी), विप्रो (22.7 फीसदी) और एचसीएल टेक (19.8 फीसदी) से कम है।

Related Posts

बढ़ती लागत का असर: Air India ने रोजाना 100 उड़ानें घटाने का लिया फैसला, जून तक रहेगा लागू
देश

बढ़ती लागत का असर: Air India ने रोजाना 100 उड़ानें घटाने का लिया फैसला, जून तक रहेगा लागू

May 2, 2026
Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस
देश

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

May 2, 2026
ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
देश

ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

May 2, 2026
NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर
देश

NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर

May 2, 2026
Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

May 2, 2026
आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब
देश

आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब

May 2, 2026
Next Post

भारत दुनिया को वैक्सीन-दवाइयां देकर करोड़ों जीवन बचा रहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

March 18, 2026
रिकॉर्ड हाई से ₹1.92 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 48,271 रुपये की गिरावट

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; एक झटके में 13,988 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानें लेटेस्ट रेट

March 23, 2026
गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 10, 2026

पत्नी नवनीत राणा को हॉस्पिटल बेड पर देख रोए पति रवि राणा

May 6, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • बढ़ती लागत का असर: Air India ने रोजाना 100 उड़ानें घटाने का लिया फैसला, जून तक रहेगा लागू
  • नक्सल क्षेत्र में डिमाइनिंग के दौरान धमाका, DRG के 4 जवान शहीद
  • Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
  • Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In