• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

बस्तर और सरगुजा संभागों में नए कॉलेज खोलना प्राथमिकता : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल..!

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 31, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

विश्विद्यालय एवं कॉलेजों में शॉर्ट टर्म रोजगार मूलक कोर्स शुरू करने के निर्देश.. छत्तीसगढ़ राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न.!

रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में दूरस्थ इलाकों में नये कॉलेज खोलना प्राथमिकता है, जिससे अनुसूचित जन जातीय इलाकों के विद्यार्थियों को उनके इलाके में ही उच्च शिक्षा हासिल करना सहज हो सके। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल आज यहां महानदी मंत्रालय भवन में उच्च शिक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में मौजूद विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा कि वे अपने संस्थानों में शार्ट टर्म रोजगार मूलक कोर्स शुरू कराएं, जिससे प्रदेश के छात्रों को फायदा मिले। उन्होंने सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में विद्यार्थियों को कार्ययोजना के अनुसार कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

READ ALSO

LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए आपके शहर के नए रेट

Vat Savitri Vrat 2026: मई महीने में इस तारीख को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और जानें पूजा की विधि

उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने बैठक में राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में नैक के मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन का कार्य राज्य के कॉलेजों में तेजी से किया जा रहा है। नैक मूल्यांकन के लिए शेष रहे गए कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही नैक मूल्यांकन की तिथि निश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने नैक मूल्यांकन की प्रगति के लिए अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत न्यू एजूकेशन पालिसी के अंतर्गत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के महाविद्यालयों को बहु संकायी रोजगार मूलक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम स्ववित्तीय मोड में प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एकल विषय पर आधारित संस्थानों को बहुविषयक संस्थान के रूप में उन्नयन किया जाना चाहिए। उन्होंने भविष्य में बहु विषयक संस्थान ही खोले जाने पर जोर देते हुए सुकमा, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया पेंड्रा और जशपुर नगर में प्राथमिकता के आधार पर बहु विषय कॉलेज खोलने की बात कही।

बैठक में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान कार्यालय में पूर्व एवं वर्तमान में केन्द्रीकृत ऑनलाईन कक्षाओं के संचालन की कार्योत्तर स्वीकृति के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में गठित वर्किंग कमेटी की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। इसी तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य के कॉलेजों में सकल दर्ज अनुपात में वृद्धि के लिए कार्ययोजना के तहत कार्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाने अधिकारियों से कहा गया। बैठक में इंटर्नशिप एम्बेडेड पाठ्यक्रम लागू करने, सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं एकीकरण तथा उच्च शिक्षा संस्थाओं में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में स्नातक कक्षाओं के पाठ्यक्रमों के निर्माण हेतु गठित केन्द्रीय अध्ययन मण्डल के सदस्यों हेतु प्रस्तावित मार्गदर्शी निर्देशों का अनुमोदन किया गया।

इसी तरह से राष्ट्रीय स्तर के अन्य विश्वविद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम के अनुरूप समान्तर स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम के निर्माण पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान फेस तीन के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त प्रस्तावित मापदंडों एवं नैक मूल्यांकन कार्य की प्रगति एवं विभागीय प्रयासों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति पर सदस्यों ने जरूरी सुझाव दिए।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश यादव, उच्च शिक्षा की आयुक्त शारदा वर्मा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति केशरीलाल वर्मा, कुलपति बस्तर विश्वविद्यालय शैलेन्द्र कुमार सिंह, कुलपति बिलासपुर विश्वविद्यालय एडीएम वाजपेयी, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय गिरीश चंदेल सहित छत्तीसगढ़ राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य डॉ. ए.टी.दाबके, एस.एन.अग्रवाल, डॉ. इंद्रा मिश्रा सहित अन्य सदस्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Umesh Nandkumar Patel

Related Posts

1 मई से फिर बदल जाएंगे LPG सिलिंडर बुकिंग के नियम? बड़े बदलाव की तैयारी
देश

LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए आपके शहर के नए रेट

May 1, 2026
Vat Savitri Vrat 2026: मई महीने में इस तारीख को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और जानें पूजा की विधि
देश

Vat Savitri Vrat 2026: मई महीने में इस तारीख को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और जानें पूजा की विधि

May 1, 2026
Pan masala plastic ban: केंद्र सरकार लेने जा रही अहम फैसला, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर लगेगी रोक
देश

Pan masala plastic ban: केंद्र सरकार लेने जा रही अहम फैसला, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर लगेगी रोक

April 30, 2026
BJP ने बंगाल में कमाल कर दिया? Exit Poll के अनुसार मिल सकती हैं 192 सीटें, जानें TMC का हाल
देश

BJP ने बंगाल में कमाल कर दिया? Exit Poll के अनुसार मिल सकती हैं 192 सीटें, जानें TMC का हाल

April 30, 2026
Jabalpur Cruise Boat Tragedy: जबलपुर में बड़ा हादसा; पर्यटकों से भरा क्रूज में पलट ने से 6 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग लापता
देश

Jabalpur Cruise Boat Tragedy: जबलपुर में बड़ा हादसा; पर्यटकों से भरा क्रूज में पलट ने से 6 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग लापता

April 30, 2026
1 May Rule Change: 1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!… जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
देश

1 May Rule Change: 1 मई से LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक देशभर में होंगे 6 बड़े बदलाव!… जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

April 30, 2026
Next Post

कोयले की अफरा-तफरी के खेल में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Top news: अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

Chhattisgarh Top news: अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

November 2, 2025
Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण

April 2, 2026
Special Flights: अब त्यौहारों में घर जाना हुआ आसान, SpiceJet ने छठ-दिवाली के लिए शुरु की स्पेशल उड़ानें…

GPS Spoofing: फर्जी GPS सिग्नल भेजकर करीब 100 किमी के दायरे में फ्लाइट्स को भटकाया, कई फ्लाइट जयपुर हुए डायवर्ट, जानें क्या है ये GPS Spoofing

November 6, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

February 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, ₹993 महंगा हुआ गैस सिलेंडर; जानिए आपके शहर के नए रेट
  • Vat Savitri Vrat 2026: मई महीने में इस तारीख को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और जानें पूजा की विधि
  • Rashifal: महीने के पहले दिन इन राशि वालों को मिल सकता है कोई सरप्राइज, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Pan masala plastic ban: केंद्र सरकार लेने जा रही अहम फैसला, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर लगेगी रोक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In