• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

बेंगलुरु को 11 मैच में 9वीं बार हराकर टॉप पर पहुंची चेन्नई; जडेजा ने 62 रन बनाने के बाद 3 विकेट भी झटके, ताहिर को भी 2 विकेट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 25, 2021
in खेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

IPL 2021 सीजन के 19वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 69 रन से हरा दिया। यह CSK की बेंगलुरु पर पिछले 11 मैच में 9वीं जीत है। इस जीत के साथ चेन्नई टीम बेंगलुरु को हटाकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। रविंद्र जडेजा ने 28 बॉल पर 62 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही 1 रन आउट भी किया। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

वहीं, सीजन का पहला मैच खेल रहे इमरान ताहिर ने भी 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके और काइल जेमिसन को रन आउट किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। यह चेन्नई की सीजन में 5 मैच में लगातार चौथी जीत है। वहीं, बेंगलुरु की यह 5 मैच में पहली हार है। दोनों टीम के 8-8 पॉइंट हैं, पर बेहतर रन रेट की वजह CSK टॉप पर है।

READ ALSO

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

यह मैच जडेजा VS रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रहा
जडेजा ने पहले तो विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने हर्षल पटेल और CSK की पारी के आखिरी ओवर में 5 छक्के और 1 चौका समेत 37 रन जड़े। हर्षल ने इसके साथ ही IPL के सबसे महंगे ओवर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। जडेजा 28 बॉल पर 62 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। जडेजा की यह लीग में दूसरी फिफ्टी रही। इसके बाद एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्ट हिट पर क्रिश्चियन को भी पवेलियन भेजा।

 

जडेजा के आगे कोहली, मैक्सवेल, डिविलियर्स सब फेल

192 रन के टारगेट को चेज करने उतरी RCB टीम को कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने RCB को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 44 रन बना लिए थे। इसके बाद बड़ी हिट लगाने के चक्कर में कोहली आउट हो गए।
कोहली 7 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने एमएस धोनी के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद अगले ओवर में पडिक्कल भी अपना विकेट गंवा बैठे। वे 15 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया।
54 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद जडेजा शो शुरू हुआ। उन्होंने पहले बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट हुए वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। सुंदर 11 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने उन्हें ऋतुराज के हाथों कैच कराया।
इसके बाद जडेजा ने एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल को भी नहीं चलने दिया। उन्होंने दोनों को क्लीन बोल्ड किया। डिविलियर्स 9 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मैक्सवेल 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। साथ ही डायरेक्ट हिट पर डेनियल क्रिश्चियन को भी पवेलियन भेजा। क्रिश्चियन 3 बॉल पर 1 रन बनाकर आउट हुए।
83 रन पर RCB ने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ताहिर शो शुरू हुआ। सीजन का पहला मैच खेल रहे ताहिर ने हर्षल पटेल और नवदीप सैनी को आउट किया। हर्षल शून्य पर आउट हुए, वहीं सैनी 4 बॉल पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
94 रन पर बेंगलुरु ने 8 विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था टीम 100 रन के अंदर ऑलआउट हो जाएगी। पर ऐसा नहीं हुआ। युजवेंद्र चहल और जेमिसन ने 9 रन जोड़े और RCB का स्कोर 100 के पार ले गए। ताहिर ने जेमिसन को डायरेक्ट हिट पर रन आउट किया। वे 13 बॉल पर 16 रन बना सके।
इसके बाद चहल 8 रन और सिराज 12 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम 122 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से जडेजा ने 3 और ताहिर ने 2 विकेट लिया। वहीं, शार्दूल और सैम करन को 1-1 विकेट मिला।

Related Posts

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !
खेल

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

March 11, 2026
T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह
खेल

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

March 9, 2026
विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर
खेल

विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर

March 9, 2026
IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स
खेल

IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स

March 7, 2026
भारत ने जीता विश्व कप।  भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल
खेल

भारत ने जीता विश्व कप। भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल

February 6, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
खेल

सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

February 5, 2026
Next Post

देश में कोरोना विस्फोट के बीच क्या लगेगा लॉकडाउन ? PM ले रहे बैठक….

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Indian Stock Market Holiday: साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट

Share market holiday; क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

December 27, 2025
Railways Winter Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दिसंबर से मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

24 Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले 3 महीने तक 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले देंखे ये लिस्ट

November 24, 2025
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

January 10, 2026

कम उम्र में बालों की सफेदी से लगता है डर? तो शरीर में न होने दें इस Vitamin की कमी

June 19, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In