• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, April 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 13, 2026
in छत्तीसगढ़
भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हरित सम्मेलन की उपयोगिता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि इसके माध्यम से पॉलिसी मेकिंग से जुड़े लोग, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थान, शोधकर्ता और पर्यावरणविद एक मंच पर आकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु संकट लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में यह आवश्यक है कि हम पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर केवल चिंतन ही न करें, बल्कि उन्हें व्यवहार में भी उतारें।

READ ALSO

Plane Crash Rumor Busted :जशपुर विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन; जंगल की आग और धुएं से फैला भ्रम

उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप: प्राचार्य पदोन्नति सूची के 45 प्राध्यापकों की ACR फाइलें गायब…

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार हमेशा से विरासत के साथ विकास की पक्षधर रही है। पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली हमारी हजारों वर्षों पुरानी परंपरा रही है और उसकी रक्षा के लिए सरकार नीतिगत स्तर पर लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में स्टील उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है और इस क्षेत्र में कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए ग्रीन स्टील जैसे नवाचारों को अपनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 के अनुसार संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की नीतियों के साथ-साथ प्रदेशवासियों की जागरूकता और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में सोलर रूफटॉप योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को ऊर्जादाता बनाया जा रहा है और बायो-एथेनॉल जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की व्यापक संभावनाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में धरती को मां का दर्जा दिया गया है, इसलिए संसाधनों का उपयोग करते समय पर्यावरण और धरती के स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होने के साथ-साथ कागज के उपयोग में भी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बहुल राज्य है और लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है। श्री साय ने बताया कि वनांचल में वृक्षों को सरना (देवता) के रूप में पूजा जाता है और सरना को राजस्व रिकॉर्ड में भी देवस्थल के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव और उसके संरक्षण का भाव जनजातीय समाज से सहज ही सीखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में हरित पहल पर विशेष जोर दिया गया है और इस दिशा में कार्य करने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें भी दी जा रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट के मंच से प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा इसकी शुरुआत स्वयं से करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सम्मेलन में प्रस्तुत शोधों के संकलन पर आधारित पुस्तक “एब्स्ट्रेक्ट”, सम्मेलन की प्रमुख चर्चाओं पर आधारित “हाइलाइट्स ऑफ द समिट” तथा जनजातीय कहानियों और परम्पराओं पर आधारित पुस्तक “कथा कंथली” का विमोचन किया।

इस अवसर पर मेघालय के लोकायुक्त श्री सी पी मारक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, पीसीसीएफ श्री व्ही श्रीनिवास राव, विबग्योर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शंखदीप चौधरी, विषय विशेषज्ञ, प्रोफेसर, प्रबुद्धजन, स्कॉलर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Posts

Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका
छत्तीसगढ़

Plane Crash Rumor Busted :जशपुर विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन; जंगल की आग और धुएं से फैला भ्रम

April 20, 2026
उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप: प्राचार्य पदोन्नति सूची के 45 प्राध्यापकों की ACR फाइलें गायब…
छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप: प्राचार्य पदोन्नति सूची के 45 प्राध्यापकों की ACR फाइलें गायब…

April 20, 2026
Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका
छत्तीसगढ़

Plane Crash :छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

April 20, 2026
Weather Update:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 45°C पार;जानें आज का ताजा मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: 44°C के पार पारा, रायपुर-दुर्ग संभाग में हीटवेव अलर्ट जारी…

April 20, 2026
बिलासपुर में ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश

April 20, 2026
बच्चों की बल्ले-बल्ले, स्कूलों में अप्रैल से जून तक लंबी छुट्टियां… छत्तीसगढ़ सरकार ने किया Summer Holidays का एलान
छत्तीसगढ़

School Holiday :छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, आज से इतने दिन तक रहेंगे बंद

April 20, 2026
Next Post
सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lal Qila Blast News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला सहित इन जगह को 3 दिन के लिए किया गया बंद… ऐतिहासिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Lal Qila Blast News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला सहित इन जगह को 3 दिन के लिए किया गया बंद… ऐतिहासिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

November 11, 2025
गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

December 11, 2025

मानसून के दस्तक के साथ ही 10 जून से लगाया गया है रोक, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

June 22, 2022
Chhattisgarh latest news: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

Chhattisgarh latest news: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

October 15, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Summer Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई 3 समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट, टाइमिंग और बुकिंग
  • Earthquake : मणिपुर में लगे भूकंप के झटके , नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस हुए कंपन; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?
  • Rashifal For Today : आज इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और अच्छे अवसर, पढ़े 21 अप्रैल का राशिफल!
  • Dhurandhar 2 OTT Release: ओटीटी पर दहाड़ मारने को तैयार ‘धुरंधर 2’, करोड़ों में हुई डील, नेटफ्लिक्स नहीं इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In