भारत में कार कंपनियों ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी2025 से कारों की कीमत में इजाफा होगा। तो कल से Maruti से लेकर Mahindra की गाड़ियों की कीमत में 4% तक का इजाफा होने जा रहा है। ऐसे में डिस्काउंट पाने का आज आखिरी दिन है…
Maruti Suzuki की कारें नए साल में खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी ने कारों की कीमत में 4% तक का इजाफा किया है जो अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा। लेकिन ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा। कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है।
Hyundai Motor India ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी 2025 से उसकी सभी गाड़ियां 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी है के कारण ही कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। अब ऐसे में आपके पास 31 दिसंबर तक का मौका है हुंडई की कारों पर डिस्काउंट पाने का…क्योंकि उसके बाद आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।हुंडई के पोर्टफोलियो की बात इस समय कंपनी के आप Grand i10 Nios से लेकर IONIQ 5 EV जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं जिनकी कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Motors ने ऐलान किया है कि उसकी कारें एक जनवरी, 2025 से पूरे देश में 3% तक महंगी होने जा रही हैं। लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैंसला किया है। इस महीने टाटा की कारों पर लाखों का डिस्काउंट मिल है जो सिर्फ 31 दिसंबर तक रहेगा। आज डिस्काउंट का आखिरी दिन है।
Mahindra की गाड़ियां भी 1 जनवरी से 3% तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने भी दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है। इस समय कंपनी के पास XUV 3XO, Bolero, Thar, Thar Roxx, Scorpio Classic, XUV 700, Marazoo और XUV 400 जैसी गाडियां मौजूद हैं। इस महीने महिंद्रा की कारों पर लाखों का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं…
Kia की कारें 1 जनवरी से 2% तक महंगी होने जा रही हैं। कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में वृद्धि और प्रतिकूल विनिमय दरों को कारण बताया गया है। इस समय कंपनी के पास सॉनेट, सेल्टोस, कैरेंस, ईवी6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी, कार्निवलऔर ईवी9 इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप एसयूवी हैं। इस महीने Kia की कारों पर 2 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।